Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलहन रोड पर हर तरफ गड्ढे और कीचड। अंडर पास में पानी भरा होने से लोगो को आने जाने में हो परेशानी। शिवराजपुर क्षेत्र के बिलहन रोड का हाल बेहिल हो चुका है परंतु फिर भी कोई भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बिलहन रोड पर हर तरफ कीचड और गड्ढे हैं जिनमें बरसात का पानी भरने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। और उस पर भी बाईपास के अंडर पास में पानी भर जाने स्थिति और भी खराब हो गई है।
पदम कान्त शुक्ला
बिलहन रोड पर हर तरफ गड्ढे और कीचड। अंडर पास में पानी भरा होने से लोगो को आने जाने में हो परेशानी। शिवराजपुर क्षेत्र के बिलहन रोड का हाल बेहिल हो चुका है परंतु फिर भी कोई भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बिलहन रोड पर हर तरफ कीचड और गड्ढे हैं जिनमें बरसात का पानी भरने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। और उस पर भी बाईपास के अंडर पास में पानी भर जाने स्थिति और भी खराब हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ग्रामीण बैंक के कैशियर पर दबंगई का आरोप, दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी का वीडियो वायरल* *चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्रामीण बैंक शाखा दिलीप नगर में तैनात एक कैशियर पर दबंगई का आरोप सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कैशियर वैभव दीक्षित बैंक शाखा से बाहर निकलकर एक व्यक्ति की दुकान पर पहुंच गया और वहां रुतबे भरे अंदाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि कैशियर ने दुकानदार को देख लेने तक की धमकी भी दी। घटना से पीड़ित दुकानदार भयभीत है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में बैंक कर्मी के इस व्यवहार को लेकर आक्रोश है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- *उन्नाव समाचार फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* *उन्नाव समाचार* *फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* हरदोई सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में १० बीघे भूमि में बिना मैप स्वीकृति के किये गए प्लाटिंग को किया गया ध्यवस्त लगभग 1.5 करोड़ के मूल्य की भूमि को कराया गया ध्यवस्त शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण1
- 162 बांगरमऊ विधानसभा भावी विधायक मोहम्मद इमरान सिद्दीकी प्रेस नोट गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति के लिए जिलाधिकारी से मिले समाजवादी पार्टी बांगरमऊ के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी उन्नाव, 15 सितंबर 2026। बांगरमऊ में आगामी 20 सितंबर 2026 को गणेश महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अपने निजी खर्चे पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा कराने की अनुमति के लिए समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी आज उन्नाव के जिलाधिकारी महोदय से मिले और अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने बताया कि हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा का पूरा खर्च उनके निजी खर्चे पर किया जाएगा। उनका उद्देश्य गणेश महोत्सव की इस भव्य शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए इसे और यादगार बनाना तथा बांगरमऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बांगरमऊ में सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाते आए हैं। गणेश महोत्सव की यह शोभायात्रा भी आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दे, यही उनकी भावना है। इस अवसर पर आचार्य लंकेश जी, हाजी कासिम जी, सुरेश कुमार जी, पवन कुमार जी, अयसन हुसैन जी, फारूक अहमद जी, समीर खान, सोहेल, सगीर, विमल यादव जी सहित तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे। — जारीकर्ता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी 162 विधानसभा बांगरमऊ जनपद उन्नाव समाजवादी पार्टी1
- समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद डिंपल जी, भाजपा यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।1
- 45 लाख की सिंथेकिट ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल. कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में मु0अ0सं0 543/2026 धारा 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह लोग पार्टनर हैं और मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। हम लोग यह मादक पदार्थ ललित नामक व्यक्ति जो उन्नाव का रहने वाला है वहां से लाये थे तथा हरदोई में एक स्थान पर डिलीवरी देने जा रहे थे। अभियुक्तगण से पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल इनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –* 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष *बरामदगी का विवरण :-* 1. 442 ग्राम MDMA 2. 02 अदद आईफोन 3. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल 4. 2010 रुपये नगद *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-* 1. उ0नि0 विश्वनाथ आर्या थाना कोतवाली कन्नौज 2. हे0का0 कुलदीप त्यागी थाना कोतवाली कन्नौज 3. का0 दुष्यन्त थाना कोतवाली कन्नौज 4. का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कन्नौज 5. का0 विष्णु चौधरी थाना कोतवाली कन्नौज 6. प्रभारी उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एएनटीएफ टीम 7. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे एएनटीएफ टीम 8. हे0का0 आलोक कुमार सिंह एएनटीएफ टीम 9. हे0का0 वेदप्रकाश दुबे एएनटीएफ टीम 10. हे0का0 सुनील राय एएनटीएफ टीम 11. का0 कृष्ण कुमार एएनटीएफ टीम 12. का0 गौरव तिवारी एएनटीएफ टीम2
- आलू को लेकर सपाइयों का कन्नौज में प्रदर्शन, जलाया सरकार का पुतला, सरकार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प कन्नौज। जिला मुख्यालय पर आलू किसानों को आलू का वाजिब मूल्य नहीं मिलने को लेकर सोमवार को सपा मुखिया के आवाहन पर सपा महिला और पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने पुलिस व्यवस्था की आंखों में धूल झोंक कर चोरी छिपे सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुतला प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जहां यह चर्चा का विषय बना रहा, वहीं कुछ सपा नेताओं ने पुतला किसने फूंका इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया। बताते चलें कि, सोमवार को सपा मुखिया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर कन्नौज के सपाइयों ने अपनी बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्शाकर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे के करीब जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जहां कई सपाई महिला पुरुष अपने अपने गले में आलू की मालाएं पहने नजर आ रहे थे वहीं सपा महिला नेत्री शशिमा सिंह दोहरे कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। पूँछने पर उनका कहना था कि वह आलू की कांवड़ डीएम को समर्पित करेंगी, ताकि किसानों की समस्या सरकार तक पहुंच सके और उन्हें आलू का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में जिले के कई सपा महिला पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आलू की कांवड़ और कई सपाइयों के गले में आलू की माला देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी रही। कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ताहिर हुसैन सिद्दकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सन्तोष यादव, संगीत कटियार सहित दिनेश बॉथम, सलोवा नेता अंशू पाल, इंद्रेश यादव, दिलशाद हुसैन,कलीमुद्दीन खान, हबीब हसन, कुक्कू चौहान,आदि का कहना था कि किसानों को आलू का वाजिब दाम नहीं मिलने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो कर्ज में डूबे हुए हैं। बच्चों की शादी से लेकर घर खर्च, आदि कई समस्याओं से जूझ रहे आलू किसानों की समस्या को सरकार अनसुना कर रही है। सपाई नेताओं का कहना था कि, सरकार किसानों से अधिक कावंड यात्राओं पर अधिक ध्यान दे रही है, इसलिए कांवड़ यात्रा निकाल कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा जा रहा है, इसके अलावा कांवड़ डीएम को समर्पित कि जा रही है कि उनके माध्यम से सरकार किसानों की समस्या को सुने और उसका निदान करे। सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर जिले के कई थानों का पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद नजर आया। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, कन्नौज कोतवाली जितेंद्र प्रताप, तिर्वा, गुरसहायगंज का भी पुलिस बल मौजूद रहा। कलेक्ट्रेट रोड पर जाम की स्थित से निपटने को ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। ट्रैफिक इंचार्ज रवी शंकर त्रिपाठी और टीएसआई अरशद अली के साथ कई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताते चलें कि, जहां एक ओर सपाइयों का प्रदर्शन जारी था वहीं दूसरी ओर मौका पाकर और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सपाइयों के एक समूह ने सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी कन्नौज जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल और सपाइयों के बीच तीखी झड़प भी होती नजर आई। बताते चलें कि आलू किसानों को लेकर सपा का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन होना था। एक ओर जहां बड़ी संख्या में सपाई आलू किसानों की लेकर प्रदर्शन में जुटे हुए थे वहीं दूसरी ओर एडीएम आवास के सामने ग्राउंड में लगे टेंट पर कुछ सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सपाइयों के एक झुंड ने टेंट के पीछे जाकर सरकार का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कुछ महिला पुरुष सपाई भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नजर जमाए पुलिस को जैसे ही टेंट के पीछे से धुंआ निकलता नजर आया तो सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल टेंट के पीछे की ओर दौड़ पड़ा। इस बीच जहां सपाई सरकार के पुतले को आग लगा चुके थे वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाना से नाराज एक सपा नेत्री ने इस पर आपत्ति भी जताई। आखिर पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीनने के बाद बुझा दिया। इस दौरान सपाइयों की कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से झड़प भी होती नजर आई। सरकार का पुतला दहन करने की सपाइयों की योजना जहां सफल रही वहीं चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस बल की कड़ी निगरानी के बीच आखिर पुतला कैसे धरना स्थल तक पहुंच गया और जल भी गया, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने जब पुतला दहन करने वालों के बारे में खोजबीन शुरू की और कुछ सपा नेताओं जय कुमार तिवारी, शशिमा सिंह दोहरे आदि से इस मामले में जानकारी की तो सपा नेताओं ने अनभिज्ञता जता दी। आशंका जताई गई कि, किसी सपा नेता की कार से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुतला धरना स्थल तक ले जाया गया और मौका पाकर पुतले को जलाया गया। इस दौरान जहां आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन में जुटी भीड़ पुतला जलने की खबर पर मौके की ओर दौड़ने लगी, वहीं इस दौरान कुछ समय तक अफरा तफरी का भी माहौल नजर आया। आखिर जिले के सपा नेताओं ने आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन को सफल होने का दावा किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाई, लोगों की भीड़ और पुलिस बल मौजूद नजर आया।1
- जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो crime 7news जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में रविवार रात पत्नी को वीडियो भेजकर सई नदी में कूदने की बात कहने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। भैंसटा पुल पर उसकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार को दिनभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नदी में कूदने की आशंका है, हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बर्रैया खेड़ा निवासी चंद्र मोहन तिवारी उर्फ कपिल (उम्र करीब 35 वर्ष), पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी रविवार शाम से लापता है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 7:10 बजे चंद्र मोहन ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। वीडियो में उसने अपने को खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भैंसटा पुल पहुंचकर छानबीन की तो वहां चंद्र मोहन की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह और हलका इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और दिनभर नदी तथा आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कराई। पुल पर भीड़, फिर भी किसी ने नहीं देखा पुलिस के मुताबिक भैंसटा पुल के आसपास शराब की दुकानें हैं और रविवार रात वहां लोगों की भीड़ भी थी। इसके बावजूद किसी व्यक्ति ने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा। ऐसे में पुलिस नदी में कूदने की आशंका के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिछले कुछ महीनो पहले भी लापता होने की हुई थी घटना सूत्रों के मुताबिक, चंद्र मोहन पिछले माह भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। उस समय तलाश के बाद वह सकुशल बरामद हो गया था। इस बार पत्नी को वीडियो भेजने और भैंसता पुल पर मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। वीडियो परिचय---चंद्र मोहन का वीडियो जो अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात वीडियो में कह रहा है2
- बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया1