logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकानी :- तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया निरीक्षण* *तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण* झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

11 hrs ago
user_Giriraj regar reporter
Giriraj regar reporter
Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
11 hrs ago

बकानी :- तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया निरीक्षण* *तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण* झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के

अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता

से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी के चेचट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र बिश्नोई और कांस्टेबल महावीर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इसके बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों कार्मिकों को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भी भेजी जा रही है।
    1
    रामगंजमंडी के चेचट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र बिश्नोई और कांस्टेबल महावीर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इसके बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों कार्मिकों को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भी भेजी जा रही है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सातलखेड़ी कस्बे में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार, पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी बढ़ने लगी है, उसके बावजूद 7 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में कैसे काम चलेगा? महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे पीने के पानी तक की भारी किल्लत हो गई है। पंचायत की तरफ से टैंकरों की भी व्यवस्था नहीं की गई। चुनिंदा लोगो को टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है। सरपंच के घर पानी के टैंकर खडे रहते हैं। स्थानीय महिलाओं ने सरपंच से शिकायत की तो सरपंच ने रोड़ जाम करने की सलाह दी। इसलिए क्षेत्र की महिलाएं सुबह 8:30 बजे रामगंजमंडी-सुकेत सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंची। सड़क जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से समझाइश कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुलवाया गया। साढ़े 10 बजे तक अधिकारी महिलाओं से समझाइश में जूटे रहे।
    3
    सातलखेड़ी कस्बे में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार, पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी बढ़ने लगी है, उसके बावजूद 7 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में कैसे काम चलेगा? महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे पीने के पानी तक की भारी किल्लत हो गई है। पंचायत की तरफ से टैंकरों की भी व्यवस्था नहीं की गई। चुनिंदा लोगो को टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है। सरपंच के घर पानी के टैंकर खडे रहते हैं।
स्थानीय महिलाओं ने सरपंच से शिकायत की तो सरपंच ने रोड़ जाम करने की सलाह दी। इसलिए क्षेत्र की महिलाएं सुबह 8:30 बजे रामगंजमंडी-सुकेत सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंची। सड़क जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात प्रभावित रहा।
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से समझाइश कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुलवाया गया। साढ़े 10 बजे तक अधिकारी महिलाओं से समझाइश में जूटे रहे।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Saif Ali journalist Journalist
    1
    Post by Saif Ali journalist Journalist
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान। आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
    1
    छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग
गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। 
अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान।
आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    Voice of people सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के विरोध में किसानो ने मंडी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मंडी गेट को बन्द अपना विरोध जताया और नीलामी शुरू करवाने की मांग की।
    1
    रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के विरोध में किसानो ने मंडी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मंडी गेट को बन्द अपना विरोध जताया और नीलामी शुरू करवाने की मांग की।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • साइबर दुर्व्यवहार पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित छीपाबड़ौद - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के दिशा निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति की छीपाबड़ौद द्वारा transpormative tuesday's legal literacy and sensitization program महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ोद में आयोजित किया गया। तालुका सचिव नाग ऋषिकेश योगी ने बताया की कार्यक्रम में साइबर दुर्व्यवहार के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने एवं बचाव के उपाय सुझाने के क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति छीपाबड़ौद की अध्यक्ष साक्षी चौधरी ए सी जे एम छीपाबड़ौद द्वारा रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए ऑनलाइन साइबर सुरक्षा तथा इससे संबंधित विषय पर विधिक अधिकार,कर्तव्य एवं समसामयिक सामाजिक विधिक विषयों पर व्यावहारिक जानकारी, एवं इसके साथ मोबाइल एवं इंटरनेट के दुरुपयोग़ के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी , तथा विद्यालय में कोट वाली दीदी नाम से शिकायत पेटी स्थापित की गई शिकायत पेटी के माध्यम से बच्चे गोपनीय रूप से शिकायत कर सके इसके बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर एवं पंकज शुक्ला द्वारा साइबर ठगी, इंटरनेट मोबाइल के दुरुपयोग से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई , शिविर में विद्यालय निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव व शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया अपराध से बचाव के उपाय एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
    5
    साइबर दुर्व्यवहार पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
छीपाबड़ौद - 
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के दिशा निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति की छीपाबड़ौद द्वारा transpormative tuesday's legal literacy and sensitization program महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ोद में आयोजित किया गया। तालुका सचिव नाग ऋषिकेश योगी ने बताया की कार्यक्रम में साइबर दुर्व्यवहार के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने एवं बचाव के उपाय सुझाने के क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति छीपाबड़ौद की अध्यक्ष साक्षी चौधरी ए सी जे एम छीपाबड़ौद द्वारा रालसा  द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए ऑनलाइन साइबर सुरक्षा तथा इससे संबंधित विषय पर विधिक अधिकार,कर्तव्य एवं समसामयिक सामाजिक विधिक विषयों पर व्यावहारिक जानकारी, एवं इसके साथ मोबाइल एवं इंटरनेट के दुरुपयोग़  के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी , तथा विद्यालय में कोट वाली दीदी नाम से शिकायत पेटी स्थापित की गई शिकायत पेटी के माध्यम से बच्चे गोपनीय रूप से शिकायत कर सके इसके बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर एवं पंकज शुक्ला द्वारा साइबर ठगी, इंटरनेट मोबाइल के दुरुपयोग से संबंधित  कानूनी जानकारी दी गई , शिविर में विद्यालय  निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव व शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया अपराध से बचाव के उपाय एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.