Shuru
Apke Nagar Ki App…
छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग,गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान। आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
User10561
छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग,गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान। आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान। आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।1
- झालावाड़-शहर की गढ़ परिसर स्थित ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला अपनी स्थापना के 105 वर्ष पूरे कर चुकी है । उत्तर भारत की ओपेरा शैली मे बनी ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला लगातार प्रशासनिक उपेक्षा व बजट की कमी से अपनी आभा खोती जा रही है । जिले की पर्यटन विकास समिति व गणमान्य लोगों ने ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला को वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रखने की मांग की है। साथ ही इसके रखरखाव के लिए सरकार से पर्याप्त बजट दिए जाने और यहां नाट्य अकादमी शुरू किए जाने की भी मांग की है । पर्यटन विकास समिति के संयोजक झालावाड की ऐतिहासिक ओपेरा शैली मे बनी भवानी नाट्य शाला की स्थापना झालावाड रियासत के तत्कालीन महाराज राणा भवानी सिंह जी ने ब्रिटिश काल मे वर्ष 1921 में की थी। उत्तर भारत की इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला में ब्रिटिश काल के दौरान कई प्रसिद्ध नाटक का मंचन हो चुका है । महाकवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शकुंतलम का सबसे पहली बार यहां मंचन हुआ था । यहां होने वाले नाटक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते थे जिसमें नाट्यशाला के मंच पर असली हाथी घोड़े रथ लाये जाते थे और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाती थी । तो साथ ही इस भवानी नाट्यशाला के झरोखे मेहराब सहित यहां की वास्तुकला भी दर्शनीय है ।3
- टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह संपन्न1
- गुना स्थानीय ऑफ़ीसर्स क्लब टेनिस हॉल में डायनैमिक टेबल टेनिस एकेडमी के तत्वावधान में एक ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न आयु वर्ग के कुल 73 खिलाड़ियों ने शिरकत की, वहीं अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मैच रेफरी भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे थे । उक्त टूर्नामेंट के आयोजक कोच देवांशु जैन ने यह प्रतियोगिता अपने पूज्य पिता स्व. श्री संतोष कुमार जैन की स्मृति में आयोजित की । अत्यंत गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेन्द्र धाकरे द्वारा सभी विजेताओं को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत में कोच देवांशु जैन द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि खेल और खिलाड़ियों हेतु में सहज उपलब्ध हूँ , समर्पित हूँ और सदैव रहूँगा । अग्रवाल ने टेबल टेनिस के पुराने समय की यादें ताजा करते हुए कहा कि बीच में संसाधनों का अभाव होने से टेबल टेनिस के खिलाड़ियों की संख्या में कमी आई थी लेकिन अब देवांशु जैसे कोच हमारे पास उपलब्ध हैं और खास बात यह है कि स्वयं संसाधन जुटाकर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं तो निश्चित ही कल हमारे क्षेत्र के टेबल टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेंगे । प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रमुख रूप से अंडर 9 वर्ग में दिवित अग्रवाल ने बाजी मारी वहीं रनर अप ओजस गुप्ता रहे । अंडर 11 आयु वर्ग में मयूक टाक विजेता रहे वहीं सामर्थ्य अग्रवाल ने रनर अप का ख़िताब हासिल किया । अंडर 13 वर्ग में रिशित त्रिपाठी विजेता रहे जबकि ह्रदय बिरला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अंडर 15 आयु वर्ग में उलटफेर करते हुए हृदय बिरला ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं रनर अप रिशित त्रिपाठी रहे । वीमेन्स फाइनल में प्रियंका शर्मा विनर बनीं एवं साक्षी जेठवानी रनर अप रहीं । ओपन डबल्स में अभिनव एवं प्रियांशी की जोड़ी ने जीत हासिल की वहीं उपविजेता रिशित एवं साक्षी की जोड़ी रही । पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला । आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी शील्ड प्रदान की गई एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से नवाज़ा गया ।1
- Post by Lokeshrathor1
- *तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण* झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।3
- बकानी पंचायत गर्वदा गांव चार डूंगरी में नालियां नहीं बना री कुछ कार्रवाई करो1
- साइबर दुर्व्यवहार पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित छीपाबड़ौद - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के दिशा निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति की छीपाबड़ौद द्वारा transpormative tuesday's legal literacy and sensitization program महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ोद में आयोजित किया गया। तालुका सचिव नाग ऋषिकेश योगी ने बताया की कार्यक्रम में साइबर दुर्व्यवहार के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने एवं बचाव के उपाय सुझाने के क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति छीपाबड़ौद की अध्यक्ष साक्षी चौधरी ए सी जे एम छीपाबड़ौद द्वारा रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए ऑनलाइन साइबर सुरक्षा तथा इससे संबंधित विषय पर विधिक अधिकार,कर्तव्य एवं समसामयिक सामाजिक विधिक विषयों पर व्यावहारिक जानकारी, एवं इसके साथ मोबाइल एवं इंटरनेट के दुरुपयोग़ के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी , तथा विद्यालय में कोट वाली दीदी नाम से शिकायत पेटी स्थापित की गई शिकायत पेटी के माध्यम से बच्चे गोपनीय रूप से शिकायत कर सके इसके बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर एवं पंकज शुक्ला द्वारा साइबर ठगी, इंटरनेट मोबाइल के दुरुपयोग से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई , शिविर में विद्यालय निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव व शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, विद्यालय संचालक सूरज वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया अपराध से बचाव के उपाय एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।5