logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 hrs ago
user_Lokeshrathor
Lokeshrathor
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
18 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़-शहर की गढ़ परिसर स्थित ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला अपनी स्थापना के 105 वर्ष पूरे कर चुकी है । उत्तर भारत की ओपेरा शैली मे बनी ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला लगातार प्रशासनिक उपेक्षा व बजट की कमी से अपनी आभा खोती जा रही है । जिले की पर्यटन विकास समिति व गणमान्य लोगों ने ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला को वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रखने की मांग की है। साथ ही इसके रखरखाव के लिए सरकार से पर्याप्त बजट दिए जाने और यहां नाट्य अकादमी शुरू किए जाने की भी मांग की है । पर्यटन विकास समिति के संयोजक झालावाड की ऐतिहासिक ओपेरा शैली मे बनी भवानी नाट्य शाला की स्थापना झालावाड रियासत के तत्कालीन महाराज राणा भवानी सिंह जी ने ब्रिटिश काल मे वर्ष 1921 में की थी। उत्तर भारत की इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला में ब्रिटिश काल के दौरान कई प्रसिद्ध नाटक का मंचन हो चुका है । महाकवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शकुंतलम का सबसे पहली बार यहां मंचन हुआ था । यहां होने वाले नाटक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते थे जिसमें नाट्यशाला के मंच पर असली हाथी घोड़े रथ लाये जाते थे और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाती थी । तो साथ ही इस भवानी नाट्यशाला के झरोखे मेहराब सहित यहां की वास्तुकला भी दर्शनीय है ।
    3
    झालावाड़-शहर की गढ़ परिसर स्थित ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला अपनी स्थापना के 105 वर्ष पूरे कर चुकी है । उत्तर भारत की ओपेरा शैली मे बनी ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला लगातार प्रशासनिक उपेक्षा व बजट की कमी से अपनी आभा खोती जा रही है । जिले की पर्यटन विकास समिति व गणमान्य लोगों ने ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला को वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रखने की मांग की है। साथ ही इसके रखरखाव के लिए सरकार से पर्याप्त बजट दिए जाने और यहां नाट्य अकादमी शुरू किए जाने की भी मांग की है ।
पर्यटन विकास समिति के संयोजक झालावाड की ऐतिहासिक ओपेरा शैली मे बनी भवानी नाट्य शाला की स्थापना झालावाड रियासत के तत्कालीन महाराज राणा भवानी सिंह जी ने ब्रिटिश काल मे वर्ष 1921 में की थी। उत्तर भारत की इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला में ब्रिटिश काल के दौरान कई प्रसिद्ध नाटक का मंचन हो चुका है । महाकवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शकुंतलम का सबसे पहली बार यहां मंचन हुआ था । यहां होने वाले नाटक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते थे जिसमें नाट्यशाला के मंच पर असली हाथी घोड़े रथ लाये जाते थे और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाती थी । तो साथ ही इस भवानी नाट्यशाला के झरोखे मेहराब सहित यहां की वास्तुकला भी दर्शनीय है ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    36 min ago
  • Post by Lokeshrathor
    1
    Post by Lokeshrathor
    user_Lokeshrathor
    Lokeshrathor
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण* झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    3
    *तहसील कार्यालय बकानी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण*
झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बकानी पंचायत गर्वदा गांव चार डूंगरी में नालियां नहीं बना री कुछ कार्रवाई करो
    1
    बकानी पंचायत गर्वदा गांव चार डूंगरी में नालियां नहीं बना री कुछ कार्रवाई करो
    user_सुरेश तंवर चार डूंगरी
    सुरेश तंवर चार डूंगरी
    बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रामगंजमंडी के चेचट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र बिश्नोई और कांस्टेबल महावीर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इसके बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों कार्मिकों को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भी भेजी जा रही है।
    1
    रामगंजमंडी के चेचट थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र बिश्नोई और कांस्टेबल महावीर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इसके बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों कार्मिकों को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भी भेजी जा रही है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सातलखेड़ी कस्बे में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार, पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी बढ़ने लगी है, उसके बावजूद 7 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में कैसे काम चलेगा? महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे पीने के पानी तक की भारी किल्लत हो गई है। पंचायत की तरफ से टैंकरों की भी व्यवस्था नहीं की गई। चुनिंदा लोगो को टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है। सरपंच के घर पानी के टैंकर खडे रहते हैं। स्थानीय महिलाओं ने सरपंच से शिकायत की तो सरपंच ने रोड़ जाम करने की सलाह दी। इसलिए क्षेत्र की महिलाएं सुबह 8:30 बजे रामगंजमंडी-सुकेत सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंची। सड़क जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से समझाइश कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुलवाया गया। साढ़े 10 बजे तक अधिकारी महिलाओं से समझाइश में जूटे रहे।
    3
    सातलखेड़ी कस्बे में पीने के पानी की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार, पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की। महिलाओं का कहना था कि गर्मी बढ़ने लगी है, उसके बावजूद 7 दिन में एक दिन पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में कैसे काम चलेगा? महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे पीने के पानी तक की भारी किल्लत हो गई है। पंचायत की तरफ से टैंकरों की भी व्यवस्था नहीं की गई। चुनिंदा लोगो को टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है। सरपंच के घर पानी के टैंकर खडे रहते हैं।
स्थानीय महिलाओं ने सरपंच से शिकायत की तो सरपंच ने रोड़ जाम करने की सलाह दी। इसलिए क्षेत्र की महिलाएं सुबह 8:30 बजे रामगंजमंडी-सुकेत सड़क मार्ग पर प्रदर्शन करने पहुंची। सड़क जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात प्रभावित रहा।
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से समझाइश कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुलवाया गया। साढ़े 10 बजे तक अधिकारी महिलाओं से समझाइश में जूटे रहे।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान। आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
    1
    छीपाबड़ौद के समीप पछाड़ के समीप लगी आग
गुलखेडी और पछाड़ के बीच गेहूं की नोलाईयों मे आग का सिलसिला लगातार जारी। नहीं थम रहा आग का सिलसिला आखिरकार क्यों और कोन है आग लगाने का जिम्मेदार। लगातार प्रशासन के नियमों उड़ रही धज्जियाँ प्रशासन का रवैया क्या रहेगा इनके खिलाफ। 
अब तक तो एक पर भी नहीं हुई कार्रवाई न किसी का बना अब तक चालान।
आखिर प्रशासन कब जागेगा जब बरसात आ जाऐगी या फिर नोलाइयां खत्म हो जाऐगी।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के विरोध में किसानो ने मंडी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मंडी गेट को बन्द अपना विरोध जताया और नीलामी शुरू करवाने की मांग की।
    1
    रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के विरोध में किसानो ने मंडी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मंडी गेट को बन्द अपना विरोध जताया और नीलामी शुरू करवाने की मांग की।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.