Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें 26 शिकायतें मिलीं, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें और समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
Hasmat Husain Khan
श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें 26 शिकायतें मिलीं, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें और समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बैटरी रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, थाने में दी तहरीर श्रावस्ती (इकौना)। थाना इकौना क्षेत्र के इकौना बाईपास पर बैटरी रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने थाना इकौना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार ग्राम किढ़ीहौना निवासी पेशकार पुत्र रिक्खीराम अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बैटरी रिक्शा संख्या UP 46 T 4380 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पेशकार के बाएं पैर में चोट लग गई।घटना के बाद घायल युवक ने थाना इकौना पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैटरी रिक्शा चालक का कहना है कि वह घायल के इलाज का खर्च वहन करने और आपसी सहमति से मामला सुलझाने के लिए तैयार है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- 38 भवन गिराने के आदेश के विरोध में सपा सड़कों पर, बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी 38 भवन गिराने के आदेश के विरोध में सपा सड़कों पर, बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी1
- बहराइच -अवैध थाई मांगूर मछली लदी पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपईडीहा रोड स्थित बेलवा-भोपतपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो बच्चे बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा एक पिकअप वाहन नानपारा से रूपईडीहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे, से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला और उसकी गोद में बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि महिला पिकअप के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को सिर में हल्की चोट आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को रोक लिया। सूचना मिलने पर थाना नानपारा पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को कब्जे में लिया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि पिकअप में प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली लदी हुई थी और वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। बाईट-; परिजन3
- श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हें 26 शिकायतें मिलीं, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें और समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।1
- श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता महिला का शव सोमवार को उसके घर के समीप खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम दिनामगढ़ निवासी संगीता देवी (42 वर्ष) पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव का शव सोमवार, 27 जुलाई 2026 को उनके घर के बगल स्थित खेत में मृत अवस्था में मिला। मृतका की गुमशुदगी 25 जुलाई 2026 को थाना इकौना में दर्ज कराई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1