सड़क किनारे धंसा ट्रक सड़क किनारे धंसा चावल लदा ट्रक, भारी वाहनों का आवागमन ठप *थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज की तत्परता से खुला जाम, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक* शिवराजपुर- कस्बे के शिवली रोड पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चावल से लदा एक ट्रक फुटपाथ तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में धंस गया। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और भारी व चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कस्बा इंचार्ज हेमेंद्र कुमार सिंह, हेमंत सिंह व पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ ही देर में फंसे वाहनों को हटवाकर तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाकर यातायात सुचारु करा दिया गया। स्थानीय निवासियों—पूर्व चेयरमैन विनोद तिवारी, एडवोकेट संजीव शुक्ला, नीरज मिश्रा, व्यापारी राकेश बाजपेयी, आशुतोष कटियार, अनुराग कटियार, नागेंद्र सिंह, सोनू राठौर, सोमेंद्र सिंह तोमर, अंकित तिवारी, नरेंद्र सिंह, किसान आशू त्रिवेदी, दीपू शुक्ला, अमन त्रिवेदी, दीपक तिवारी, नीरू तोमर, दरोगा कुशवाहा व लालू कमल—ने बताया कि शिवली रोड पर अवैध स्टैंड और ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन ट्रक व डंपर फुटपाथ और नाले को तोड़कर धंस जाते हैं, जिससे जाम और आवागमन ठप हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क व नाले की मरम्मत कराने, अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई करने तथा ओवरलोड भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
सड़क किनारे धंसा ट्रक सड़क किनारे धंसा चावल लदा ट्रक, भारी वाहनों का आवागमन ठप *थानाध्यक्ष व कस्बा इंचार्ज की तत्परता से खुला जाम, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक* शिवराजपुर- कस्बे के शिवली रोड पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चावल से लदा एक ट्रक फुटपाथ तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में धंस गया। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और भारी व चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कस्बा इंचार्ज हेमेंद्र कुमार सिंह, हेमंत सिंह व पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ ही
देर में फंसे वाहनों को हटवाकर तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाकर यातायात सुचारु करा दिया गया। स्थानीय निवासियों—पूर्व चेयरमैन विनोद तिवारी, एडवोकेट संजीव शुक्ला, नीरज मिश्रा, व्यापारी राकेश बाजपेयी, आशुतोष कटियार, अनुराग कटियार, नागेंद्र सिंह, सोनू राठौर, सोमेंद्र सिंह तोमर, अंकित तिवारी, नरेंद्र सिंह, किसान आशू त्रिवेदी, दीपू शुक्ला, अमन त्रिवेदी, दीपक तिवारी, नीरू तोमर, दरोगा कुशवाहा व लालू कमल—ने बताया कि शिवली रोड पर अवैध स्टैंड और ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन ट्रक व डंपर फुटपाथ और नाले को तोड़कर धंस जाते हैं, जिससे जाम और आवागमन ठप हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क व नाले की मरम्मत कराने, अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई करने तथा ओवरलोड भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
- दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Pawan Bangarmau1
- उन्नाव में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर आरएस चौराहे के पास हुई। मृतक के बड़े भाई की 20 फरवरी को शादी होनी थी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली के शीतलगंज निवासी पंकज पुत्र लालता प्रसाद अपने एक साथी के साथ बाइक से आरएस चौराहे गया था। लौटते समय आरएस चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ईंट से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से चोटिल हुआ। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अस्पताल से घर ले गए। पंकज अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई विमल की 20 फरवरी को शादी तय थी, जिसके लिए पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। पंकज फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। मृतक के घायल साथी ने बताया कि घटना के समय बाइक तेज रफ्तार में थी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by DD today news1
- इटावा जनपद के विकासखंड महेवा के बामोरा हुमायूंपुर ग्राम पंचायत में राशन डीलर का चुनाव संपन्न सरिता देवी 485 वोट पाकर विजई1
- किसान हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ट्यूबबेल से पानी निकलने और निकट के खेत में भर जाने की सूचना पर घर से मौके पर पहुंचे ग्रामीण किसान की शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विगत दिन सौंरिख थाना क्षेत्र के वीरभान नगला गांव में एक खेत के निकट किसान का शव मिला था। परिजनों ने जहां मामले में किसान की हत्या किए जाने की बात कही थी और नामदर्ज लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजे जाने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। किसान के परिजन इंदल सिंह पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ बांकेलाल निवासी वीरभान नगला द्वारा बीती 15 फरवरी को दिए गए शिकायती पत्र कि, उनके भाई चंद्रपाल की खेत पर हत्या कर दी गई है, मुकदमा पुलिस ने दर्जा किया था। उक्त मामले में थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने अपनी टीम के साथ दो आरोपियों ताहर सिंह पुत्र नत्थू सिंह 62 वर्ष और पवन पुत्र ताहर सिंह 40 वर्ष निवासी वीरभान नगला को पुलिस ने नगला वीरभान अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है।1
- ई रिक्शा व कार में आपने सामने भीषण टक्कर, ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर, ई रिक्शा पर सफर कर रहे हैं सवारी की हालत चिंताजनक ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll थाना रेल बाजार में ई रिक्शा व कार में आपने सामने भीषण टक्कर ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर ई रिक्शा पर सफर कर रहे हैं सवारी की हालत चिंताजनक 108 एंबुलेंस ने काशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया ll1
- #upboardexam2026 #upboard #12th #12class #viralvideos1
- Post by DD today news1