Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आदर्श नगर पंचायत सोनौली के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के व्यापारीगण और शिवभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने बताया कि “आज शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ है। कल भोर से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजे से शिव बारात नगर में भव्य रूप से निकाली जाएगी और शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन है।” महंत बाबा शिव नारायण दास ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिव बारात में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग: भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम जायसवाल, अतुल चंद जायसवाल, रवि वर्मा, कृपा शंकर मद्धेशिया, व्यापारी नेता विजय रौनियार, भोलाराम शर्मा, रमेश जायसवाल, सत्यम जायसवाल, संजीव जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, नन्हें जायसवाल, मनोज मद्देशीय, राजेंद्र मद्देशिया, अमर जीत वर्मा, सुभाष यादव, राजू भारती सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।1
- निचलौल में फाल्गुन शिवरात्रि के अवसर पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में लगने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नेपाल सहित दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है। #PanchmukhiShivMandir1
- -सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का किया उद्घाटन। -मंदिर कमेटी को 31 हजार की सहयोग राशि भेंटकर जिले की खुशहाली के लिए की शिव आराधना। जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शनिवार की शाम पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और भारती परिवार के लोग भी मौजूद रहे। सूर्या संस्थान के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के बाद भगवान शिव की पूजा आराधना कर जिले के खुशहाली की कामना की उन्होंने मंदिर कमेटी के मेला आयोजक मंडल को 31 हजार रूपए भेंट किया।मौजूद गोस्वामी परिवार के लोगों को दान दक्षिणा देकर उनका आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम जिले के लोगों के आस्था का केंद्र है। महाभारतकालीन शिव मंदिर में शिव की आराधना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि यहॉ आयोजित महाशिवरात्रि मेला एक महीने तक चलता है।श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक कर मेले में खरीदारी भी करते हैं।उन्होंने लोगों से मेले की सफलता की अपील की साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले के लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गोस्वामी परिवार के लोगों का आशिर्वाद लिया और जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मंदिर परिसर पहुंचने पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी को मौजूद यवाओं और भारती परिवार के लोगों मे फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने कहा कि मंदिर पर आयोजित हर कार्यक्रम में समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी जरूर पहुंचते हैं और अपनी सेवा भी भरपूर देते हैं। इस मौके पर नितेश द्विवेदी, ब्रम्हाशंकर भारती,नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, रामभोला भारती, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।3
- बलरामपुर से बड़ी खबर, बच्चों का विवाद बना खूनी संघर्ष, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खम्हौवा (विशुनापुर) गांव में जमकर बवाल, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला,9 नामजद समेत 3 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, मारपीट के 3 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गांव में पुलिस बल तैनात, हालात पर कड़ी नजर,मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप इलाके में सनसनी1
- #gonda-lucknow रोड पर कर्नलगंज से पहले चौरी चौराहे पर VM इंटेरनेशनल स्कूल के सामने पराली में लगी आग #breking #blackday2026 #barbanki #gondaup43 #gonda1
- गोण्डा जनपद के पूरे तेंदुआ गांव में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आ रहा है। गांव में बिल-वाउचर का ढेर लगा है, लेकिन काम ज़मीन पर दिखाई नहीं दे रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कागज़ों में विकास हो गया, पर गांव आज भी बदहाल है। प्रधान और सचिव पर बिना काम कराए पैसा निकालने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से साफ कहा — एक बार गांव की ठीक से जांच करा लीजिए। दो साल पहले बना कूड़ाघर भी गिर चुका है, अब तक दोबारा नहीं बन पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसा आखिर जा कहां रहा है? गांव वाले सवाल कर रहे हैं कि “सबका साथ, सबका विकास” यहां क्यों नहीं दिख रहा? लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस मामले में सख्त कदम उठाते हैं।1
- जनता विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में स्वागत गीत प्रस्तुत करती कॉलेज छात्राएं बहने1
- पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान की निगरानी सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज व क्षेत्रीय मॉनिटरिंग अंकुर गौतम क्षेत्राधिकारी नौतनवां के मार्गदर्शन में की गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में नौतनवां पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 30/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित तीन नाबालिग अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियाँ घर से स्कूल जाने के बहाने निकली थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया। बरामदगी 14 फरवरी 2026 को दोपहर 12:10 बजे की गई। टीम ने मौके से आरोपी सुभाष भारती, पुत्र तौलन, निवासी मुड़ेहरा, थाना नौतनवां, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मनीष कुमार, थाना नौतनवां हे0का0 सतीश कुमार, थाना नौतनवां म0का0 पूनम यादव, थाना नौतनवां पुलिस प्रशासन की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से तीनों नाबालिगों की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।1
- 📍नौतनवा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूट्यूब से तकनीक सीखकर फर्जी आधार बनाए जा रहे थे। छापेमारी में लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन, आइरिस डिवाइस और नकदी बरामद हुई है। मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए हैं, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।1