• *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली द्वारा थाना महुली अन्तर्गत मैनसिर में किया गया पैदल गश्त* • *सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आमजन से किया गया संवाद* • *दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने हेतु किया गया प्रोत्साहित -सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का किया उद्घाटन। -मंदिर कमेटी को 31 हजार की सहयोग राशि भेंटकर जिले की खुशहाली के लिए की शिव आराधना। जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शनिवार की शाम पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और भारती परिवार के लोग भी मौजूद रहे। सूर्या संस्थान के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के बाद भगवान शिव की पूजा आराधना कर जिले के खुशहाली की कामना की उन्होंने मंदिर कमेटी के मेला आयोजक मंडल को 31 हजार रूपए भेंट किया।मौजूद गोस्वामी परिवार के लोगों को दान दक्षिणा देकर उनका आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम जिले के लोगों के आस्था का केंद्र है। महाभारतकालीन शिव मंदिर में शिव की आराधना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि यहॉ आयोजित महाशिवरात्रि मेला एक महीने तक चलता है।श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक कर मेले में खरीदारी भी करते हैं।उन्होंने लोगों से मेले की सफलता की अपील की साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले के लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गोस्वामी परिवार के लोगों का आशिर्वाद लिया और जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मंदिर परिसर पहुंचने पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी को मौजूद यवाओं और भारती परिवार के लोगों मे फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने कहा कि मंदिर पर आयोजित हर कार्यक्रम में समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी जरूर पहुंचते हैं और अपनी सेवा भी भरपूर देते हैं। इस मौके पर नितेश द्विवेदी, ब्रम्हाशंकर भारती,नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, रामभोला भारती, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
• *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली द्वारा थाना महुली अन्तर्गत मैनसिर में किया गया पैदल गश्त* • *सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आमजन से किया गया संवाद* • *दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने हेतु किया गया प्रोत्साहित -सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का किया उद्घाटन। -मंदिर कमेटी को 31 हजार की सहयोग राशि भेंटकर जिले की खुशहाली के लिए की शिव आराधना। जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शनिवार की शाम पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और भारती परिवार के
लोग भी मौजूद रहे। सूर्या संस्थान के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के बाद भगवान शिव की पूजा आराधना कर जिले के खुशहाली की कामना की उन्होंने मंदिर कमेटी के मेला आयोजक मंडल को 31 हजार रूपए भेंट किया।मौजूद गोस्वामी परिवार के लोगों को दान दक्षिणा देकर उनका आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम जिले के लोगों के आस्था का केंद्र है। महाभारतकालीन शिव मंदिर में शिव की आराधना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि यहॉ आयोजित महाशिवरात्रि मेला एक महीने तक चलता है।श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक कर मेले में खरीदारी भी करते हैं।उन्होंने लोगों से मेले की सफलता की अपील की साथ
ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले के लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गोस्वामी परिवार के लोगों का आशिर्वाद लिया और जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मंदिर परिसर पहुंचने पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी को मौजूद यवाओं और भारती परिवार के लोगों मे फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने कहा कि मंदिर पर आयोजित हर कार्यक्रम में समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी जरूर पहुंचते हैं और अपनी सेवा भी भरपूर देते हैं। इस मौके पर नितेश द्विवेदी, ब्रम्हाशंकर भारती,नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, रामभोला भारती, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
- नाथनगर (संतकबीरनगर)। थाना महुली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार धनघटा और थानाध्यक्ष महुली ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाये और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाये, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाये। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाये, जिससे शिकायतों का समय से निपटारा हो सके। कार्यक्रम के दौरान हल्का लेखपाल सहित थाना परिसर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।2
- संत कबीर नगर गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का बहुप्रतीक्षित चुनाव आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। मतदान प्रक्रिया में क्लब के सदस्यों ने बेहद उत्साह और जिम्मेदारी के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 685 मतदाताओं में से 595 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि लगभग 87 प्रतिशत मतदान को दर्शाता है। यह आंकड़ा साफ तौर पर बताता है कि पत्रकार साथियों में चुनाव को लेकर जबर्दस्त उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिससे चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और थोड़ी ही देर में भाग्यशाली विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासी उत्सुकता और रोमांच बना हुआ है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, मतगणना पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराई जा रही है, ताकि परिणाम पूरी तरह विश्वसनीय और भरोसेमंद हों। अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं कि आखिर कौन संभालेगा गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नई जिम्मेदारी। परिणामों की हर ताज़ा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…1
- आकाशवाणी 14 2 2026 ई0 *आयुष्मान भारत * आयुष्मान भारत का नाम से विख्यात है। यह सरकारी अस्पताल है । यहां पर निशुल्क दवाई दिया जाता है ।निशुल्क रोगी की जांच होती है । मात्र ₹1 की पर्ची कटवानी होती है,। मुफ्त (निशुल्क ) उपचार किया जाता है । जिसे मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत का नाम दिया है । यह आयुष्मान भारत केंद्र ,ग्राम पंचायत भगवानपुर में बनाया गया है । 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। ग्राम पंचायत भगवानपुर एक बाढ़ पीड़ित एवं पिछड़ा हुआ इलाका है। इस क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई अस्पताल नहीं था। बड़े अस्पताल खलीलाबाद और मेहदावल गोरखपुर में ही थे ,जहां छोटी सी बीमारी के लिए भी लोगों को दूर जाना पड़ता था। इस अस्पताल के खुल जाने से यहां के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। छोटी-मोटी दवाओं का प्रबंध यहां से कर दिया जाता है। उनके इलाज कर दिए जाते हैं। - जैसा की चित्र में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस क्षेत्र के नागरिक सरकार के इस कदम के सलाहना करते हैं। धन्यवाद देते हैं!2
- गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल में स्थित बेलघाट ब्लॉक मुख्यालय बेलघाट प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रागंण में भव्य श्री राम कथा आयोजन चल रहा है श्री शांतनु जी महाराज प्रख्यात कथा वाचक के द्वारा भगवान राम की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया था मनुष्य के जीवन में संस्कारों का क्या महत्व है और नाम का क्या महत्व है इस बात पर तथा व्यास ने बड़ा ही सुंदर विचार प्रस्तुत किया।माता-पिता की सेवा करना ही पुत्र का धर्म है। गुरुकुल शिक्षा संस्कार सेवा भाव मानव बात की सेवा करना भी मनुष्य का मूल उद्देश्य होना चाहिए इत्यादि बातों पर प्रकाश डाला अंत में खजनी विधानसभा के विधायक श्री, श्री राम चौहान जी ने भगवान की आरती की श्री राम की जय घोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश* *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले 53 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित* दिनाँक 13.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्री अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, उ0नि0 लेखा श्री महेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 लेखा श्री राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री पारसनाथ मानिटरिंग सेल, प्रभारी यातायात श्री परमहंस, प्रभारी आरटीसी श्री दद्दन राय, रेडियो उ0नि0 श्री परमिंदर कुमार देव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता, उ0नि0 श्री दिलीप कुमार थाना धनघटा, का0 भानु प्रताप यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 रंजीत पाण्डेय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 दुर्गा प्रसाद फीडबैक सेल, हे0का0 मेराज अहमद सम्मन सेल, म0का0 राजकुमारी डीसीआरबी, म0का0 कल्पना मौर्या वीआईपी सेल, का0 नीरज कुमार वाचक कार्यालय, का0 कपिलदेव गौड़ मीडिया सेल, का0 विपुल सिंह कार्यालय अ0पु0अ0, का0 कुलदीप सिंह महिला प्रकोष्ठ, सहित 53 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, महोदय द्वारा कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे । गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन,चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- jila devriy hempur bhatni dadan Hariya1
- UGC Equality Regulation 2026 वापस लो: सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति ने DM को सौंपा ज्ञापन1
- -सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का किया उद्घाटन। -मंदिर कमेटी को 31 हजार की सहयोग राशि भेंटकर जिले की खुशहाली के लिए की शिव आराधना। जिले के जाने-माने समाजसेवी और सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शनिवार की शाम पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और भारती परिवार के लोग भी मौजूद रहे। सूर्या संस्थान के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के बाद भगवान शिव की पूजा आराधना कर जिले के खुशहाली की कामना की उन्होंने मंदिर कमेटी के मेला आयोजक मंडल को 31 हजार रूपए भेंट किया।मौजूद गोस्वामी परिवार के लोगों को दान दक्षिणा देकर उनका आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम जिले के लोगों के आस्था का केंद्र है। महाभारतकालीन शिव मंदिर में शिव की आराधना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि यहॉ आयोजित महाशिवरात्रि मेला एक महीने तक चलता है।श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक कर मेले में खरीदारी भी करते हैं।उन्होंने लोगों से मेले की सफलता की अपील की साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले के लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने गोस्वामी परिवार के लोगों का आशिर्वाद लिया और जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मंदिर परिसर पहुंचने पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी को मौजूद यवाओं और भारती परिवार के लोगों मे फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने कहा कि मंदिर पर आयोजित हर कार्यक्रम में समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी जरूर पहुंचते हैं और अपनी सेवा भी भरपूर देते हैं। इस मौके पर नितेश द्विवेदी, ब्रम्हाशंकर भारती,नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, रामभोला भारती, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।3