थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिये त्वरित निस्तारण के निर्देश नाथनगर (संतकबीरनगर)। थाना महुली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार धनघटा और थानाध्यक्ष महुली ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाये और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाये, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाये। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाये, जिससे शिकायतों का समय से निपटारा हो सके। कार्यक्रम के दौरान हल्का लेखपाल सहित थाना परिसर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिये त्वरित निस्तारण के निर्देश नाथनगर (संतकबीरनगर)। थाना महुली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार धनघटा और थानाध्यक्ष महुली ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार ने निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच
की जाये और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाये, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाये। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उनकी स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाये, जिससे शिकायतों का समय से निपटारा हो सके। कार्यक्रम के दौरान हल्का लेखपाल सहित थाना परिसर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- संत कबीर नगर से इस वक्त की बड़ी और गर्व से भरी खबर सामने आ रही है। जिले के दो लालों ने सेना में भर्ती होकर पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया है।कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर इन दोनों बेटों ने देश सेवा का सपना साकार किया है। इनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल है, हर कोई इन वीर सपूतों को बधाई दे रहा है।संत कबीर नगर को अपने इन होनहार बेटों पर गर्व है।1
- गोरखपुर में बोले शफी आजमी: पहले के मुकाबले आज का चुनाव ज्यादा खर्चीला और कठिन1
- सीएम योगी करेंगे बिछिया में कल्याण मंडपम का उद्घाटन, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में मिलेगी सुविधा। #kalyanmandapam1
- श्री राम कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन बेलघाट राम दरबार प्राचीन हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन के मुख्य आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही रहे, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर विश्व विख्यात पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही मनुष्य सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। माता पार्वती की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए महादेव द्वारा बताए गए सगुण और निर्गुण स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ईश्वर भक्त की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं। मानस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस को कल्पवृक्ष की उपमा दी और कहा कि निर्मल मन से इसका पाठ एवं श्रवण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और पार्वती श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक हैं, इसलिए रामकथा में सर्वप्रथम उनका स्मरण किया जाता है। शिव बारात के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समाज को संयम, मर्यादा और आत्मचिंतन का संदेश देते हुए वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों पर भी प्रहार किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ कथा श्रवण किया। कई अवसरों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक रणवीर शाही उर्फ चंचल शाही द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा मंदिर प्रांगण देर तक रामनाम के जयकारों से गूंजता2
- पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की याद में 7 साल की भाति इस साल भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढरसी से मां करवल देवी मंदिर तक कैंडल मार्च यात्रा संपन्न हुई हमारे सहयोगियों के द्वारा किशन विश्वकर्मा रवि शंकर विश्वकर्मा अनिल यादव सूरज तिवारी अखिल विश्वकर्मा धनंजय यादव सूरज पासवान हरिओम मिश्रा अन्य सहयोगियोंके द्वारा पूर्ण की गई4
- 🥋 शितो-र्यू (Shito-Ryu) कराटे स्टाइल Shito-Ryu कराटे की एक प्रमुख और पारंपरिक शैली (style) है, जिसे ओकिनावा कराटे की जड़ों से विकसित किया गया है। यह अपनी तकनीकी विविधता, अधिक काता (Kata) और स्पीड व पावर के संतुलन के लिए जानी जाती है। नीचे इमेज में लिखी बातों को विस्तार से समझिए: --- ✅ 1. Muy técnico y variado = बहुत तकनीकी और विविध इसका मतलब: Shito-Ryu में तकनीक पर बहुत जोर दिया जाता है हर मूव (block, punch, kick, turn) को सही फॉर्म में करना जरूरी इसमें अलग-अलग प्रकार की तकनीकें सिखाई जाती हैं — ✔️ हाथ की तकनीक ✔️ पैर की तकनीक ✔️ ब्लॉक ✔️ क्लोज-रेंज और लॉन्ग-रेंज फाइट यह स्टाइल उन स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया है जो डीटेल में कराटे सीखना चाहते हैं। --- ✅ 2. Gran cantidad de Katas = काता की बहुत बड़ी संख्या Shito-Ryu की सबसे बड़ी खासियत — इसमें बहुत ज्यादा काता होते हैं अन्य स्टाइल्स की तुलना में यहां काता का संग्रह बड़ा है हर काता अलग फाइटिंग सिचुएशन सिखाता है काता से मिलता है: संतुलन टाइमिंग तकनीक की शुद्धता मानसिक एकाग्रता एक कराटे कोच/ट्रेनर के रूप में आप जानते हैं कि काता ट्रेनिंग से स्टूडेंट का बेस बहुत मजबूत होता है — Shito-Ryu इसमें खास मजबूत है। --- ✅ 3. Equilibrio entre velocidad y fuerza = स्पीड और पावर का संतुलन इस स्टाइल में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि स्पीड + कंट्रोल दोनों सिखाए जाते हैं मूवमेंट: तेज भी कंट्रोल्ड भी जरूरत पर शक्तिशाली भी फाइटिंग में यह स्टाइल: तेज अटैक सटीक ब्लॉक सही टाइमिंग पर काउंटर सिखाती है 🥋 Shito-Ryu की मुख्य विशेषताएँ (संक्षेप में) ✔️ टेक्निकल स्टाइल ✔️ काता-फोकस्ड ✔️ स्पीड + पावर बैलेंस ✔️ पारंपरिक + व्यावहारिक ✔️ प्रतियोगिता और आत्मरक्षा — दोनों में उपयोगी अगर आप चाहें तो मैं Shito-Ryu के मुख्य काता नाम, बेल्ट-वाइज सिलेबस, या ट्रेनिंग ड्रिल्स भी हिंदी में तैयार करके दे सकता हूँ।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु मैनसिर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा जनसामान्य से अपील किया गया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा तथा फुटपाथ के किनारे ठेले तथा अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग कर किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।2
- गोरखपुर में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा | केंद्र सरकार के नाम बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन1
- बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसको जड़ से मिटाने के लिए जिला अधिकारी गोरखपुर ने हरी झंडी दिखाया है। #childmarriage #gorakhpur1