logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नहर में मिला युवक का शव सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।

7 hrs ago
user_Deepak Journalist
Deepak Journalist
TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

नहर में मिला युवक का शव सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    1
    एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के  सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के  उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Eow की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार। रिपोर्टर ** हेमंत भार्गव *
    4
    Eow की  बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार।
रिपोर्टर 
** हेमंत भार्गव *
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था। सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया। सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया।
सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: खैराघाट डीसी विद्युत विभाग में दबिश, निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने किया कहा सुनिए.!!
    1
    करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: खैराघाट डीसी विद्युत विभाग में दबिश, निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने किया कहा सुनिए.!!
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रांसफरमर से विद्युत् कनेक्शन लेने के नाम पर 25 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोपी JE सुजीत मिश्रा केस पर ब्रीफिंग देते हुए EOW निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम।
    1
    ट्रांसफरमर से विद्युत् कनेक्शन लेने के नाम पर 25 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोपी JE सुजीत मिश्रा केस पर ब्रीफिंग देते हुए EOW निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट (डी.सी.) विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विभाग में पदस्थ ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय जेई की अनुपस्थिति में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा फोन पर बात करते हुए 20 हजार रुपये ले रहा था। इस दौरान के निरीक्षक और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है। #Corruption #VidyutVibhag #RishwatKhor #Karera #EOWAction ⚖️🚨
    1
    करैरा विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
| मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट (डी.सी.) विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विभाग में पदस्थ ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय जेई की अनुपस्थिति में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा फोन पर बात करते हुए 20 हजार रुपये ले रहा था।
इस दौरान के निरीक्षक और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
ईओडब्ल्यू टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
#Corruption #VidyutVibhag #RishwatKhor #Karera #EOWAction ⚖️🚨
    user_Sonu Nigam
    Sonu Nigam
    Local News Reporter करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    1
    तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।
जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.