मगरोनी में अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसडीएम ने भेजा प्रस्ताव तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
मगरोनी में अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसडीएम ने भेजा प्रस्ताव तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
- करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं। बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा। जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।2
- Post by Satish Parihare1
- शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले से बात करते अनिल मिश्रा और उनके समर्थक...1
- *चालीसा कल में आध्यात्मिक साधना* ग्वालियर दिनांक 15 मार्च सुबह 10:00 बजे बालक येसु बहुउद्देशीय आध्यात्मिक केंद्र में धर्मप्रान्तीय आध्यात्मिक साधना का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता आगरा महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर राजन दास रहे। फादर राजन दास ने अपने उपदेश में कहा कि चालीसा का समय प्रार्थना, प्रायचित एवं सेवाकार्य का समय है।हम कितने भी पापी क्यों न हों सच्चे मन से प्रायश्चित कर और जिन्होंने हमको दुःख पहुंचाए है उनको क्षमा करें तो ईश्वर भी हमको क्षमा कर देता है। प्रभु येसु हमारे सन्मार्ग पर लौटने का हमेशा रहा देखते हैं। आध्यामिक साधना की शुरुआत में फादर आईसक ने मुख्य वक्ता, फादर एवं आए हुए विश्वासियों का स्वागत किया गया एवं फादर साइमन राज ने मुख्य वक्ता को शॉल पहनाकर सभी का आभार किया। 10 बजे से 1.30 आध्यात्मिक साधना तत्पश्चात 2.30 बजे क्रूस पथ का जिसमें प्रत्येक पल्ली के प्रतिर्निधि ने येसु के दुःख भोग पर मनन चिनतन कर प्रकाश डाला एवं युवाओं द्वारा येसु के कलवारी यात्रा एवं उनके क्रूस-मरण को दर्शाया गया। समापन में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष द्वारा आशीष दी गई। उनके साथ विकार जनरल फादर लॉरेंस डिसूजा, फादर जोसफ चकालकल,फादर सानू अलुनकल एवं ग्वालियर धर्मप्रांत के पुरोहित गण उपस्थिति थे।1
- 🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव* ‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा* ❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को* ‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली* *इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है* ✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* *रैली प्रारंभ*👇 *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन* 👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍 *रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी* *महिला मंडल* *राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी* *विशेष निवेदन* 🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻1
- by #arvindarora भारत बनेगा दुबई 😳 मिले तेल के कुएँ 😳 #shorts #ongc #youtubeshorts by #arvindarora.1
- सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।1
- Post by Satish Parihare1
- भौंती से इस वक्त की बड़ी खबर......... शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड का मास्टरमाइंड 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी जिले के भौंती थाना पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और फरार मुख्य आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया।1