logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Satish Parihare
Satish Parihare
Karera, Shivpuri•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले से बात करते अनिल मिश्रा और उनके समर्थक...
    1
    शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले से बात करते अनिल मिश्रा और उनके समर्थक...
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    1
    तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।
जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ✅ खबर: पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सायबर अपराधियों को गिरफ्तार किया संवाददाता सुनील लोधी पिछोर: थाना पिछोर पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकार्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मसरूका जप्त किया है। पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र भोपाल कैलाश मकवाणा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय सायबर तथा गुप्ता वार्ता ए साई मनोहर के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों और म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर 'ऑपरेशन मेट्रिक्स' चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर रेंज अमित सांघी द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल खाता (फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है। इंडिया न्यूज दर्पण के लिए शिवपुरी से सुनील लोधी खास रिपोर्ट
    1
    ✅ खबर: पिछोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सायबर अपराधियों को गिरफ्तार किया
संवाददाता सुनील लोधी
पिछोर: थाना पिछोर पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकार्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मसरूका जप्त किया है।
पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र भोपाल कैलाश मकवाणा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय सायबर तथा गुप्ता वार्ता  ए साई मनोहर के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों और म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर 'ऑपरेशन मेट्रिक्स' चलाया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर रेंज  अमित सांघी द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल खाता (फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।
इंडिया न्यूज दर्पण के लिए शिवपुरी से सुनील लोधी खास रिपोर्ट
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • भांडेर थाना क्षेत्र के दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोहन गाँव निवासी मूरत बाल्मीक अपनी बेटी राखी बाल्मीक के साथ बड़ागाँव जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री बाइक से गिरकर घायल हो गए।
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर पिता-पुत्री घायल हो गए।  वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोहन गाँव निवासी  मूरत बाल्मीक अपनी बेटी राखी बाल्मीक के साथ बड़ागाँव जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री  बाइक से गिरकर घायल हो गए।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला 01 शातिर चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद (कुल अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये)। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा *दिनांक- 16.03.2026* को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करते हुये 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - 1- चन्द्रभाल शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम भुजरक थाना तिंदवारी जिला बांदा उ०प्र० । गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान - दिनांक 16.03.2026 प्लेटफार्म नं0 1/7 दिल्ली एण्ड की तरफ रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी । अनावरित अभियोग- 1- मु0अ0सं0 62/2026 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी झाँसी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1- मु0अ0सं0 037/2025 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी बांदा अनुभाग झाँसी। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण - एक अदद लेडीज हैण्ड बैग में-03 अदद मोबाइल विवरण निम्न है- 1-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वीवो रंग आसमानी। 2-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वन प्लस रंग लाइट ग्रीन। 3-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी शाओमी रंग गहरा नीला। 4- एक अदद पर्स में नकद 7000 रुपये । 5- एक अदद मेडिकल कार्ड उत्तर मध्य रेलवे झांसी। अपराध करने का तरीका- चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी करना। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम- 1- प्र0नि0 श्री रावेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जीआरपी झाँसी। 2- 30नि0 दुष्यंत कुमार थाना जीआरपी झाँसी। 3- हे0का0 आशुतोष तिवारी थाना जीआरपी झाँसी। 4- का0 पुष्पेन्द्र पाल थाना जीआरपी झाँसी।
    1
    थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला 01 शातिर चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद (कुल अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये)।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा *दिनांक- 16.03.2026* को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करते हुये 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -
1- चन्द्रभाल शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम भुजरक थाना तिंदवारी जिला बांदा उ०प्र० ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान -
दिनांक 16.03.2026 प्लेटफार्म नं0 1/7 दिल्ली एण्ड की तरफ रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी ।
अनावरित अभियोग-
1- मु0अ0सं0 62/2026 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी झाँसी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 037/2025 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी बांदा अनुभाग झाँसी।
अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण -
एक अदद लेडीज हैण्ड बैग में-03 अदद मोबाइल विवरण निम्न है-
1-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वीवो रंग आसमानी।
2-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वन प्लस रंग लाइट ग्रीन।
3-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी शाओमी रंग गहरा नीला।
4- एक अदद पर्स में नकद 7000 रुपये ।
5- एक अदद मेडिकल कार्ड उत्तर मध्य रेलवे झांसी।
अपराध करने का तरीका-
चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी करना।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1- प्र0नि0 श्री रावेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जीआरपी झाँसी।
2- 30नि0 दुष्यंत कुमार थाना जीआरपी झाँसी।
3- हे0का0 आशुतोष तिवारी थाना जीआरपी झाँसी।
4- का0 पुष्पेन्द्र पाल थाना जीआरपी झाँसी।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था। सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया। सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया।
सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Satish Parihare
    1
    Post by Satish Parihare
    user_Satish Parihare
    Satish Parihare
    Karera, Shivpuri•
    4 hrs ago
  • भौंती से इस वक्त की बड़ी खबर......... शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड का मास्टरमाइंड 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी जिले के भौंती थाना पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और फरार मुख्य आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया।
    1
    भौंती से इस वक्त की बड़ी खबर.........
शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड का मास्टरमाइंड 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के भौंती थाना पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और फरार मुख्य आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।
    1
    सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.