logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में जटिल एलएससीएस सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न मा 🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव* ‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा* ❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को* ‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली* *इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है* ✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* *रैली प्रारंभ*👇 *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन* 👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍 *रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी* *महिला मंडल* *राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी* *विशेष निवेदन* 🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻

10 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
10 hrs ago

*मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में जटिल एलएससीएस सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न मा 🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव* ‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा* ❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को* ‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली* *इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है* ✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* *रैली प्रारंभ*👇 *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन* 👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍 *रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी* *महिला मंडल* *राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी* *विशेष निवेदन* 🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • *शिवपुरी में रेत माफियाओं का वडा आतंक महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियो मे दिन-दहाड़े चल रही पनडुब्बी मशीनें प्रशासन कि चुप्पी* शिवपुरी / करैरा विधानसभा मे कई जगहो पर अवैध रेत उत्खनन का कारोबार अब इस कदर बढ़ गया है कि रेत माफिया खुलेआम नदियों का सीना चीर रहे हैं। महुअर, सिंध और बिलरहूं जैसी प्रमुख नदियां अवैध खनन से बुरी तरह छलनी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीनें लगाकर नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई सामने नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि करैरा क्षेत्र के मछावली घाट सहित कई स्थानों पर रेत माफिया पूरी तरह बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। नदी के भीतर पनडुब्बी मशीनें डालकर लगातार रेत निकाली जा रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों डंपर के माध्यम से इसे बाहर कई शहरों में भेजा जा रहा है। दिन और रात दोनों समय यह अवैध कारोबार जारी रहता है, जिससे नदी का प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर जेसीबी एलएनटी और अन्य मशीनों से नदी को इतनी गहराई तक खोद दिया गया है कि बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे बारिश के मौसम में हादसों की संभावना बढ़ गई है और नदी के आसपास के गांवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। महुअर नदी के किनारे रहने वाले कई ग्रामीण देवेन्द्र पाल एवं सुखदेव गुर्जर हरिमोहन ठाकूर का कहना है, कि पहले नदी में साफ पानी और समतल रेत हुआ करती थी, लेकिन अब जगह-जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। रात में 40-60 ट्रैक्टर एवं डंपर आते हैं और लगातार रेत भरकर ले जाते हैं। कई बार प्रशासन ड्रोन एवं जीपीएस सहित सही सबूत के साथ शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कभी कभार नाम मात्र के लिए छोटी मोटी चेतावनी देकर अधिकारी चले जाते है । और फिर और बड़ा रेत का कारोबार बढ़ता ही चला जाता है सिंध नदी के पास रहने वाले किसान किशन लाल आदिवासी और मुरारी कुशवाह ने बताया कि अवैध खनन के कारण नदी का बहाव बदलने लगा है। उन्होंने कहा, प्रमोद बघेल और सूर्यभान पाल के द्वारा बताया गया है कि हमारी पकी खड़ी गेहूँ फसल के बीचो बीच मे से रास्ता बनाकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है हमने जब माना किया तो रेत माफिया कहते हैं हम तुम्हारी खड़ी फसल में आग लगा देंगे । रेत निकालने से नदी की धारा खेतों की तरफ कटाव करने लगी है। कई किसानों की जमीन का हिस्सा नदी में समा रहा है। अगर इसी तरह खनन चलता रहा तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा। और आगे कई किशानो को नक्सलवादी होने को मजबूर होना पड़ेगा वहीं लखू जाटव बगेधरी का कहना है, कि दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीन से रेत निकाली जा रही है। ट्रैक्टर और डंपर लगातार आते-जाते रहते हैं। सब कुछ खुला खेल चल रहा है, लेकिन कार्रवाई कहीं दिखाई नहीं देती। इससे लगता है कि रेत माफिया को किसी का डर नहीं है। और आज शासन प्रशासन का नहीं रेत माफियाओं का राज चल रहा है कई ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर और डंपर गांवों की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे सड़कें तेजी से खराब चुकी हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है कई बार ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन रेत माफिया के दबाव के कारण लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि नदियों में इस तरह अंधाधुंध खनन से भूजल स्तर तेजी से गिरता है और नदी का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में जल संकट की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि करैरा के मछावली घाट सहित महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियों में चल रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके ट्रैक्टर, डंपर और जेसीबी एलएनटी मशीने जब्त की जाएं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन-दहाड़े नदियों से पनडुब्बी मशीनों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, तो आखिर जिम्मेदार विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही। यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शिवपुरी जिले की नदियों का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। *गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212*
    1
    *शिवपुरी में रेत माफियाओं का वडा आतंक महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियो मे दिन-दहाड़े चल रही पनडुब्बी मशीनें प्रशासन कि चुप्पी* 
शिवपुरी / करैरा विधानसभा मे कई जगहो पर अवैध रेत उत्खनन  का कारोबार अब इस कदर बढ़ गया है कि रेत माफिया खुलेआम नदियों का सीना चीर रहे हैं। महुअर, सिंध और बिलरहूं जैसी प्रमुख नदियां अवैध खनन से बुरी तरह छलनी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीनें लगाकर नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि करैरा क्षेत्र के मछावली घाट सहित कई स्थानों पर रेत माफिया पूरी तरह बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। नदी के भीतर पनडुब्बी मशीनें डालकर लगातार रेत निकाली जा रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों डंपर के माध्यम से इसे बाहर कई शहरों में भेजा जा रहा है। दिन और रात दोनों समय यह अवैध कारोबार जारी रहता है, जिससे नदी का प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर जेसीबी एलएनटी और अन्य मशीनों से नदी को इतनी गहराई तक खोद दिया गया है कि बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे बारिश के मौसम में हादसों की संभावना बढ़ गई है और नदी के आसपास के गांवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
महुअर नदी के किनारे रहने वाले कई ग्रामीण देवेन्द्र पाल एवं सुखदेव गुर्जर हरिमोहन ठाकूर का कहना है,
कि पहले नदी में साफ पानी और समतल रेत हुआ करती थी, लेकिन अब जगह-जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। रात में 40-60 ट्रैक्टर एवं डंपर आते हैं और लगातार रेत भरकर ले जाते हैं। कई बार प्रशासन ड्रोन एवं जीपीएस सहित सही सबूत के साथ शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कभी कभार नाम मात्र के लिए छोटी मोटी चेतावनी देकर अधिकारी चले जाते है । और फिर और बड़ा रेत का कारोबार बढ़ता ही चला जाता है सिंध नदी के पास रहने वाले किसान किशन लाल आदिवासी और मुरारी कुशवाह ने बताया कि अवैध खनन के कारण नदी का बहाव बदलने लगा है।
उन्होंने कहा, प्रमोद बघेल और सूर्यभान पाल के द्वारा बताया गया है कि हमारी पकी खड़ी गेहूँ फसल के बीचो बीच मे से रास्ता बनाकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है हमने जब माना किया तो रेत माफिया कहते हैं हम तुम्हारी खड़ी फसल में आग लगा देंगे । 
रेत निकालने से नदी की धारा खेतों की तरफ कटाव करने लगी है। कई किसानों की जमीन का हिस्सा नदी में समा रहा है। अगर इसी तरह खनन चलता रहा तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा। और आगे कई किशानो को नक्सलवादी होने को मजबूर होना पड़ेगा वहीं लखू जाटव बगेधरी का कहना है, कि
दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीन से रेत निकाली जा रही है। ट्रैक्टर और डंपर लगातार आते-जाते रहते हैं। सब कुछ खुला खेल चल रहा है, लेकिन कार्रवाई कहीं दिखाई नहीं देती। इससे लगता है कि रेत माफिया को किसी का डर नहीं है।
और आज शासन प्रशासन का नहीं रेत माफियाओं का राज चल रहा है कई ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर और डंपर गांवों की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे सड़कें तेजी से खराब चुकी हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है
कई बार ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन रेत माफिया के दबाव के कारण लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं।
पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि नदियों में इस तरह अंधाधुंध खनन से भूजल स्तर तेजी से गिरता है और नदी का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में जल संकट की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि करैरा के मछावली घाट सहित महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियों में चल रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके ट्रैक्टर, डंपर और जेसीबी एलएनटी मशीने जब्त की जाएं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन-दहाड़े नदियों से पनडुब्बी मशीनों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, तो आखिर जिम्मेदार विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही। यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शिवपुरी जिले की नदियों का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है।
*गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212*
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    1
    तहसील नरवर के नगर परिषद मगरोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर की नगर परिषद मगरोनी के निजामपुर क्षेत्र में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।
जांच में पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1505, रकबा 0.95 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी मंजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह तथा भूमि सर्वे क्रमांक 1373, रकबा 0.68 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी अजब सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह निवासी निजामपुर द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में अनुराग निंगवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: खैराघाट डीसी विद्युत विभाग में दबिश, निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने किया कहा सुनिए.!!
    1
    करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: खैराघाट डीसी विद्युत विभाग में दबिश, निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने किया कहा सुनिए.!!
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रांसफरमर से विद्युत् कनेक्शन लेने के नाम पर 25 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोपी JE सुजीत मिश्रा केस पर ब्रीफिंग देते हुए EOW निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम।
    1
    ट्रांसफरमर से विद्युत् कनेक्शन लेने के नाम पर 25 हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोपी JE सुजीत मिश्रा केस पर ब्रीफिंग देते हुए EOW निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह व उनकी टीम।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट (डी.सी.) विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विभाग में पदस्थ ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय जेई की अनुपस्थिति में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा फोन पर बात करते हुए 20 हजार रुपये ले रहा था। इस दौरान के निरीक्षक और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है। #Corruption #VidyutVibhag #RishwatKhor #Karera #EOWAction ⚖️🚨
    1
    करैरा विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, कंप्यूटर ऑपरेटर 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
| मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट (डी.सी.) विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विभाग में पदस्थ ने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय जेई की अनुपस्थिति में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा फोन पर बात करते हुए 20 हजार रुपये ले रहा था।
इस दौरान के निरीक्षक और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
ईओडब्ल्यू टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
#Corruption #VidyutVibhag #RishwatKhor #Karera #EOWAction ⚖️🚨
    user_Sonu Nigam
    Sonu Nigam
    Local News Reporter करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में जटिल एलएससीएस सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न माँ और नवजात दोनों सुरक्षित अस्पताल की टीम को मिली बड़ी सफलता* *MAIHAR :-* मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में एक अत्यंत जटिल एलएससीएस (सीज़ेरियन) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे माँ और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। यह सर्जरी अस्पताल की मेडिकल टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। गर्भवती महिला जब अस्पताल पहुंची तो उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 5.7 और प्लेटलेट काउंट केवल 32,000 था, जो सामान्य से काफी कम होने के कारण अत्यधिक जोखिमपूर्ण स्थिति थी। इससे पहले, मरीज को सतना के कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता के कारण इलाज से मना कर दिया गया। अस्पतालों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने निजी अस्पताल में ही उपचार का निर्णय लिया और अंततः मरीज को मैहर स्थित मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत स्थिति का आकलन कर मरीज को भर्ती किया। अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की विशेष देखरेख में जटिल एलएससीएस सर्जरी की गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तत्परता से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस सफलता ने क्षेत्र के लोगों में अस्पताल के प्रति विश्वास और बढ़ाया है। इस तरह के जटिल मामलों में समय पर सही उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे मरीजों को बेहतर सेवा मिल सके।
    1
    *मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में जटिल एलएससीएस सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न माँ और नवजात दोनों सुरक्षित अस्पताल की टीम को मिली बड़ी सफलता*
*MAIHAR :-* मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल में एक अत्यंत जटिल एलएससीएस (सीज़ेरियन) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे माँ और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। यह सर्जरी अस्पताल की मेडिकल टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
गर्भवती महिला जब अस्पताल पहुंची तो उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 5.7 और प्लेटलेट काउंट केवल 32,000 था, जो सामान्य से काफी कम होने के कारण अत्यधिक जोखिमपूर्ण स्थिति थी। इससे पहले, मरीज को सतना के कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता के कारण इलाज से मना कर दिया गया।
अस्पतालों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने निजी अस्पताल में ही उपचार का निर्णय लिया और अंततः मरीज को मैहर स्थित मेडिकल मल्टी एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल लाया गया।
डॉक्टरों की टीम ने तुरंत स्थिति का आकलन कर मरीज को भर्ती किया। अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की विशेष देखरेख में जटिल एलएससीएस सर्जरी की गई।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तत्परता से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस सफलता ने क्षेत्र के लोगों में अस्पताल के प्रति विश्वास और बढ़ाया है।
इस तरह के जटिल मामलों में समय पर सही उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे मरीजों को बेहतर सेवा मिल सके।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।
    1
    सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहते हुए पानी से बाहर निकाला शव को देखकर लग रहा था कि दो या तीन दिन पूर्व मृतक पानी में गिरा है शव फूलने के कारण मृतक की पहचान करना भी चुनौती है। इसके बावजूद पुलिस मृतक की पहचान के लिए पड़ताल में जुट गई आस पास के थानों में सूचना दी स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नरवर के कस्बा मोहल्ले के निवासी के रूप में हुई, मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुला कर पहचान कराई गई परिजनों ने शिनाख्त में मृतक का नाम कृपाल पुत्र रघुनाथ कुशवाह निवासी कस्बा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 नरवर का बताया। पुलिस टीम शव को पीएम के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Satish Parihare
    1
    Post by Satish Parihare
    user_Satish Parihare
    Satish Parihare
    Karera, Shivpuri•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.