logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शिवपुरी में रेत माफियाओं का वडा आतंक महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियो मे दिन-दहाड़े चल रही पनडुब्बी मशीनें प्रशासन कि चुप्पी* शिवपुरी / करैरा विधानसभा मे कई जगहो पर अवैध रेत उत्खनन का कारोबार अब इस कदर बढ़ गया है कि रेत माफिया खुलेआम नदियों का सीना चीर रहे हैं। महुअर, सिंध और बिलरहूं जैसी प्रमुख नदियां अवैध खनन से बुरी तरह छलनी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीनें लगाकर नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई सामने नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि करैरा क्षेत्र के मछावली घाट सहित कई स्थानों पर रेत माफिया पूरी तरह बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। नदी के भीतर पनडुब्बी मशीनें डालकर लगातार रेत निकाली जा रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों डंपर के माध्यम से इसे बाहर कई शहरों में भेजा जा रहा है। दिन और रात दोनों समय यह अवैध कारोबार जारी रहता है, जिससे नदी का प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर जेसीबी एलएनटी और अन्य मशीनों से नदी को इतनी गहराई तक खोद दिया गया है कि बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे बारिश के मौसम में हादसों की संभावना बढ़ गई है और नदी के आसपास के गांवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। महुअर नदी के किनारे रहने वाले कई ग्रामीण देवेन्द्र पाल एवं सुखदेव गुर्जर हरिमोहन ठाकूर का कहना है, कि पहले नदी में साफ पानी और समतल रेत हुआ करती थी, लेकिन अब जगह-जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। रात में 40-60 ट्रैक्टर एवं डंपर आते हैं और लगातार रेत भरकर ले जाते हैं। कई बार प्रशासन ड्रोन एवं जीपीएस सहित सही सबूत के साथ शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कभी कभार नाम मात्र के लिए छोटी मोटी चेतावनी देकर अधिकारी चले जाते है । और फिर और बड़ा रेत का कारोबार बढ़ता ही चला जाता है सिंध नदी के पास रहने वाले किसान किशन लाल आदिवासी और मुरारी कुशवाह ने बताया कि अवैध खनन के कारण नदी का बहाव बदलने लगा है। उन्होंने कहा, प्रमोद बघेल और सूर्यभान पाल के द्वारा बताया गया है कि हमारी पकी खड़ी गेहूँ फसल के बीचो बीच मे से रास्ता बनाकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है हमने जब माना किया तो रेत माफिया कहते हैं हम तुम्हारी खड़ी फसल में आग लगा देंगे । रेत निकालने से नदी की धारा खेतों की तरफ कटाव करने लगी है। कई किसानों की जमीन का हिस्सा नदी में समा रहा है। अगर इसी तरह खनन चलता रहा तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा। और आगे कई किशानो को नक्सलवादी होने को मजबूर होना पड़ेगा वहीं लखू जाटव बगेधरी का कहना है, कि दिन-दहाड़े पनडुब्बी मशीन से रेत निकाली जा रही है। ट्रैक्टर और डंपर लगातार आते-जाते रहते हैं। सब कुछ खुला खेल चल रहा है, लेकिन कार्रवाई कहीं दिखाई नहीं देती। इससे लगता है कि रेत माफिया को किसी का डर नहीं है। और आज शासन प्रशासन का नहीं रेत माफियाओं का राज चल रहा है कई ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर और डंपर गांवों की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे सड़कें तेजी से खराब चुकी हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है कई बार ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन रेत माफिया के दबाव के कारण लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि नदियों में इस तरह अंधाधुंध खनन से भूजल स्तर तेजी से गिरता है और नदी का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले वर्षों में जल संकट की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि करैरा के मछावली घाट सहित महुअर, सिंध और बिलरहूं नदियों में चल रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके ट्रैक्टर, डंपर और जेसीबी एलएनटी मशीने जब्त की जाएं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन-दहाड़े नदियों से पनडुब्बी मशीनों के माध्यम से रेत निकाली जा रही है, तो आखिर जिम्मेदार विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही। यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शिवपुरी जिले की नदियों का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ सकता है। *गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212*

12 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
Shivpuri, Madhya Pradesh•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था। सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया। सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया।
सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं। बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा। जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    2
    करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई।
योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा।
जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • 🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव* ‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा* ❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को* ‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली* *इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है* ✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* *रैली प्रारंभ*👇 *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन* 👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍 *रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी* *महिला मंडल* *राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी* *विशेष निवेदन* 🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻
    1
    🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव*
‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा*
❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को*
‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली*
*इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है*
✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* 
*रैली प्रारंभ*👇
*श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन*
👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍
*रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी*
*महिला मंडल*
*राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी*
*विशेष निवेदन*
🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • शिवपुरी जिला पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।
    1
    शिवपुरी जिला 
पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।
    user_Suraj Singh Mourya
    Suraj Singh Mourya
    Tour Guide Shivpuri Nagar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • दिनाँक 13.03.2026 थाना रन्नौद पर फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि आरोपी आरोपी इन्दल गुर्जर ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती गलत काम ( बलात्कार ) किया है, अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी इन्दल गुर्जर नि. टोकनी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया ।
    1
    दिनाँक 13.03.2026 थाना रन्नौद पर फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि आरोपी आरोपी इन्दल गुर्जर ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती गलत काम ( बलात्कार ) किया है, 
अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी इन्दल गुर्जर नि. टोकनी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया 
।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    1
    एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के  सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के  उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Eow की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार। रिपोर्टर ** हेमंत भार्गव *
    4
    Eow की  बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार।
रिपोर्टर 
** हेमंत भार्गव *
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.