logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपुरी जिला पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।

17 hrs ago
user_Suraj Singh Mourya
Suraj Singh Mourya
Tour Guide Shivpuri Nagar, Madhya Pradesh•
17 hrs ago

शिवपुरी जिला पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था। सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया। सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया।
सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं। बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा। जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    2
    करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई।
योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा।
जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • 🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव* ‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा* ❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को* ‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली* *इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है* ✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* *रैली प्रारंभ*👇 *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन* 👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍 *रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी* *महिला मंडल* *राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी* *विशेष निवेदन* 🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻
    1
    🌈 *भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव*
‼️*यूथ हेल्पिंग हैंड्स द्वारा*
❗ *महिला स्कूटर रैली 1️⃣8️⃣ मार्च को*
‼️ *श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से निकलेगी रैली*
*इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के आशीर्वाद एवं मातृशक्ति के सहयोग से महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया है*
✍️ *झूलेलाल मंदिर के परम पूज्य संत श्री सामाणाराम कामदार जी के शुभ आशीर्वाद से वाहन रैली 18 मार्च को सुबह: 9 बजे निकाली जाएगी समापन सिन्धी कॉलोनी में महंत स्वामी संतोखदास जी [श्री मनोहर धाम] के आशीर्वचनों से किया जाएगा* 
*रैली प्रारंभ*👇
*श्री झूलेलाल मंदिर बजराहा टोला से =नवदुर्गा चौक= सुभाष चौक=गांधी चौक=बिहारी चौक= पन्नीलाल चौक =चौक बाजार= स्टेशन रोड= झूलेलाल चौक { विनोद टी वी सेंटर} से अस्पताल चौक = दुर्गा मंदिर= जगतदेव तालाब= कृष्ण नगर= सिमरिया चौक=सिन्धु स्कूल=भरहुत नगर मोड= सी एम ए स्कूल रीवा रोड = सिमरिया चौक= न्यू वीनस सिन्धी कॉलोनी गेट=गेलानी परिसर के सामने से केला बिल्डिंग के बगल से= दीनबंधु पुरस्वानी मोहल्ला =संजय स्वीट =श्री संतधाम आश्रम =श्री झूलेलाल चौक=शिव चौक से श्री मनोहर धाम में समापन*
👉 *आयोजक मंडल एवं सहयोगी*📍
*रूपेश वलेचा,मनीष असरानी अमित भावनानी विनोद गेलानी जितेंद्र सबनानी योगेश दासानी गुलाब राय नागदेव संजय खिलवानी सोनू नागदेव हेमंत लालवानी संजय जसवानी रोशन हरगुनानी विवेक जानवाणी*
*महिला मंडल*
*राखी होतचंदानी सिमरन होतचंदानी सुहानी वलेचा जिया आहूजा बबिता गंगवानी कशिश खिलवानी प्रिया जनवानी मीत खिलवानी*
*विशेष निवेदन*
🙏🏻*महिला स्कूटर रैली में सभी मातृशक्ति सादर आमंत्रित है*🙏🏻
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • शिवपुरी जिला पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।
    1
    शिवपुरी जिला 
पोहरी चौराहे पर नेपाल पिता जगनू शाक्य उम्र 30 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना पोहरी की लाश मनियर शिवपुरी में मिली 🚔परिजनों ने पोहरी चौराहे पर लगाया जाम।
    user_Suraj Singh Mourya
    Suraj Singh Mourya
    Tour Guide Shivpuri Nagar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • दिनाँक 13.03.2026 थाना रन्नौद पर फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि आरोपी आरोपी इन्दल गुर्जर ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती गलत काम ( बलात्कार ) किया है, अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी इन्दल गुर्जर नि. टोकनी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया ।
    1
    दिनाँक 13.03.2026 थाना रन्नौद पर फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि आरोपी आरोपी इन्दल गुर्जर ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती गलत काम ( बलात्कार ) किया है, 
अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी इन्दल गुर्जर नि. टोकनी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया 
।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    1
    एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के  सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के  उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Eow की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार। रिपोर्टर ** हेमंत भार्गव *
    4
    Eow की  बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार।
रिपोर्टर 
** हेमंत भार्गव *
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    सुनील शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shivpuri, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.