logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर के रूप हैं- एसपी वीरेंद्र जैन माता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर के रूप में विद्यमान हैं। 14 फरवरी को माता-पिता के सम्मान में आयोजित किया जा रहा मातृ पितृ पूजन दिवस अत्यंत पुण्य का कार्य है। यह बात पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में दी गई शुभकामना संदेश में कही। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा 14 फरवरी को विद्यालयों के साथ-साथ घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारियां समिति द्वारा की जा रही हैं। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि मंगलवार सायं 6 बजे समिति प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सक्रिय पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। - भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है वैलेंटाइन डे पुलिस अधीक्षक ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 14 फरवरी को युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने लगी थी, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। ऐसे में माता-पिता के सम्मान के लिए इस दिन को समर्पित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सभी वर्गों को जोड़ते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग में भी 14 फरवरी माता-पिता की याद, पूजा और सम्मान की तिथि के रूप में स्थापित हो सके। - सार्वजनिक स्थलों पर मनाएंगे मातृ पितृ पूजन दिवस समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वृद्धाश्रम सहित अन्य विद्यालयों, घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन किए जाएंगे। समिति ने जिले की जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अपने-अपने घरों में भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं। इस अवसर पर समिति संरक्षक राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, बंशीलाल सोनी, मोहन मदान, प्रवीण तिवारी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे

14 hrs ago
user_Amit
Amit
Local News Reporter बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

माता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर के रूप हैं- एसपी वीरेंद्र जैन माता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर के रूप में विद्यमान हैं। 14 फरवरी को माता-पिता के सम्मान में आयोजित किया जा रहा मातृ पितृ पूजन दिवस अत्यंत पुण्य का कार्य है। यह बात पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में दी गई शुभकामना संदेश में कही। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा 14 फरवरी को विद्यालयों के साथ-साथ घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारियां समिति द्वारा की जा रही हैं। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि मंगलवार सायं 6 बजे समिति प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सक्रिय पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। - भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है वैलेंटाइन डे पुलिस अधीक्षक ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 14 फरवरी को युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने लगी थी, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। ऐसे में माता-पिता के सम्मान के लिए इस दिन को समर्पित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सभी वर्गों को जोड़ते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग में भी 14 फरवरी माता-पिता की याद, पूजा और सम्मान की तिथि के रूप में स्थापित हो सके। - सार्वजनिक स्थलों पर मनाएंगे मातृ पितृ पूजन दिवस समिति संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वृद्धाश्रम सहित अन्य विद्यालयों, घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन किए जाएंगे। समिति ने जिले की जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अपने-अपने घरों में भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं। इस अवसर पर समिति संरक्षक राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, बंशीलाल सोनी, मोहन मदान, प्रवीण तिवारी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खंभे पर तार बदलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच शुरू मुलताई। नगर के समीप बिरूल बाजार रोड स्थित पारेगांव 11 केवी फीडर पर पुराने बिजली तार बदलने का कार्य चल रहा था, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान खंभे पर चढ़े एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि आरडीएसएस कंपनी द्वारा मजदूरों से तार बदलने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह आने से मजदूर सुमेर कुलस्ते (निवासी जिला मंडला) गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी लगते ही विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    खंभे पर तार बदलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच शुरू
मुलताई। नगर के समीप बिरूल बाजार रोड स्थित पारेगांव 11 केवी फीडर पर पुराने बिजली तार बदलने का कार्य चल रहा था, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान खंभे पर चढ़े एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया है कि आरडीएसएस कंपनी द्वारा मजदूरों से तार बदलने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह आने से मजदूर सुमेर कुलस्ते (निवासी जिला मंडला) गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी लगते ही विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भैंसदेही नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी आरंभ हो चुकी है क्योंकि यह नगर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और प्राचीन भी है लोग कहते हैं कि यह 13वीं या 11वीं शताब्दी का मंदिर है जिसे दो भाइयों ने मिलकर एक रात में तैयार किया था
    3
    भैंसदेही नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी आरंभ हो चुकी है क्योंकि यह नगर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और प्राचीन भी है लोग कहते हैं कि यह 13वीं या 11वीं शताब्दी का मंदिर है जिसे दो भाइयों ने मिलकर एक रात में तैयार किया था
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    18 hrs ago
  • पिपरिया स्टेशन रोड थाने एएसआई सेन ने आज बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया के डोकरीखेड़ा डैम के पास 7 जनवरी को 30 से 35 वर्ष की महिला की लाश मिली थी जिसके सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी वह महिला गर्भवती थी लगातार नर्मदा पुरम जिले के हर थाने में उसे महिला की सूचना दी गई इसके बाद आज दिनांक 11 2.2.2026 तक उनके परिजनों का पता नहीं लग पाया है जिसके चलते एएसआई सेन द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो एवं जानकारी साझा की गई है जिस भी व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी हो वहां पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस से संपर्क कर सकते हैं
    1
    पिपरिया स्टेशन रोड थाने एएसआई सेन ने आज बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते बताया कि पिपरिया के डोकरीखेड़ा डैम के पास 7 जनवरी को 30 से 35 वर्ष की महिला की लाश मिली थी जिसके सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी वह महिला गर्भवती थी लगातार नर्मदा पुरम जिले के हर थाने में उसे महिला की सूचना दी गई इसके बाद आज दिनांक 11 2.2.2026 तक उनके परिजनों का पता नहीं लग पाया है जिसके चलते एएसआई सेन द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो एवं जानकारी साझा की गई है जिस भी व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी हो वहां पिपरिया स्टेशन रोड थाना पुलिस से संपर्क कर सकते हैं
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    13 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-सिंचाई विभाग सोहागपुर एसडीओ श्री अजय सिंह सेंगर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू चौहान द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व.श्री लक्ष्मण सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां पर जरूरतमंद,बेघर,बेसहारा लोगों को कराए स्वादिष्ट भोजन।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-सिंचाई विभाग सोहागपुर एसडीओ श्री अजय सिंह सेंगर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू चौहान द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व.श्री लक्ष्मण सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां पर जरूरतमंद,बेघर,बेसहारा लोगों को कराए स्वादिष्ट भोजन।
    user_Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Voice of people Sohagpur, Narmadapuram•
    14 hrs ago
  • अमरवाड़ा के लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला (पौनार संकुल) में मंगलवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य घटनाक्रम * शराबी शिक्षक की उपस्थितिः मंगलवार को एक प्राथमिक शिक्षक स्कूल के समय पर पूरी तरह से शराब के नशे में धुत होकर पहुँचा। शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। रवारा सोशल * ग्रामीणों का आक्रोशः जैसे ही स्कूल में बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षक के नशे में होने की खबर मिली, वहां हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और उसे स्कूल से हटाने की मांग की। * सोशल मीडिया पर वायरलः ग्रामीणों द्वारा शिक्षक की इस दिया गया, जिसके बाद मामल ने तूल पकड़ा। विभागीय कार्रवाई और पृष्ठभूमि * निलंबन की प्रक्रियाः छिंदवाड़ा जिले में इस तरह की घटनाओं पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सख्त रुख अपना रहे हैं। हाल ही में मोहखेड़ के एक स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को इसी तरह के मामले में निलंबित किया गया है। * प्रशासनिक रुखः अमरवाड़ा के बीईओ (BEO) और डीईओ (DEO) को इस घटना का प्रतिवेदन भेजा गया है। स्कूल परिसर के भीतर शराब पीना या नशे में आना सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। अमरवाड़ा सोशल मीडिया के लिए मुख्य बिंदु अगर आप इसे "अमरवाड़ा सोशल" पर डालना चाहते हैं, तो इन तथ्यों को हाइलाइट करें: * स्थानः लखनवाडा स्कल, अमरवाडा । * स्थानः लखनवाड़ा स्कूल, अमरवाड़ा। * समय: मंगलवार (10 फरवरी, 2026 का कार्यक्रम)। * मुद्दाः शिक्षक का नशे में धुत होकर बच्चों के बीच पहुँचना। * मांगः "अमरवाड़ा प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा"। follow-@amarwara.social_ #अमरवारान्यूज़ #अमरवारासोशल
    1
    अमरवाड़ा के लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला (पौनार संकुल) में मंगलवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्य घटनाक्रम
* शराबी शिक्षक की उपस्थितिः मंगलवार को एक प्राथमिक शिक्षक स्कूल के समय पर पूरी तरह से शराब के नशे में धुत होकर पहुँचा। शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक
से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। रवारा सोशल
* ग्रामीणों का आक्रोशः जैसे ही स्कूल में बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षक के नशे में होने की खबर मिली, वहां हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और उसे स्कूल से हटाने की मांग की।
* सोशल मीडिया पर वायरलः ग्रामीणों द्वारा शिक्षक की इस 
दिया गया, जिसके बाद मामल ने तूल पकड़ा।
विभागीय कार्रवाई और पृष्ठभूमि
* निलंबन की प्रक्रियाः छिंदवाड़ा जिले में इस तरह की घटनाओं पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सख्त रुख अपना रहे हैं। हाल ही में मोहखेड़ के एक स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को इसी तरह के मामले में निलंबित किया गया है।
* प्रशासनिक रुखः अमरवाड़ा के बीईओ (BEO) और डीईओ (DEO) को इस घटना का प्रतिवेदन भेजा गया है। स्कूल परिसर के भीतर शराब पीना या नशे में आना सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
अमरवाड़ा सोशल मीडिया के लिए मुख्य बिंदु अगर आप इसे "अमरवाड़ा सोशल" पर डालना चाहते हैं, तो इन तथ्यों को हाइलाइट करें:
* स्थानः लखनवाडा स्कल, अमरवाडा ।
* स्थानः लखनवाड़ा स्कूल, अमरवाड़ा।
* समय: मंगलवार (10 फरवरी, 2026 का कार्यक्रम)।
* मुद्दाः शिक्षक का नशे में धुत होकर बच्चों के बीच पहुँचना।
* मांगः "अमरवाड़ा प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा"।
follow-@amarwara.social_
#अमरवारान्यूज़
#अमरवारासोशल
    user_Yash Sahu
    Yash Sahu
    Video Creator Parasia, Chhindwara•
    18 hrs ago
  • ✳️ढोल नगाड़ों की थाप पर बह रही भक्ति की धार ✳️हर हर महादेव की गूंज से भक्तिमय हो रहा समूचा पचमढ़ी क्षेत्र ➡️भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते एवं अपने आराध्य के भजन गाते हुए श्रद्धालुगण अपनी मनोकामना की पूर्ति होने के पश्चात आस्था के प्रतीक बड़े-बड़े त्रिशूल अपने हाथों में लिए दुर्गम एवं कठिन रास्तों से चौरागढ़ मंदिर शिखर तक पहुंच रहे हैं। भक्तों का यह उत्साह रात्रि में भी कम नहीं हो रहा है। उनके उत्साह एवं भक्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है। कड़कड़ाती ठंड और कठिन चढ़ाई के बाद भी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तो की कतार नही टूट रही है। सभी भक्त देर रात्रि तक शिखर स्थल चोरागढ़ पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन का लाभ ले रहे है। मेले में खोया पाया केंद्र सक्रिय रूप से मेले में गुम हो जाने वाले व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें उनके संबंधियों एवं परिजनों के सुपुर्द कर रहा है। प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए खोया पाया केंद्र से पीए सिस्टम के माध्यम से निरंतर सूचनाओं का आदान-प्रदान श्रद्धालुओं को किया जा रहा है। भीड़ भाड़ में व्यक्तियों के गुम हो जाने पर खोया पाया केंद्र द्वारा उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। गत दिवस सिवनी जिले के रहने वाले 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक अपने परिवार से बिछड़ गया जिसे कंट्रोल रूम द्वारा उनके पिता से मिलवाया गया। इसी प्रकार कंट्रोल रूम के खोया पाया केंद्र द्वारा सहायता कर छिंदवाड़ा जिले की निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई महेश राठौर से मिलवाया गया। कंट्रोल रूम 24 घंटे सतत रूप से श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनीया मीना के निर्देश अनुसार पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से मेले की व्यवस्थाओं को संभाले हुए हैं। अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा निरंतर मेले का निरीक्षण किया जा रहा है। मेले के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित मेले की समीक्षा की जा रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक रूप से समझाइश दी जा रही है। यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा निरंतर वाहनों की जांच कर अवैध वसूली एवं अतिरिक्त किराया मांगने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरा पुलिस बल 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहा है। मेले में सर्वाधिक आवश्यक व्यवस्था स्वच्छता के लिए सफाई मित्र सुबह से ही सक्रिय हो जाते हैं। सफाई मित्रों द्वारा पूरे मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से सफाई की जा रही है तथा कचरे का उचित एवं प्रभावी निष्पादन एवं प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे भक्तों को स्वच्छ वातावरण की अनुभूति मिल सके। स्वच्छता मित्र प्रातः से ही विभिन्न दुकानों के समीप जाकर कचरा एकत्रीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। साथ ही शौचालय इत्यादि की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी सफाई मित्रों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
    1
    ✳️ढोल नगाड़ों की थाप पर बह रही भक्ति की धार
✳️हर हर महादेव की गूंज से भक्तिमय हो रहा समूचा पचमढ़ी क्षेत्र
➡️भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते एवं अपने आराध्य के भजन गाते हुए श्रद्धालुगण अपनी मनोकामना की पूर्ति होने के पश्चात आस्था के प्रतीक बड़े-बड़े त्रिशूल अपने हाथों में लिए दुर्गम एवं कठिन रास्तों से चौरागढ़ मंदिर शिखर तक पहुंच रहे हैं। भक्तों का यह उत्साह रात्रि में भी कम नहीं हो रहा है। उनके उत्साह एवं भक्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है। कड़कड़ाती ठंड और कठिन चढ़ाई के बाद भी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तो की कतार नही टूट रही है। सभी भक्त देर रात्रि तक शिखर स्थल चोरागढ़ पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन का लाभ ले रहे है।
मेले में खोया पाया केंद्र सक्रिय रूप से मेले में गुम हो जाने वाले व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें उनके संबंधियों एवं परिजनों के सुपुर्द कर रहा है। प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए खोया पाया केंद्र से पीए सिस्टम के माध्यम से निरंतर सूचनाओं का आदान-प्रदान श्रद्धालुओं को किया जा रहा है। भीड़ भाड़ में व्यक्तियों के गुम हो जाने पर खोया पाया केंद्र द्वारा उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। गत दिवस सिवनी जिले के रहने वाले 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक अपने परिवार से बिछड़ गया जिसे कंट्रोल रूम द्वारा उनके पिता से मिलवाया गया। इसी प्रकार कंट्रोल रूम के खोया पाया केंद्र द्वारा सहायता कर छिंदवाड़ा जिले की निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई महेश राठौर से मिलवाया गया। कंट्रोल रूम 24 घंटे सतत रूप से श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर सुश्री सोनीया मीना के निर्देश अनुसार पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से मेले की व्यवस्थाओं को संभाले हुए हैं। अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा निरंतर मेले का निरीक्षण किया जा रहा है। मेले के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित मेले की समीक्षा की जा रही है।
पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक रूप से समझाइश दी जा रही है। यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा निरंतर वाहनों की जांच कर अवैध वसूली एवं अतिरिक्त किराया मांगने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरा पुलिस बल 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहा है।
मेले में सर्वाधिक आवश्यक व्यवस्था स्वच्छता के लिए सफाई मित्र सुबह से ही सक्रिय हो जाते हैं। सफाई मित्रों द्वारा पूरे मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से सफाई की जा रही है तथा कचरे का उचित एवं प्रभावी निष्पादन एवं प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे भक्तों को स्वच्छ वातावरण की अनुभूति मिल सके। स्वच्छता मित्र प्रातः से ही विभिन्न दुकानों के समीप जाकर कचरा एकत्रीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। साथ ही शौचालय इत्यादि की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी सफाई मित्रों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    19 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील के परासिया क्षेत्र के किसानों के साथ ITC (Technico Agri Sciences Ltd) कंपनी द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप चर्चा की गई। कंपनी आलू की गुणवत्ता खराब बताकर किसानों की राशि में अनुचित कटौती कर रही है । प्रशासन से मांग है कि प्रकरण को संज्ञान में लें,एवं कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा कर सूची में शामिल 130 से अधिक किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराया जाए।
    2
    छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील के परासिया क्षेत्र के किसानों के साथ ITC (Technico Agri Sciences Ltd) कंपनी द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप चर्चा की गई। 
कंपनी आलू की गुणवत्ता खराब बताकर किसानों की राशि में अनुचित कटौती कर रही है ।
प्रशासन से  मांग है कि प्रकरण को संज्ञान में लें,एवं कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा कर सूची में शामिल 130 से अधिक किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराया जाए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    1
    Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बनखेड़ी। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे चांदौन में बिजली ऑफिस के पास दो फोर व्हीलर और एक मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग शादियों से लौट रहे वाहनों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति हरगोविंद दुबे (60) व गायत्री दुबे (55) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निभोरा निवासी 18 वर्षीय युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में नयाखेड़ा निवासी वर्मा जी की टवेरा और एक सफेद स्कॉर्पियो शामिल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    बनखेड़ी। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे चांदौन में बिजली ऑफिस के पास दो फोर व्हीलर और एक मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग शादियों से लौट रहे वाहनों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति हरगोविंद दुबे (60) व गायत्री दुबे (55) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निभोरा निवासी 18 वर्षीय युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में नयाखेड़ा निवासी वर्मा जी की टवेरा और एक सफेद स्कॉर्पियो शामिल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.