Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा सिंगोड़ी
मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
छिंदवाड़ा सिंगोड़ी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खंभे पर तार बदलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच शुरू मुलताई। नगर के समीप बिरूल बाजार रोड स्थित पारेगांव 11 केवी फीडर पर पुराने बिजली तार बदलने का कार्य चल रहा था, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान खंभे पर चढ़े एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि आरडीएसएस कंपनी द्वारा मजदूरों से तार बदलने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह आने से मजदूर सुमेर कुलस्ते (निवासी जिला मंडला) गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी लगते ही विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- https://youtu.be/SrCoiK90Zbk?si=ENDCCZsTGTe5k8iH Gadarwara नेट न चलने एवं लिंक फेल होने से पोस्ट ऑफिस में आम जनता के नहीं हुए कार्य गाडरवारा नगर के बड़े पोस्ट ऑफिस में नेट न चलने से, लिंक फेल होने से, पोस्ट ऑफिस से निराश होकर पोस्ट ऑफिस के मायूस होकर ग्राहक खाली हाथ लौटे,1
- नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि2
- बनखेड़ी। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे चांदौन में बिजली ऑफिस के पास दो फोर व्हीलर और एक मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अलग-अलग शादियों से लौट रहे वाहनों की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपत्ति हरगोविंद दुबे (60) व गायत्री दुबे (55) निवासी पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में निभोरा निवासी 18 वर्षीय युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में नयाखेड़ा निवासी वर्मा जी की टवेरा और एक सफेद स्कॉर्पियो शामिल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।1
- नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक नई जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की दो बच्चियों ने घर से ही पैसे निकालकर कुरकुरे खा लेकिन परिजनों की डर से वह जंगलों में जाकर छुप गई सरपंच द्वारा जो पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने उन्हें खोजा1
- दिग्विजय सिंह का सीधा अल्टीमेटम : 15 दिन में समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो दिग्विजय सिंह ने NSUI जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार1
- https://youtu.be/se2qD1SKtwQ?si=lXYgitbHrlZy2Bno Gadarwara डमरू घाटी पर महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित डमरू घाटी पर महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर बैठक प्रशासन और समिति के लोगों ने बैठकर बनाई रूपरेखा एंकर -- महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को है जिसको लेकर गाडरवारा मैं डमरू घाटी पर हजारों की संख्या में भक्तों का आना होता है उसी के साथ एक विशाल मेले का आयोजन भी होता है नरसिंहपुर जिले में डमरू घाटी वाले महादेव के दरबार में भक्तों का ताँता लगता है जन सुविधा को देखते हुए आज डमरू घाटी में प्रशासन एवं ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों को कोई असुविधा न हो उन सब व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई सबसे मुख्य बात गंदगी और प्रदूषण को लेकर भी प्रशासन सख्त मूड में नजर आया उन्होंने लोगों से अपील की की प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सहयोग करें। अदिति न्यूज से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।1