जली हुई पैरा के राख के ढेर में मिली जली लाश, पुलिस जांच में जुटी बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

- नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।1
- वारासिवनी । बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस थाने के पास स्थित जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल से टकरा गया। जिससे बाऊंड्रीवाल व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार टवेरा वाहन चालक कटंगी मार्ग से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब वह जय स्तम्भ के समीप पहुॅचा, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे जय स्तम्भ के चारों तरफ बनी हुई बाऊंड्रीवाल को तोड़ते हुए जय स्तम्भ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुॅच गए। वहीं नगरपालिका सीएमओ सूर्यप्रकाश उके को इस घटना की खबर मिलने पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा और टवेरा वाहन को पुलिस के हवाले करवाया। बताया जाता है कि टवेरा वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त हुई जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल को बनवा कर देने का आश्वासन नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि जय स्तम्भ चौक के आसपास चाय-पान की दुकानों के साथ ही कई छोटे मोटे व्यापारी दुकान लगाकर अपना व्यापार करते है। जहॉ पर हमेशा नागरिकों व उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। यदि टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता, तो बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था।1
- सिवनी कुरई के कुडोडोबरी के स्कूल में बाथरूम करने गया छात्रा के ऊपर गिरी दीवार छात्र घायल नागपुर रेफर1
- Post by Manish Hedau1
- आल इंडिया देवधर ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबला 2606 वारासिवनी1
- बालाघाट जिले के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बने सीमेंट रोड में महज़ छह महीने के भीतर दरारें पड़ना अब बड़ा सवाल बन गया है। हैरानी की बात ये कि सड़क को दोबारा सीमेंट से सुधारने के बजाय उसके ऊपर सीधे डामरीकरण कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही कंकर मुंजारे मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे डामरीकरण को गुणवत्ताहीन बताते हुए ठेकेदार से फोन पर बात कर काम तत्काल बंद करने को कहा।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।1