Shuru
Apke Nagar Ki App…
आल इंडिया देवधर ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबला 2606 वारासिवनी
अर्जुन सिंह
आल इंडिया देवधर ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबला 2606 वारासिवनी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।1
- सिवनी कुरई के कुडोडोबरी के स्कूल में बाथरूम करने गया छात्रा के ऊपर गिरी दीवार छात्र घायल नागपुर रेफर1
- पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, ग्राम पायली में पेयजल संकट, माताओं-बहनों संग ग्रामीणों का चक्का जाम1
- मंडला में सरेआम गुंडागर्दी- झंडा चौक इलाके में ऑटो सवार तीन युवकों के साथ मारपीट... धमकी देने का आरोप...वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.. जांच में जुटी पुलिस1
- मंडला में वायरल वीडियो पर बड़ा खुलासा: दुर्गेश यादव बोले– AI से बनाई गई फर्जी क्लिप1
- मंडला जिले में वायरल हुए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। विगत दिन पहले सोशल मीडिया पर लैंप्स सिंगारपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश यादव को लड़कियों के साथ ठुमकते और शराब पीते हुए दिखाया गया। अब इस मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। बुधवार को सुबह 11 बजे दुर्गेश यादव ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए साफ कहा है कि यह AI तकनीक से तैयार किया गया है। उनका आरोप है कि पिछले चार साल से कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और अब उनकी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है। जिसकी शिकायत कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी के वार्ड क्रमांक 03 निवासी उइके दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे के आस-पास तिरोड़ी से पिपरवानी के बीच कुरई थाना क्षेत्र में हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उइके दंपत्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कुरई पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पीएम के लिए कुरई अस्पताल ले जा लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 03 तिरोड़ी निवासी अशोक उइके उम्र 35 वर्ष अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता उइके उम्र 03 वर्ष के साथ कुरई उपचार कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 50 एस 3408 को जबरदस्त टक्कर मार दी। कोयलारी निवासी एक युवक ने इस हादसे को देखा किंतु घबराहट की वजह से वह घटनास्थल पर नहीं रुका और अपने घर चले गया। राहगीरों ने संजीवनी 108 और 112 को सूचना दी। जिसके बाद यह अति आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है अशोक उइके ने तिरोड़ी निवासी नरेश मेश्राम से बाइक मांगी थी और उपचार करवाने के लिए कुरई जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।1
- नहर के पानी पर बवाल: डुंगरिया में किसान-सिंचाई विभाग आमने-सामने, कर्मचारियों की पिटाई1
- पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन का मंडला का प्रथम भ्रमण..अधिकारियों की बैठक एवं पत्रकार वार्ता संपन्न.. अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-FIR, जीरो FIR और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश — आईजी का मंडला भ्रमण आज दिनांक 11/02/2026 को पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान ललित शाक्यवार, बालाघाट जोन द्वारा मंडला जिले का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई , नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिग बालक-बालिकाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना जिले के नक्सल मुक्त होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में CCTV कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए । उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में *पत्रकार वार्ता आयोजित की गई*। प्रेस वार्ता में *पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।1