logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपचार करवाने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी के वार्ड क्रमांक 03 निवासी उइके दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे के आस-पास तिरोड़ी से पिपरवानी के बीच कुरई थाना क्षेत्र में हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उइके दंपत्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कुरई पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पीएम के लिए कुरई अस्पताल ले जा लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 03 तिरोड़ी निवासी अशोक उइके उम्र 35 वर्ष अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता उइके उम्र 03 वर्ष के साथ कुरई उपचार कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 50 एस 3408 को जबरदस्त टक्कर मार दी। कोयलारी निवासी एक युवक ने इस हादसे को देखा किंतु घबराहट की वजह से वह घटनास्थल पर नहीं रुका और अपने घर चले गया। राहगीरों ने संजीवनी 108 और 112 को सूचना दी। जिसके बाद यह अति आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है अशोक उइके ने तिरोड़ी निवासी नरेश मेश्राम से बाइक मांगी थी और उपचार करवाने के लिए कुरई जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

15 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

उपचार करवाने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी के वार्ड क्रमांक 03 निवासी उइके दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे के आस-पास तिरोड़ी से पिपरवानी के बीच कुरई थाना क्षेत्र में हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उइके दंपत्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कुरई पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पीएम के लिए कुरई अस्पताल ले जा लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 03 तिरोड़ी निवासी अशोक उइके उम्र 35 वर्ष अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता उइके उम्र 03 वर्ष के साथ कुरई उपचार कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 50 एस 3408 को जबरदस्त टक्कर मार दी। कोयलारी निवासी एक युवक ने इस हादसे को देखा किंतु घबराहट की वजह से वह घटनास्थल पर नहीं रुका और अपने घर चले गया। राहगीरों ने संजीवनी 108 और 112 को सूचना दी। जिसके बाद यह अति आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है अशोक उइके ने तिरोड़ी निवासी नरेश मेश्राम से बाइक मांगी थी और उपचार करवाने के लिए कुरई जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
    1
    नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वारासिवनी । बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस थाने के पास स्थित जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल से टकरा गया। जिससे बाऊंड्रीवाल व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार टवेरा वाहन चालक कटंगी मार्ग से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब वह जय स्तम्भ के समीप पहुॅचा, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे जय स्तम्भ के चारों तरफ बनी हुई बाऊंड्रीवाल को तोड़ते हुए जय स्तम्भ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुॅच गए। वहीं नगरपालिका सीएमओ सूर्यप्रकाश उके को इस घटना की खबर मिलने पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा और टवेरा वाहन को पुलिस के हवाले करवाया। बताया जाता है कि टवेरा वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त हुई जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल को बनवा कर देने का आश्वासन नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि जय स्तम्भ चौक के आसपास चाय-पान की दुकानों के साथ ही कई छोटे मोटे व्यापारी दुकान लगाकर अपना व्यापार करते है। जहॉ पर हमेशा नागरिकों व उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। यदि टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता, तो बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    1
    वारासिवनी । बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस थाने के पास स्थित जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल से टकरा गया। जिससे बाऊंड्रीवाल व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार टवेरा वाहन चालक कटंगी मार्ग से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब वह जय स्तम्भ के समीप पहुॅचा, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे जय स्तम्भ के चारों तरफ बनी हुई बाऊंड्रीवाल को तोड़ते हुए जय स्तम्भ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुॅच गए। वहीं नगरपालिका सीएमओ सूर्यप्रकाश उके को इस घटना की खबर मिलने पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा और टवेरा वाहन को पुलिस के हवाले करवाया। बताया जाता है कि टवेरा वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त हुई जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल को बनवा कर देने का आश्वासन नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि जय स्तम्भ चौक के आसपास चाय-पान की दुकानों के साथ ही कई छोटे मोटे व्यापारी दुकान लगाकर अपना व्यापार करते है। जहॉ पर हमेशा नागरिकों व उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। यदि टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता, तो बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    6 hrs ago
  • सिवनी कुरई के कुडोडोबरी के स्कूल में बाथरूम करने गया छात्रा के ऊपर गिरी दीवार छात्र घायल नागपुर रेफर
    1
    सिवनी कुरई के कुडोडोबरी के स्कूल में बाथरूम करने गया छात्रा के ऊपर गिरी दीवार छात्र घायल नागपुर रेफर
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Manish Hedau
    1
    Post by Manish Hedau
    user_Manish Hedau
    Manish Hedau
    Balaghat, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • आल इंडिया देवधर ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबला 2606 वारासिवनी
    1
    आल इंडिया देवधर ट्राफी का सेमीफाइनल मुकाबला 2606 वारासिवनी
    user_अर्जुन सिंह
    अर्जुन सिंह
    Salesperson बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बालाघाट जिले के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बने सीमेंट रोड में महज़ छह महीने के भीतर दरारें पड़ना अब बड़ा सवाल बन गया है। हैरानी की बात ये कि सड़क को दोबारा सीमेंट से सुधारने के बजाय उसके ऊपर सीधे डामरीकरण कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही कंकर मुंजारे मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे डामरीकरण को गुणवत्ताहीन बताते हुए ठेकेदार से फोन पर बात कर काम तत्काल बंद करने को कहा।
    1
    बालाघाट जिले के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बने सीमेंट रोड में महज़ छह महीने के भीतर दरारें पड़ना अब बड़ा सवाल बन गया है। हैरानी की बात ये कि सड़क को दोबारा सीमेंट से सुधारने के बजाय उसके ऊपर सीधे डामरीकरण कराया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही कंकर मुंजारे मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे डामरीकरण को गुणवत्ताहीन बताते हुए ठेकेदार से फोन पर बात कर काम तत्काल बंद करने को कहा।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
    1
    बालाघाट जिले के कटंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पौनियां में बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे के आस-पास एक खेत में एक दिन पहले जले पैरा के ढेर में अब जली हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश करीब 99 फीसदी जलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े 05 बजे जब फोरेंसिक टीम मौका स्थल पहुंची तब लाश किसी पुरूष की होने की पुष्ठि हो पाई। वहीं शाम होने की वजह से आज शव का पीएम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। अज्ञात लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में लाकर रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहलेसरा जलाशय की महदुली-पौनिया नहर के रास्ते में रेखचंद राहंगडाले के खेत में मंगलवार की सुबह पैरा के ढेर में आग लगी थी। बुधवार को मवेशी चराने गए रेखचंद के भतीजे कृष्ण कुमार ने पैरा के ढेर की राख से आवारा कुत्तों को लाश बाहर खींचते हुए देखा और घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद रेखचंद राहंगडाले कुछ ग्रामीणों के साथ खेत पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी, कटंगी थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम, तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मरने वाले की शिनाख्त करने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुम इंसान की भी तप्तीश की लेकिन बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों ही थानों में किसी भी इंसान के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.