Shuru
Apke Nagar Ki App…
live....उत्तराखंड- रूद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों की पहले पुलिस और फिर भीड़ ने पिटाई की. पुलिस इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गयी थी. पुलिस का दावा है कि अचानक आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई की. इकठ्ठा हुई भीड़ उन्हें सरेआम फांसी देने की मांग करने लगी. आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपियों की पिटाई की. पुलिस उन्हें भीड़ से बचाकर थाने लेकर आयी. दोनों आरोपी जोगा सिंह और रविन्द्र, रामपुर, उत्तरप्रदेश के निवासी है. सिडकुल में एक महिला का गैंगरेप करने के दोनों पर आरोप है.
Coresspondent NATION ONE NEWS
live....उत्तराखंड- रूद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों की पहले पुलिस और फिर भीड़ ने पिटाई की. पुलिस इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गयी थी. पुलिस का दावा है कि अचानक आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई की. इकठ्ठा हुई भीड़ उन्हें सरेआम फांसी देने की मांग करने लगी. आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपियों की पिटाई की. पुलिस उन्हें भीड़ से बचाकर थाने लेकर आयी. दोनों आरोपी जोगा सिंह और रविन्द्र, रामपुर, उत्तरप्रदेश के निवासी है. सिडकुल में एक महिला का गैंगरेप करने के दोनों पर आरोप है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर तथा टीकरमाफी आश्रम में हुआ भब्य पूजन अमेठी स्थानीय कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ और टीकरमाफी आश्रम में गुरू पूजन का भब्य आयोजन हुआ गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ अमेठी में सवा लाख गायत्री मंत्र का जप हुआ बुधवार को अमेठी जिला जज राम मिलन सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान तथा विद्वानो द्वारा गायत्री महामंत्र जप हुआ पांच कुण्डीय यज्ञ पर सात पालियो में हवन गुरु पूजन हुआ इसके बाद विद्यारंभ गुरु दीक्षा पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया सायंकाल दीपदान का आयोजन किया गया 40दिनो तक चलने वाले 24लाख महायज्ञ का संकल्प लिया गया कार्यक्रम डॉक्टर सौरभ त्रिवेणी सिंह के दिशा निर्देश पर हुआ चिरौंजी लाल सुभाष दुबे घनश्याम बर्मा अशोक बरनवाल सहित दर्जनों स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग दिया पूजन अर्चन किया दोनों स्थानों पर भण्डारे का आयोजन हुआ दर्जनों बटुकों को दीक्षा दी गई2
- पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में मंगलवार की रात बाउंड्रीवॉल फांदकर घुसे अराजक तत्वों ने तीसरी बार इंडिया मार्का टू हैंडपंप से टंकी की फिटिंग पाईप और हैंड वॉश की टोंटियों और शौचालय का ताला तोड़ दिया है। दुर्गापुर बाजार स्थित पुलिस बूथ के पास हुयी इस घटना से पुलिस गश्त की कलई खोल रही है। बुधवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल नागेन्द्र प्रताप शुक्ल को घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में मंगलवार की रात बाउंड्रीवॉल फांदकर घुसे अराजक तत्वों ने तीसरी बार इंडिया मार्का टू हैंडपंप से टंकी की फिटिंग पाईप और हैंड वॉश की टोंटियों और शौचालय का ताला तोड़ दिया है। दुर्गापुर बाजार स्थित पुलिस बूथ के पास हुयी इस घटना से पुलिस गश्त की कलई खोल रही है। बुधवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल नागेन्द्र प्रताप शुक्ल को घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी।1
- कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में चोरी, दरवाजा तोड़कर बच्चों की पाठ्यपुस्तकें उठा ले गए चोर सूचना मिलते ही डायल-112 व पुलिस मौके पर पहुंची, प्रधानाचार्य ने विभाग को भेजी रिपोर्ट अमेठी जनपद के विकासखंड भादर अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय त्रिसुंडी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा तोड़कर वहां रखी बच्चों की पाठ्यपुस्तकों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर के एक कमरे में विद्यार्थियों के लिए वितरित की जाने वाली नई पाठ्यपुस्तकें सुरक्षित रखी गई थीं। देर रात अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी पुस्तकें उठा ले गए। चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि ये पुस्तकें नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को वितरित की जानी थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तथा औद्योगिक क्षेत्र चौकी त्रिसुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेशमा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रखी गई पुस्तकों की संख्या और चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा विद्यालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- 2004 - PMT पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2006 - CBSE पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2006 - MBBS पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2007 - AIEEE पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2008 - PMT पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2009 - Law पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2009 - RRB पेपर लीक - कांग्रेस सरकार1
- *वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग* अमेठी उ0 प्र0 वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक फाउण्डेशन, जनपद अमेठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर इंटरमीडिएट तक के निजी और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग की है। फाउण्डेशन द्वारा उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना के माध्यम से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रसोइयों और अनुदेशकों तथा उनके परिवारों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है। यह कदम सराहनीय है। पत्र में कहा गया कि इसी प्रकार वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक और कर्मचारी भी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें भी इस योजना से आच्छादित किया जाना चाहिए। फाउण्डेशन की उत्तर प्रदेश इकाई ने पूर्व में भी इस संबंध में निवेदन किया था। फाउण्डेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक अल्प वेतन पर कार्य करते हैं। बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि सरकार उन्हें भी कैशलेस चिकित्सा का लाभ देती है तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। संघ ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री इस मांग पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार कर वित्तविहीन विद्यालय परिवार को योजना का लाभ देंगे। ज्ञापन पर संस्थापक जय प्रकाश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष महेश राव, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।1
- शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस अमेठी। जायस कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मुखेतिया गांव में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान डीह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रीतू के रूप में हुई है। उसकी शादी 8 मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिवबहादुर के पुत्र शैलेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद रीतू दूसरी बार ससुराल आई थी। शैलेन्द्र महाराष्ट्र में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात रीतू ने घर के सभी लोगों के लिए भोजन बनाया और सामान्य बातचीत के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से देखने पर रीतू का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जायस पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मृतका के ससुर शिवबहादुर ने बताया कि बहू के व्यवहार में किसी तरह की असामान्यता नजर नहीं आई थी। वहीं कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।1