logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैक्टर-नाव से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी, बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द Mukhiyajee Reporter | Patna  सड़क पर पानी है, घर में पानी है और खेत भी पानी में डूबे हैं। जिस रास्ते पर कभी लोग पैदल और वाहन चलते थे, आज वहां पानी ही पानी है। बाढ़ ने सिर्फ रास्ते नहीं डुबोए, उसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी अपने साथ बहा दिया है। तस्वीर में डूबा यह घर उस दर्द की कहानी कह रहा है, जिसे शब्दों में समेटना आसान नहीं। इसी दर्द को करीब से देखने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। उन्होंने पटना-सारण से लेकर मुंगेर-भागलपुर तक के बाढ़ पीड़ितों के दर्द को नजदीक से जाना। उन दोनों नेताओं ने स्थलीय निरीक्षण के साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया।  पटना के मनेर और सारण के दिघवारा में हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री वैशाली के राघोपुर प्रखंड पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नाव एवं ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने फसल, मकान, सड़क और पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी ली। केंद्रीय टीम के इस दौरे को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम द्वारा फसल, सड़क, मकान तथा अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय टीमें बिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी और नुकसान की पूरी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से बिहार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय टीम भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7 हजार रुपये की अंतरिम अनुदान राशि देना शुरू कर दिया है। नुकसान का विस्तृत एवं सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों और अन्य प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है और एक अन्य केंद्रीय दल भी बिहार आएगा। इसके अलावा बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक भी होगी। बहरहाल, बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को अब केंद्रीय टीम के दौरे से नुकसान का आधिकारिक आकलन और उसके आधार पर राहत एवं मुआवजे की उम्मीद है। बता दें कि राघोपुर में पूर्व विधायक सतीश कुमार तो मुंगेर में वर्तमान विधायक कुमार प्रणय सहित प्रदेश व जिलों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_Mukhiyajee Reporter
Mukhiyajee Reporter
Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
14 hrs ago
7af83d0e-06c1-42a6-a0db-dc7b9ddf0f27

ट्रैक्टर-नाव से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी, बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द Mukhiyajee Reporter | Patna  सड़क पर पानी है, घर में पानी है और खेत भी पानी में डूबे हैं। जिस रास्ते पर कभी लोग पैदल और वाहन चलते थे, आज वहां पानी ही पानी है। बाढ़ ने सिर्फ रास्ते नहीं डुबोए, उसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी अपने साथ बहा दिया है। तस्वीर में डूबा यह घर उस दर्द की कहानी कह रहा है, जिसे शब्दों में समेटना आसान नहीं। इसी दर्द को करीब से देखने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। उन्होंने पटना-सारण से लेकर मुंगेर-भागलपुर तक के बाढ़ पीड़ितों के दर्द को नजदीक से जाना। उन दोनों नेताओं ने स्थलीय निरीक्षण के साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया।  पटना के मनेर और सारण के दिघवारा में हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री वैशाली के राघोपुर प्रखंड पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नाव एवं ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने फसल, मकान, सड़क और पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी ली। केंद्रीय टीम के इस दौरे को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम द्वारा फसल, सड़क, मकान तथा अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

2605f2e8-ef91-448d-9b79-f6b7c767c3ce

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय टीमें बिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी और नुकसान की पूरी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से बिहार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय टीम भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7 हजार रुपये की अंतरिम अनुदान राशि देना शुरू कर दिया है। नुकसान का विस्तृत एवं सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों और अन्य प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है और एक अन्य केंद्रीय दल भी बिहार आएगा। इसके अलावा बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक भी होगी। बहरहाल, बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को अब केंद्रीय टीम के दौरे से नुकसान का आधिकारिक आकलन और उसके आधार पर राहत एवं मुआवजे की उम्मीद है। बता दें कि राघोपुर में पूर्व विधायक सतीश कुमार तो मुंगेर में वर्तमान विधायक कुमार प्रणय सहित प्रदेश व जिलों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना से सटे बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।
    1
    बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज खाने से 50लोग हुए बीमार 
बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
पटना से सटे 
बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्धकर्म के भोज के बाद  अचानक करीब 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को रेफरल अस्पताल बिहटा और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 10 वर्षीय पिंकी कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया।
बताया जाता है कि ग्रामीण सुनील कुमार सिंह के बरखी श्राद्धकर्म का भोज सोमवार रात हुआ था। भोज में चावल-दाल खाने के बाद मंगलवार अलसुबह लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में सतरूंजय कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, निधि कुमारी, मोहित कुमार, आलोक कुमार, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह और हर्ष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। करीब 21 लोगों का रेफरल अस्पताल और 29 लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार, बीडीओ शिवजन्म राम और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिता सिंह मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत अब सामान्य है। बीडीओ ने बताया कि टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग Mukhiyajee Reporter | Munger बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
    3
    गणपति बप्पा की धूम हवेली खड़गपुर में भी, पुरानी चौक पर स्थापित प्रतिमा को देखने उमड़े लोग 
Mukhiyajee Reporter | Munger 
बिहार के हवेली खड़गपुर में भी गणपति बप्पा की धूम है। पुरानी चौक पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप वीडियो में देख सकते हैं। वहां मौजूद न्यू यादव ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर अरविंद यादव ने बताया कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के बाद रात में आरती के बाद भक्तों के बीच लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह। साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ। अन्नपूर्णा वस्त्रालय कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    1
    शादी हो, त्योहार हो या कोई खास समारोह — पूरी फैमिली की शॉपिंग अब एक ही जगह।
साड़ी, लहंगा, सूट, कोट-पैंट और भी बहुत कुछ — शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन वैरायटी के साथ।

अन्नपूर्णा वस्त्रालय
कॉल/व्हाट्सऐप: 9304834416
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Patna, Bihar•
    20 hrs ago
  • दनियावा नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर दनियावां। नयका रोड के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद प्रसाद वैरी, पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद वैरी, निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रकाश साहनी, पिता रामेश्वर साहनी, निवासी करोर चौड़िया, बरियारपुर, सीरीपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विनोद प्रसाद वैरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश साहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। ओपी प्रभारी शहदाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
    1
    दनियावा नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
नयका रोड पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर
दनियावां। नयका रोड के पास बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद प्रसाद वैरी, पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद वैरी, निवासी अमरपुरा, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रकाश साहनी, पिता रामेश्वर साहनी, निवासी करोर चौड़िया, बरियारपुर, सीरीपुर, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विनोद प्रसाद वैरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रकाश साहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया है।
हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
ओपी प्रभारी शहदाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप! #bihar #biharnews #news #viral #reels
    1
    बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप!
#bihar
#biharnews
#news
#viral 
#reels
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? हाजीपुर उत्पाद थाना के VIDEO से मचा हड़कंप!
#bihar
#biharnews
#news
#viral 
#reels
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    22 hrs ago
  • राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार
    1
    राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार
राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • naubatpur lakh
    1
    naubatpur lakh
    user_Rahul Kumar Raj News
    Rahul Kumar Raj News
    Naubatpur, Patna•
    20 hrs ago
  • दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका दनियावां। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे दिन अस्पताल में रहकर नर्सिंग कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया को समझते हुए उसका अभ्यास किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख, उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समझा। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में विद्यार्थियों ने नर्सिंग कार्यों से जुड़ी कई गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि विभिन्न नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में प्रशिक्षण के लिए लाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था में समझने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया और नर्सिंग कार्यों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
    1
    दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका
दनियावां पीएचसी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सीखा अस्पताल में कामकाज का तरीका
दनियावां। प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे दिन अस्पताल में रहकर नर्सिंग कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया को समझते हुए उसका अभ्यास किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख, उनकी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को समझा। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में विद्यार्थियों ने नर्सिंग कार्यों से जुड़ी कई गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
पीएचसी प्रभारी ने बताया कि विभिन्न नर्सिंग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में प्रशिक्षण के लिए लाया जाता है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था में समझने का अवसर मिलता है।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया और नर्सिंग कार्यों की जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित जरूरी व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.