logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र मेंपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दो गिरफ्तार सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में बीती शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच आपसी मुठभेड़ हुई ,फायरिंग की इस वारदात में जहां पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये वहीं एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । जिसे गंभीर हालत में देर रात सवाई माधोपुर से जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस लूट के एक मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मलारना डूंगर की इंदिरा कॉलोनी में पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, वैसे ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी हंसराज उर्फ टेंपू, जो बाटोदा का निवासी है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी रोहित धोबी, निवासी शिवाड़, को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा । घायल बदमाश को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल से देर रात जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर पांच राउंड फायर किये गए थे ,वही पुलिस द्वारा भी बदमाशो पर इतने ही पांच राउंड फायर किए गए , पुलिस द्वारा किये गए फयर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया ,वही दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया ,फिलहाल घायल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है ,सवाई माधोपुर पुलिस उपाधयक्ष उदय सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद की है ,मामले को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है । बाईट-उदय सिंह मीणा उप पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर

10 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र मेंपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,दो गिरफ्तार सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में बीती शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच आपसी मुठभेड़ हुई ,फायरिंग की इस वारदात में जहां पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये वहीं एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । जिसे गंभीर हालत में देर रात सवाई माधोपुर से जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस लूट के एक मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मलारना डूंगर की इंदिरा

कॉलोनी में पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, वैसे ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी हंसराज उर्फ टेंपू, जो बाटोदा का

निवासी है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी रोहित धोबी, निवासी शिवाड़, को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा । घायल बदमाश को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल से देर रात जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर पांच राउंड फायर किये गए थे ,वही

पुलिस द्वारा भी बदमाशो पर इतने ही पांच राउंड फायर किए गए , पुलिस द्वारा किये गए फयर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया ,वही दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया ,फिलहाल घायल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है ,सवाई माधोपुर पुलिस उपाधयक्ष उदय सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद की है ,मामले को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है । बाईट-उदय सिंह मीणा उप पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वजीरपुर में बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ से बचाई चार जिंदगियां। वजीरपुर। उपखंड के पीलोदा रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद प्रेम सिंह आकोदिया ने बताया कि वजीरपुर क्षेत्र के छगड़ा निवासी एक ट्रैक्टर चालक क्रेशर से जीएसवी सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिया की सपाट पर सामने से एक मोटरसाइकिल चालक तीन सवारियों को बैठाकर पीलोदा से वजीरपुर की ओर आ रहा था मोटरसाइकिल चालक ने पुलिया पर रॉन्ग साइड में वाहन ले लिया, जिससे आमने-सामने टक्कर की स्थिति बन गई। ऐसे में ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चार लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया और अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे नाले के पानी से भरी निजी तलाई में उतार दिया। इस दौरान चालक की जान भी खतरे में पड़ गई, लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरपुर मुख्य नाले का पानी लंबे समय से पीलोदा रोड स्थित एक निजी तलाई में डाला जा रहा है। तलाई कई बार ओवरफ्लो हो चुकी है, जिससे किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के पानी को तत्काल बंद कर लगभग 600 मीटर दूर स्थित तेलन वाले बांध में डायवर्ट किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया तो हमें मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ेगा क्योंकि प्रशासन हमारी सुनता ही नहीं है कई बार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप गए नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया लेकिन प्रशासन ने हमारी कोई भी समस्या नहीं सुनी यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग ट्रैक्टर
    1
    वजीरपुर में बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ से बचाई चार जिंदगियां।
वजीरपुर। उपखंड के पीलोदा रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद प्रेम सिंह आकोदिया ने बताया कि वजीरपुर क्षेत्र के छगड़ा निवासी एक ट्रैक्टर चालक क्रेशर से जीएसवी सामग्री लेकर जा रहा था।
इसी दौरान पुलिया की सपाट पर सामने से एक मोटरसाइकिल चालक तीन सवारियों को बैठाकर पीलोदा से वजीरपुर की ओर आ रहा था मोटरसाइकिल चालक ने पुलिया पर रॉन्ग साइड में वाहन ले लिया, जिससे आमने-सामने टक्कर की स्थिति बन गई। ऐसे में ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चार लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया और अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे नाले के पानी से भरी निजी तलाई में उतार दिया। इस दौरान चालक की जान भी खतरे में पड़ गई, लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरपुर मुख्य नाले का पानी लंबे समय से पीलोदा रोड स्थित एक निजी तलाई में डाला जा रहा है। तलाई कई बार ओवरफ्लो हो चुकी है, जिससे किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के पानी को तत्काल बंद कर लगभग 600 मीटर दूर स्थित तेलन वाले बांध में डायवर्ट किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया तो हमें मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ेगा क्योंकि प्रशासन हमारी सुनता ही नहीं है कई बार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप गए नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया लेकिन प्रशासन ने हमारी कोई भी समस्या नहीं सुनी यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग ट्रैक्टर
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सूरोठ थाना पुलिस ने गांव हाडौली में फायरिंग करने और लूटपाट करने के मामले में फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहनसिंह ने शनिवार 4:00 बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाने का नगला की नदी पर नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी के बदमाश सचिन जाट निवासी शेरपुर धर्मेंद्र जाट निवासी पाली और कुलदीप निवासी एकोरासी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देशराज की अहम भूमिका रही है
    1
    सूरोठ थाना पुलिस ने गांव हाडौली में फायरिंग करने और लूटपाट करने के मामले में फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहनसिंह ने शनिवार 4:00 बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाने का नगला की नदी पर  नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी के बदमाश सचिन जाट निवासी शेरपुर धर्मेंद्र जाट निवासी पाली और कुलदीप निवासी एकोरासी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देशराज की अहम भूमिका रही है
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। ​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी ​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। ​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा: ​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।" ​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले ​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। ​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे। ​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। ​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन ​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी शुरू न्यूज (खुर्रा)
    3
    बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी
​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई।
​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा:
​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।"
​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले
​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे।
​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन
​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी
शुरू न्यूज (खुर्रा)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    31 min ago
  • दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला। परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। 12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    2
    दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला।  परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के  धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बंगाल में BJP कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री मोदी के कट आउट का सर धड़ से अलग कर दिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नहीं की कोई कार्रवाई *यह जेहादियों का एक खुला संदेश है जिसे यदि समाज पढ़ या देख कर भी अनदेखा करे तो यह समाज के लिए आत्मघाती साबित होगा इस घटना का पूरे देश में विरोध कर कार्यवाही की मांग करनी चाहिए विशेषकर बंगाल के हिंदू समाज को* *अब बताइए देश की स्थिति क्या है इसे हल्के में लेना भारी पड़ेगा!*
    1
    बंगाल में BJP कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री मोदी के कट आउट का सर धड़ से अलग कर दिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नहीं की कोई कार्रवाई
*यह जेहादियों का एक खुला संदेश है जिसे यदि समाज पढ़ या देख कर भी अनदेखा करे तो यह समाज के लिए आत्मघाती साबित होगा इस घटना का पूरे देश में विरोध कर कार्यवाही की मांग करनी चाहिए विशेषकर बंगाल के हिंदू समाज को* 
*अब बताइए देश की स्थिति क्या है इसे हल्के में लेना भारी पड़ेगा!*
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर में शनिवार को नारी शक्ति, संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजाजों की धर्मशाला के पास आर्य समाज भवन में वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरुकुल की बालिकाओं ने शौर्य और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया कि शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। आर्य समाज समिति की ओर से संचालित होने वाले वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को लेकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आर्य समाज भवन से प्रारंभ होकर शोभायात्रा सर्राफा बाजार, कटरा बाजार, डैंप रोड़, शीतला चौराहा, मनीराम पार्क और अस्पताल चौराहा होते हुए वापस आर्य समाज भवन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल गुरुकुल की बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित रूप में चल रही थीं, वहीं कई स्थानों पर उनके द्वारा शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुरुकुल की संचालिका एवं प्रशिक्षका बहन सुमन शास्त्री,आर्य समाज सीमित के अध्यक्ष रामबाबू प्रधान, विष्णु, ब्रह्मदेव, रमेश, सत्यदेव, राहुल, मनीष, महिला पदाधिकारी सीता देवी, ममता, उषा, बबिता, कांता देवी और पुष्पा देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष आर्य ने बताया कि रविवार को वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
    3
    हिंडौन सिटी। शहर में शनिवार को नारी शक्ति, संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजाजों की धर्मशाला के पास आर्य समाज भवन में वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरुकुल की बालिकाओं ने शौर्य और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया कि शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। आर्य समाज समिति की ओर से संचालित होने वाले वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को लेकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आर्य समाज भवन से प्रारंभ होकर शोभायात्रा सर्राफा बाजार, कटरा बाजार, डैंप रोड़, शीतला चौराहा, मनीराम पार्क और अस्पताल चौराहा होते हुए वापस आर्य समाज भवन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल गुरुकुल की बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित रूप में चल रही थीं, वहीं कई स्थानों पर उनके द्वारा शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुरुकुल की संचालिका एवं प्रशिक्षका बहन सुमन शास्त्री,आर्य समाज सीमित के अध्यक्ष रामबाबू प्रधान, विष्णु, ब्रह्मदेव, रमेश, सत्यदेव, राहुल, मनीष, महिला पदाधिकारी सीता देवी, ममता, उषा, बबिता, कांता देवी और पुष्पा देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष आर्य ने बताया कि रविवार को वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लालसोट में भव्य कलश यात्रा निकली परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया और भजनों-जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसका समापन 12 अप्रैल को होगा।
    1
    लालसोट में भव्य कलश यात्रा निकली
परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया और भजनों-जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
यात्रा भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसका समापन 12 अप्रैल को होगा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    4 hrs ago
  • हिण्डोन के कपुर सैनी ने बच्चे के जन्मदिन पर फुलवाडा स्थिति हनुमान मन्दिर पर पर करवाया कन्या भोजन
    2
    हिण्डोन के कपुर सैनी ने बच्चे के जन्मदिन पर फुलवाडा स्थिति हनुमान मन्दिर पर पर करवाया कन्या भोजन
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    5 hrs ago
  • लालसोट (दौसा) क्षेत्र के खुर्रा स्थित सुप्रसिद्ध श्री बिजासणी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। वही माता के चरणों में अपनी अरदास लगाकर कुशल जीवन की कामना की। इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मेले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहाँ माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनेकों प्रकार की दुकान भी सजाई गई जिन पर महिलाओं द्वारा खरीददारी करती हुई नजर आई। वही बच्चों के लिए विशेष झूलों भी लगाये गये जिन पर बच्चों ने झूला झूल कर भरपूर आनंद लिया। वही अनेकों प्रकार के छोटे दुकानदारों द्वारा भी अनोखी प्रकार की दुकान लगाई गई। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माता बिजासणी से प्रार्थना है, कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
    2
    लालसोट (दौसा) क्षेत्र के खुर्रा स्थित सुप्रसिद्ध श्री बिजासणी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन  किए। वही माता के चरणों में अपनी अरदास लगाकर कुशल जीवन की कामना की।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मेले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहाँ माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनेकों प्रकार की दुकान भी सजाई गई जिन पर महिलाओं द्वारा खरीददारी करती हुई नजर आई। वही बच्चों के लिए विशेष झूलों  भी लगाये गये जिन पर बच्चों ने झूला झूल कर भरपूर आनंद लिया। वही अनेकों प्रकार के छोटे दुकानदारों द्वारा भी अनोखी प्रकार की दुकान लगाई गई।
ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
माता बिजासणी से प्रार्थना है, कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.