Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर जंक्शन पर रील बनाकर सुर्खियों में आईं माही पासवान ने बताई पूरी कहानी, बहरामा गांव की रहने वाली माही की जुबानी सुनिए क्या है वायरल वीडियो का सच, JMB News पर रंजन कुमार के साथ
JMBNEWS
बख्तियारपुर जंक्शन पर रील बनाकर सुर्खियों में आईं माही पासवान ने बताई पूरी कहानी, बहरामा गांव की रहने वाली माही की जुबानी सुनिए क्या है वायरल वीडियो का सच, JMB News पर रंजन कुमार के साथ
More news from बिहार and nearby areas
- बख्तियारपुर जंक्शन पर रील बनाकर सुर्खियों में आईं माही पासवान ने बताई पूरी कहानी, बहरामा गांव की रहने वाली माही की जुबानी सुनिए क्या है वायरल वीडियो का सच, JMB News पर रंजन कुमार के साथ1
- बाढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान | SDPO आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में रूट मार्च बाढ़ अनुमंडल में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाढ़, एनटीपीसी, पंडारक और घोसवरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। अभियान के दौरान विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संवाद कर महिलाओं और बालिकाओं को छेड़खानी, उत्पीड़न, संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। इस दौरान ‘पुलिस दीदी’, ‘अभया ब्रिगेड’ और महिला हेल्प डेस्क जैसी सहायता सेवाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। ऐसी ही स्थानीय और जरूरी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share जरूर करें।1
- मोदी जी का साथ मरते जन्म तक नहीं छोड़ेंगे बूढी दादी का वीडियो वायरल #narendramodi #modi #biharnews #viraldadi #viralvideo #letestvideo #shiruapp #jantadastak #trending1
- बाढ़ में रोजी-रोटी की तलाश बनी जानलेवा, गहरे पानी में डूबे युवक का स्थानीय लोगों ने निकाला शव समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत हरैल पंचायत के बालू पर गांव से दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नंदलाल महतो के 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी को पार करने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हरैल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य टिंकू कुमार के अनुसार, घटना की जानकारी तत्काल प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी देर तक खोजबीन शुरू नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश शुरू की। करीब दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों के प्रयास से चंदन महतो का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसी दौरान सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच प्रशासनिक स्तर पर समय रहते रेस्क्यू शुरू नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाईक झपट्टामारों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी को बनाया निशाना, गले से सोने का डोलना झपट कर हुआ फरार। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाईक झपट्टामारों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी को बनाया निशाना, गले से सोने का डोलना झपट कर हुआ फरार। महिला बुरी तरह हुई घायल। टोटो वाले भी पीड़ित महिला को छोड़ कर हुआ फरार। जी हां आपने सही सुना यह घटना आज की नहीं, बल्कि बीते बुधवार की शाम की बताई जा रही है जहां उक्त महिला अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर मदुदाबाद जा रही थी उसी दौरान राजघाट पुल के समीप NH 122 B के मुख्य पथ पर बाइक पर तीन युवक सवारों ने चलती टोटो पर बैठी महिला स्वास्थ्य कर्मी को गले से सोने की लॉकेट झपट कर चलते बना , इसी दरम्यान उक्त महिला झपटी में टोटो से गिर गई और घायल हो गई, इसी बीच टोटो वाले भी उक्त महिला को बीच रास्ते पर तड़पते छोड़ कर फरार हो गया। जबकि लॉकेट की कीमत 30 हजार रुपए की आंकी जा रही है, आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र का है जहां बीते कई महीनों से झापटामारों का आतंक निरंतरण जारी है, और पुलिस की पुलिसिया व्यवस्थाओं की कार्यशैली पर सवाल उठ रही है कि आखिर कब तक इन उच्चकोंं से मुक्ति मिल पाती है या नहीं। जबकि खास कर हो रही महिलाओं के साथ ऐसी घटनाओं को लेकर अब टोटो चालक भी सवाल उठना लाजमी बन रही है कि आखिर टोटो पर सवार महिलाओं के ही साथ क्यूं हो रही है, यह एक सवालिया निशान है, ऐसे मामलों को लेकर टोटो वाले पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पीड़ित महिला की पहचान हनुमान नगर की रहने वाले कमलेश साह की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में कि गई है जो फिलहाल CHC मोहिउद्दीन नगर में आशा के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इलाज कराने आई आशा गुड़िया कुमारी ने बीते घटना को लेकर क्या कुछ कहीं देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- रेलवे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाना पड़ा भारी… वायरल वीडियो के बाद RPF की कार्रवाई! रेलवे स्टेशन पर सॉफ्ट ड्रिंक सिर पर डालकर वीडियो बनाने का मामला, RPF ने तीन कंटेंट क्रिएटर पकड़े बाढ़/बख्तियारपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर महिला द्वारा सिर पर सॉफ्ट ड्रिंक डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद RPF ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के आधार पर RPF पोस्ट बख्तियारपुर की टीम ने बाढ़ रेलवे स्टेशन से महिला समेत तीन कंटेंट क्रिएटर को पकड़ा है। RPF की ओर से जारी अनुपालन रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो को लेकर ट्विटर पर मिली शिकायत के बाद तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान वर्षा देवी (26 वर्ष), पति राहुल कुमार, वार्ड नंबर-7, बाढ़, पटना के रूप में हुई। RPF के अनुसार वर्षा देवी बाढ़ रेलवे स्टेशन पर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की आदी थी और नए कंटेंट की तैयारी के दौरान उसे बाढ़ स्टेशन से पकड़ा गया। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच में Instagram ID “Mahi Paswan 334” समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी सामने आई। जांच में बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए कई वीडियो भी मिले। दो अन्य कंटेंट क्रिएटर भी पकड़े गए RPF के अनुसार आगे की जांच में वायरल और अन्य वीडियो में दो और कंटेंट क्रिएटर दिखाई दिए। उनकी पहचान बंटी कुमार (22 वर्ष), पिता शिव कुमार चौहान, निवासी आदमपुर, थाना दरवे भदौर, जिला पटना और सरिता कुमारी (21 वर्ष), पति मंटू कुमार, निवासी हरौली, वार्ड नंबर-3, थाना बाढ़, जिला पटना के रूप में हुई। RPF ने तीनों को बख्तियारपुर RPF पोस्ट लाकर आवश्यक कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार तीनों के खिलाफ RPF पोस्ट बख्तियारपुर में कांड संख्या 144/26, 145/26 और 146/26 दर्ज किए गए हैं। मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत कार्रवाई की गई है। RPF की तकनीकी जांच में रेलवे परिसर में बार-बार सोशल मीडिया कंटेंट बनाए जाने की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। रेलवे परिसर में इस तरह की गतिविधियों को लेकर RPF ने निगरानी और कार्रवाई तेज की है।1
- मुखिया के द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटवाने की दी गई धमकी जैसा कि ग्रामीणों का कहना है मुखिया के द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटवाने की दी गई धमकी जैसा कि ग्रामीणों का कहना है1
- कार्यक्रम में बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह, नेत्रदान समिति के सचिव संजीव कुमार मुन्ना, तेजू ठाकुर, हेमंत कुमार, इंदु भूषण सिंह उर्फ गब्बर सिंह सहित दयानंद प्रसाद आर्य के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।1