logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज की खबर में पीएम मोदी बोले पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें सोना कम खरीदे गैस का उपयोग कम करें *नई दिल्ली: मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पीएम मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सोना भी कम खरीदें तमिलनाडु के CM बनें विजय* *11 मई सोमवार 2026-27* *नई दिल्ली:* मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में पीएम मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सोना भी कम खरीदें तमिलनाडु के CM बनें विजय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 900 ड्रोन दागे थे भारत ने किया एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण प्रमुख रहा। *1.पीएम मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सोना भी कम खरीदें:* ईरान युद्ध के कारण वैश्विक संकट के बीच नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से ख़ास अपील की। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध, वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देशहित में ईंधन की बचत करें और अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। *2.तमिलनाडु के CM बनें विजय:* तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी से साथ ही तमिलनाडु में आज से विजय युग की शुरुआत हो गई है। सीएम बनते ही ‘थलापति’ विजय का ‘नायक’ (अनिल कपूर की फिल्म वाली छवि) अवतार देखने को मिला है। तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया है। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए। CM विजय ने पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादने का आरोप लगाया। *3.ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने 900 ड्रोन दागे थे:* पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में मौजूद दहशतगर्दो के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा बैठक में कई अहम खुलासे हुए हैं। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। पाक के स्वॉर्म ड्रोन को भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने तबाह कर दिया। *4.भारत ने किया एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण:* भारत ने एडवांस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बार फिर दुनिया में अपनी ताकत का नमूना पेश किया है. रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि इस मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल यानी MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक की मदद से यह मिसाइल एक बार में अलग-अलग जगहों पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को एकसाथ निशाना बना सकती है. इसके साथ ही ये कई न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है. *कोलंबो में बोले पूर्व CJI गवई- ‘भारत में संसद नहीं, संविधान सर्वोच्च:* पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने शनिवार को कहा कि भारत जैसे संवैधानिक लोकतंत्र में शक्ति का कोई एक केंद्र नहीं होता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में संसद नहीं, बल्कि संविधान सर्वोच्च है। कोलंबो विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’19वें सुजाता जयवर्धने मेमोरियल ओरेशन’ में उन्होंने कहा कि शासन के तीनों अंग – विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका – अपनी शक्ति संविधान से प्राप्त करते हैं और उसी के दायरे में बंधे हैं। *उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में किया संशोधनः* ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके कई सलाहकार मारे गए थे. इस घटना ने उत्तर कोरिया के तानाशाह को अंदर तक झकझोर दिया है. अमेरिका द्वारा भविष्य में संभावित हमले के डर से अब उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव किया है. संविधान में किये ये नए बदलाव के अनुसार अगर किम जोंग उन की हत्या हो जाती है या विदेशी हमले में देश की कमांड व्यवस्था नष्ट हो जाती है, तो सेना को ऑटोमैटिक परमाणु हथियारों से जवाबी हमला करना होगा. इसके लिए किसी अलग आदेश की जरूरत नहीं पड़ेगी. दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी दी है. *निदा खान के ‘पनाहगाह’ पर चलेगा बुलडोजरः* नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। वह एआईएमआईएम के पार्षद मतीन पटेल के घर में परिवार सहित छिपी थी। मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है, जहां वह छिपी हुई थी. छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने इस मकान को अवैध निर्माण बताते हुए तीन दिन में तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है. *RCB vs MI IPL 2026 रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने 2 विकेट से दर्ज की जीतः* आईपीएल में 10 मई को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2 hrs ago
user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
जैतारण, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सोमवार की शुभकामनाएं आज सोमवार को शिव भक्तों को अपना आराध्य देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए
    1
    सोमवार की शुभकामनाएं आज सोमवार को शिव भक्तों को अपना आराध्य देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    57 min ago
  • राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer Raipur, Pali•
    16 hrs ago
  • पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
    1
    पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    16 hrs ago
  • बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी रियान बड़ी क्षेत्र की लूणी नदी में कथित अवैध बजरी खनन का मुद्दा अब भय और दबाव की राजनीति तक पहुंच गया है। अवैध बजरी परिवहन से परेशान होकर पुलिस को शिकायत करना एक छोटे दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मेड़ता सिटी मार्ग पर स्थित चावड़िया गांव का है, जहां किराना व्यापारी रामप्रकाश ने कुछ दिन पहले नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामप्रकाश का आरोप है कि उसके घर और दुकान के सामने से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी भरकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें टूट चुकी हैं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत के कुछ ही दिनों बाद दिलीप चौधरी जिटिया निवासी और रामकिशोर बराड़ दासावास निवासी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा, “पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई, अब तुझे जान से मार देंगे।” धमकी के बाद भयभीत दुकानदार ने पादूकलां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और अपनी सुरक्षा की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ताओं की जानकारी आरोपियों तक पहुंची कैसे? जबकि पुलिस प्रशासन लगातार यह दावा करता है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की गोपनीय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि किसी ने धमकी दी है तो मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने वालों को ही धमकियां मिलने लगें तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेगा। “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” का नारा अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

बजरी माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी
रियान बड़ी क्षेत्र की लूणी नदी में कथित अवैध बजरी खनन का मुद्दा अब भय और दबाव की राजनीति तक पहुंच गया है। अवैध बजरी परिवहन से परेशान होकर पुलिस को शिकायत करना एक छोटे दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला मेड़ता सिटी मार्ग पर स्थित चावड़िया गांव का है, जहां किराना व्यापारी रामप्रकाश ने कुछ दिन पहले नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामप्रकाश का आरोप है कि उसके घर और दुकान के सामने से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी भरकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें टूट चुकी हैं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है।
रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत के कुछ ही दिनों बाद दिलीप चौधरी जिटिया निवासी और रामकिशोर बराड़ दासावास निवासी उसकी दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा, “पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई, अब तुझे जान से मार देंगे।” धमकी के बाद भयभीत दुकानदार ने पादूकलां थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और अपनी सुरक्षा की मांग की।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायतकर्ताओं की जानकारी आरोपियों तक पहुंची कैसे? जबकि पुलिस प्रशासन लगातार यह दावा करता है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की गोपनीय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
इस मामले में नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि किसी ने धमकी दी है तो मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की शिकायत करने वालों को ही धमकियां मिलने लगें तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेगा। “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” का नारा अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पीसांगन में 35 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पीसांगन पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
    1
    पीसांगन में 35 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पीसांगन पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल लिग्नाइट माइंस पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5-6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके इस लगातार प्रदर्शन से राजस्थान सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बढ़ रहा है।
    1
    शिव विधानसभा क्षेत्र के गिरल लिग्नाइट माइंस पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5-6 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके इस लगातार प्रदर्शन से राजस्थान सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बढ़ रहा है।
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
    1
    मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • परशुराम से ना जयपुर संभाग की बैठक आयोजित निर्णय हुए पारित आज दिनांक 10 5.2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रताप नगर कुंभा मार्ग जयपुर में परशुराम सेना जयपुर संभाग जिला अध्यक्ष के मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना मित गौतम प्रदेश कार्यक्रम एवं आयोजन समिति परशुराम सेनाअध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र जी मिश्रा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जी मिश्रा जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शास्त्री दोसा जिला अध्यक्ष राजेश जी गौड प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश जी सेहाणा जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा एवं बृजवासी गौसेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जी शर्मा एवं जयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति रही सभी ने एक स्वर में संगठन विस्तार के बारे में व्यापक चर्चा की एवं समाज हित में समाज पर होने वाले राजनीति भेदभाव के लिए मुखर होकर आवाज उठाने का प्रण लिया चाहे वह एससी एसटी कानून यूजीसी कानून या प्रमोशन में आरक्षण जैसे कानून जिससे स्वर्ण समाज के बच्चों को नुकसान हो रहा है ऐसे कानून को खत्म करने के लिए एक स्वर में सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा एवं सरकार को चेतावनी दी जाएगी की अति शीघ्र यूजीसी एक्ट एससी एसटी एक्ट को खत्म किया जाए प्रमोशन में आरक्षण में ऐसे प्रावधान किया जाए जिससे ब्राह्मण समाज के बच्चों को नुकसान ना हो एवं अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही संगठन विस्तार पर जोर देते हुए हर ब्राह्मण घर से एक परशुराम सैनिक तैयार करने पर जोर दिया गया एवं हर 3 महीने में जयपुर संभाग जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया जय परशुराम
    1
    परशुराम से ना जयपुर संभाग की बैठक  आयोजित निर्णय हुए पारित 
आज दिनांक 10 5.2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रताप नगर कुंभा मार्ग जयपुर में परशुराम सेना जयपुर संभाग जिला अध्यक्ष के मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना मित गौतम प्रदेश कार्यक्रम एवं आयोजन समिति परशुराम सेनाअध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र जी मिश्रा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जी मिश्रा जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शास्त्री दोसा जिला अध्यक्ष राजेश जी गौड प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश जी सेहाणा जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा एवं बृजवासी गौसेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जी शर्मा एवं जयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति रही सभी ने एक स्वर में संगठन विस्तार के बारे में व्यापक चर्चा की एवं समाज हित में समाज पर होने वाले राजनीति  भेदभाव के लिए मुखर होकर आवाज उठाने का प्रण लिया चाहे वह एससी एसटी कानून यूजीसी कानून या प्रमोशन में आरक्षण जैसे कानून जिससे स्वर्ण समाज के बच्चों को नुकसान हो रहा है ऐसे कानून को खत्म करने के लिए एक स्वर में सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा एवं सरकार को चेतावनी दी जाएगी की अति शीघ्र यूजीसी एक्ट एससी एसटी एक्ट को खत्म किया जाए प्रमोशन में आरक्षण में ऐसे प्रावधान किया जाए जिससे ब्राह्मण समाज के बच्चों को नुकसान ना हो एवं  अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही संगठन विस्तार पर जोर देते हुए हर ब्राह्मण घर से एक परशुराम सैनिक तैयार करने पर जोर दिया गया एवं हर 3 महीने में जयपुर संभाग जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया
जय परशुराम
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.