logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतारामपुर में 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार आसनसोल। जामताड़ा । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी अभियान के तहत कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप भारी मात्रा में गांजा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर DD की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 81 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बरामद गांजे की कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब बरामद गांजे की खेप के स्रोत और इसकी आपूर्ति किए जाने वाले स्थान की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

18 hrs ago
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
18 hrs ago

सीतारामपुर में 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार आसनसोल। जामताड़ा । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी अभियान के तहत कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप भारी मात्रा में गांजा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर DD की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 81 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बरामद गांजे की कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब बरामद गांजे की खेप के स्रोत और इसकी आपूर्ति किए जाने वाले स्थान की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • JAMTARA News:गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांचवें दिन टूटा भीड़ का रिकॉर्ड। जामताड़ा के गांधी मैदान से स्टेशन रोड तक जनसैलाब, देर रात तक गुलजार रहा मेला; जाम छुड़ाने में पुलिस के छूटे पसीने। पांचवें दिन गणेश महोत्सव में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, श्रद्धालुओं की कतार से लेकर सड़कों तक दिखा जनसैलाब।
    1
    JAMTARA News:गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांचवें दिन टूटा भीड़ का रिकॉर्ड।

जामताड़ा के गांधी मैदान से स्टेशन रोड तक जनसैलाब, देर रात तक गुलजार रहा मेला; जाम छुड़ाने में पुलिस के छूटे पसीने।
पांचवें दिन गणेश महोत्सव में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, श्रद्धालुओं की कतार से लेकर सड़कों तक दिखा जनसैलाब।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सीतारामपुर में 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार आसनसोल। जामताड़ा । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी अभियान के तहत कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप भारी मात्रा में गांजा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर DD की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 81 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बरामद गांजे की कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब बरामद गांजे की खेप के स्रोत और इसकी आपूर्ति किए जाने वाले स्थान की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
    1
    सीतारामपुर में 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

आसनसोल। जामताड़ा ।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी अभियान के तहत कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप भारी मात्रा में गांजा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर DD की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 81 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बरामद गांजे की कीमत कई लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस अब बरामद गांजे की खेप के स्रोत और इसकी आपूर्ति किए जाने वाले स्थान की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • पिता की कमी आंखों में… सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, सृष्टि-समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों में बांटा फल-प्रसाद दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना। अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचकर दोनों बेटियों ने वहां बच्चों के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद स्नेह दीप वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां बुजुर्गों के बीच भी फल और प्रसाद बांटे गए। इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया। पिता के निधन का दर्द बेटियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्मृति को सेवा और अपनत्व से जोड़ते हुए बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताया। मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, मुखिया उषा देवी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, राकेश रंजन भरत यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की बेटियों का यह सेवा भाव एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि पिता भले ही साथ न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके संस्कार परिवार के साथ हमेशा जीवित रहते हैं।
    5
    पिता की कमी आंखों में… सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलि, सृष्टि-समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों में बांटा फल-प्रसाद
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना।
अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचकर दोनों बेटियों ने वहां बच्चों के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद स्नेह दीप वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां बुजुर्गों के बीच भी फल और प्रसाद बांटे गए।
इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया। पिता के निधन का दर्द बेटियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्मृति को सेवा और अपनत्व से जोड़ते हुए बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताया।
मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, मुखिया उषा देवी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, राकेश रंजन भरत यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की बेटियों का यह सेवा भाव एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि पिता भले ही साथ न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके संस्कार परिवार के साथ हमेशा जीवित रहते हैं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा में पंप के पास सड़क हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी #गोविंदपुर : गहिरा क्षेत्र में पंप के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल व्यक्ति तिलाबनी गोप टोला का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
    1
    गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा में पंप के पास सड़क हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी

#गोविंदपुर : गहिरा क्षेत्र में पंप के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल व्यक्ति तिलाबनी गोप टोला का निवासी है।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • बैठक पर बैठक, फिर भी नहीं थम रहा भूधंसान का कहर! जमीन धंसने से दहशत में लोग, खतरे में आशियाना लगातार हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता आखिर कब जागेगा प्रशासन, कब मिलेगा स्थायी समाधान? बैठक पर बैठक, फिर भी नहीं थम रहा भूधंसान का कहर! जमीन धंसने से दहशत में लोग, खतरे में आशियाना लगातार हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता आखिर कब जागेगा प्रशासन, कब मिलेगा स्थायी समाधान?
    1
    बैठक पर बैठक, फिर भी नहीं थम रहा भूधंसान का कहर!
जमीन धंसने से दहशत में लोग, खतरे में आशियाना
लगातार हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
आखिर कब जागेगा प्रशासन, कब मिलेगा स्थायी समाधान?
बैठक पर बैठक, फिर भी नहीं थम रहा भूधंसान का कहर!
जमीन धंसने से दहशत में लोग, खतरे में आशियाना
लगातार हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
आखिर कब जागेगा प्रशासन, कब मिलेगा स्थायी समाधान?
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोकेशन धनबाद Slug -- मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Anchor --- मारपीट के विरोध में धनबाद के मेमको मोड़ के पास 8 लेन के सर्विस लेन को स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रक में सवार चार पांच लोगों ने बस्ती के एक युवक के साथ मारपीट की. ग्रामीण का कहना है कि भोक्तभोगी बस्ती का युवक ट्रक पर सवार लोगों को धार्मिक स्थल पर शौच करने से मना कर रहा था जिसके विरोध में उनलोगो ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की सुचना पर बस्ती के लोग आ पहुंचे. बस्ती के लोगों को आता देख सभी गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए. इधर विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सुचना पाकर बरवाअड्डा थाना ई पुलिस मौक़े पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे. Byte --- स्थानीय ग्रामीण
    1
    लोकेशन धनबाद 

Slug -- मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 

Anchor --- मारपीट के विरोध में धनबाद के मेमको मोड़ के पास 8 लेन के सर्विस लेन को स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रक में सवार चार पांच लोगों ने बस्ती के एक युवक के साथ मारपीट की.

ग्रामीण का कहना है कि भोक्तभोगी बस्ती का युवक ट्रक पर सवार लोगों को धार्मिक स्थल पर शौच करने से मना कर रहा था  जिसके विरोध में उनलोगो ने मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट की सुचना पर बस्ती के लोग आ पहुंचे. बस्ती के लोगों को आता देख सभी गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए.

इधर विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

सुचना पाकर बरवाअड्डा थाना ई पुलिस मौक़े पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे.

Byte --- स्थानीय ग्रामीण
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • यह वीडियो ग्राम बांदो का है थोड़ा सा ही पानी होने से पूरा गांव में कीचड़ हो जाता है इस वीडियो में इतना शेयर करें कि वह अधिकारी पास पहुंच जाएगा जो रोड को बना सके
    1
    यह वीडियो ग्राम बांदो का है थोड़ा सा ही पानी होने से पूरा गांव में कीचड़ हो जाता है इस वीडियो में इतना शेयर करें कि वह अधिकारी पास पहुंच जाएगा जो रोड को बना सके
    user_Puran Chandra Mandal
    Puran Chandra Mandal
    जामा, दुमका, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जाम छुड़ाने में पुलिस के छूटे पसीने। ब्रेकिंग न्यूज़ जामताड़ा के गांधी मैदान में गणेश महोत्सव का पांचवां दिन, उमड़ा आस्था का सैलाब जामताड़ा। ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से सुभाष चौक से वीर कुंवर सिंह चौक और स्टेशन रोड तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जाम हटाने में पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजा समिति के सदस्य भी पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने और वाहनों को हटाने में जुटे रहे। शाम होते-होते गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई।
    4
    गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जाम छुड़ाने में पुलिस के छूटे पसीने।
ब्रेकिंग न्यूज़
जामताड़ा के गांधी मैदान में गणेश महोत्सव का पांचवां दिन, उमड़ा आस्था का सैलाब
जामताड़ा। ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश पूजा सह महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने से सुभाष चौक से वीर कुंवर सिंह चौक और स्टेशन रोड तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जाम हटाने में पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजा समिति के सदस्य भी पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने और वाहनों को हटाने में जुटे रहे। शाम होते-होते गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.