Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत किशोर!
Saroj kumar pandey ,(pk)
जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत किशोर!
More news from बिहार and nearby areas
- जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत जाति-पार्टी की राजनीति से ऊपर उठने का संदेश दे गए प्रशांत किशोर!1
- माता रानी के विसर्जन के दौरान जगदीशपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव सतर्क दिखे, इस दौरान थाना अध्यक्ष सपरिवार माता रानी के आरती किए देखें -1
- बेलगाम ट्रक के टक्कर से बाइक सवार दो सफाईकर्मी गंभीर रूप से जख्मी चरपोखरी में गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना भवन के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सफाईकर्मी बड़हरा गांव से बाइक पर सवार होकर पीरो नगर परिषद में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान आरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बड़हरा गांव निवासी धर्मेंद्र राम और झपसी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों की मदद से दोनों को चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया।1
- 🚨 आरा के नूतन छात्रावास में पुलिस की छापेमारी, भोजपुर SP अवधेश दीक्षित ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस! 📍 आरा, भोजपुर। नूतन छात्रावास में पुलिस की छापेमारी के मामले को लेकर भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। 🔴 छापेमारी के दौरान पुलिस ने कौन-कौन से हथियार और अन्य सामान बरामद किए? मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? जानिए, खुद भोजपुर SP अवधेश दीक्षित की जुबानी। 📹 पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। #AraNews #BhojpurPolice #AvadheshDixit #Ara #Bhojpur #PoliceRaid #PressConference #आरा_न्यूज़ #भोजपुर_पुलिस #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1
- maiii ........................ .. ...4
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मनाई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती । आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शहीद भवन आरा जिला कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक उनकी तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने की। उन्होंने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उन्होंने 21 अक्टूबर 1887 को जन्म लेकर अपना पूरा जीवन बिहार के विकास और देश सेवा में समर्पित कर दिया। उनके कार्यकाल में ही बरौनी तेल रिफाइनरी, सिंदरी खाद कारखाना, बोकारो स्टील प्लांट, दामोदर घाटी परियोजना जैसी बड़ी योजनाएं बिहार में आईं और जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ। उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रीबाबू एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और सच्चे कांग्रेसवादी थे। आज बिहार को उनके दिखाए विकास के मार्ग पर चलने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्रीबाबू के सपनों के बिहार को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मिडिया प्रभारी विरेन्द्र, मिश्रा,राशिद इमाम मिंटु , चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी,युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष शक्ति सिंह मनन,रजी अहमद, प्रमोद राय, सम्पत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।1
- कांग्रेसजनों ने मनाई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, विकास में उनके योगदान को किया याद जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में शहीद भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, श्रीबाबू के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प आरा। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं बिहार केसरी के नाम से प्रसिद्ध डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बिहार के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन आरा स्थित शहीद भवन के जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व, विचारों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के विकास, सामाजिक उत्थान और आधुनिक बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और कार्य आज भी समाज एवं राजनीति में जनसेवा की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित और सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। #Ara #BhojpurNews #BiharNews #DrSriKrishnaSingh #Congress #ARNEWS24 #ARNEWS24x71
- 📍 आरा, भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस नवादा थाना से सिविल कोर्ट तक पैदल लेकर पहुंची। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस रास्ते में आरोपियों के चेहरे खुले रहे, जबकि सुरक्षा के लिए 40 से 50 पुलिसकर्मी तैनात बताए जा रहे हैं। 👮♂️ क्या है पूरा मामला? बीती 15 अक्टूबर को आरा के कनकपुरी मोहल्ले में रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने चंदन सिंह, टीपू कुमार और अभिषेक नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के लिए कथित तौर पर दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस अब मामले में अन्य संलिप्त लोगों और शूटरों की भूमिका की जांच कर रही है। 📢 पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। 📲 खबर को शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जनता की आवाज आरा न्यूज़ को फॉलो करें। #AraNews #BhojpurPolice #RamKumarSinghMurderCase #AraBihar #BhojpurNews #CrimeNews #BiharNews #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1