थाना सासनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए 02 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना सासनी पुलिस द्वारा सूचना पर सराहनीय कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को सठिया मोड़ से बनगढ़ की तरफ से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त करन उर्फ कलुआ उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है । जो पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है । जिसके विरूद्ध जनपद हाथरस व अन्य जनपद में हत्या, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, जुआ अधिनियम, गैगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओ में करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-* करन उर्फ कलुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ गवन्डर सिंह निवासी ग्राम बरसै थाना सासनी जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण-* 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) । *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 179/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त करन उर्फ कलूआ उपरोक्त-* 1. मु0अ0स0 110/26 धा/रा 103(1)/352/3(5) बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस 2. मु0अ0स0 286/ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 3. मु0अ0स0 323/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सासनी जनपद हाथरस। 4. मु0अ0स0 627/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । 5. मु0अ0स0 409/19 धारा 13 जी एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 6. मु0अ0स0 101/20 धारा 323/353/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 7. मु0अ0स0 105/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 8. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 9. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 10. मु0अ0स0 203/20 धारा 379 भादवि थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ। 11. मु0अ0स0 22/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 12. मु0अ0स0 55/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 13. मु0अ0स0 129 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस। 14. मु0अ0स0 808/14 धारा 394 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 15. मु0अ0स0 36/20 धारा 13 जी.एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस। 16. मु0अ0स0 211/24 धारा 13 जी एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–* प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी मय टीम थाना सासनी जनपद हाथरस
थाना सासनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए 02 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना सासनी पुलिस द्वारा सूचना पर सराहनीय कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को सठिया मोड़ से बनगढ़ की तरफ से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त करन उर्फ कलुआ उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है । जो पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है । जिसके विरूद्ध जनपद
हाथरस व अन्य जनपद में हत्या, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, जुआ अधिनियम, गैगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओ में करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-* करन उर्फ कलुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ गवन्डर सिंह निवासी ग्राम बरसै थाना सासनी जनपद हाथरस । *बरामदगी का विवरण-* 02 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) । *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 179/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त करन उर्फ कलूआ उपरोक्त-* 1. मु0अ0स0 110/26 धा/रा 103(1)/352/3(5) बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस 2. मु0अ0स0 286/ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 3. मु0अ0स0 323/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सासनी जनपद हाथरस। 4. मु0अ0स0 627/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस । 5. मु0अ0स0 409/19 धारा 13 जी एक्ट
थाना सासनी जनपद हाथरस। 6. मु0अ0स0 101/20 धारा 323/353/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 7. मु0अ0स0 105/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 8. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 9. मु0अ0स0 106/20 धारा 411 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 10. मु0अ0स0 203/20 धारा 379 भादवि थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ। 11. मु0अ0स0 22/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। 12. मु0अ0स0 55/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 13. मु0अ0स0 129 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना सासनी जनपद हाथरस। 14. मु0अ0स0 808/14 धारा 394 भादवि थाना सासनी जनपद हाथरस। 15. मु0अ0स0 36/20 धारा 13 जी.एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस। 16. मु0अ0स0 211/24 धारा 13 जी एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–* प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी मय टीम थाना सासनी जनपद हाथरस
- *थाना सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सासनी पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। शव की शिनाख्त मृतक हाशिम पुत्र साबिर खान निवासी ग्राम छोड़ा थाना सासनी जनपद हाथरस के रूप मे की गयी। जिनके सम्बन्ध मे जानकारी की गई तो पता चला उक्त युवक 02.05.2026 को अपने खेत से कही चला गया था, जिसके संबंध में थाना सासनी पर गुमशुदगी दर्ज है। परिजनो की प्राप्त तहरीर के आधार थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*1
- हाथरस के सासनी में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।1
- सासनी: लापता युवक का शव कॉलोनी में मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हासिम बीते 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी। शनिवार करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हत्या है या कुछ और। शासनिक कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे करवाई जारी है।4
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया हाथरस। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार ऐसोसियेशन के अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी/कर्मचारी, वादकारीगण, कर्मचारीगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। वर्तमान वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 71193 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमंे 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 20775000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये, 34 सिविल वादों, 21 पारिवारिक वाद, 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर मु0 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये व 02 धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, 34919 राजस्व वाद, 07 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग व 3945 लघु आपराधिक वादों एवं 3460 मोटर वाहन अधिनियम/चालानों का निस्तारण कर मु0 254430/-रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक ऋण के कुल 497 मामलों का निस्तारण कर मु0 45265000/� में समझौता दाखिल किया गया तथा बैंक के अन्य 20790 मामले व विद्युत के 7355 मामले एवं 06 वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत, हाथरस के माध्यम से किया गया। जनपद न्यायाधीश, हाथरस विनय कुमार-तृतीय, के न्यायालय से 05 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2500/रूपये अर्थदण्ड के रूप मंे वसूल किये गये। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम, के न्यायालय से कुल 21 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 10 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गये। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मीनू शर्मा, के न्यायालय से 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 20775000/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत हाथरस राजेश कुमार, के न्यायालय से 06 वादों का निस्तारण कर 112800/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हाथरस राकेश कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से 07 वादों का निस्तारण कर 301527/रूपये दिलाये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, संगीता शर्मा के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. अधि.) हर्ष अग्रवाल के न्यायालय से 08 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 4000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-5, विजय कुमार के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 02 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम कोर्ट सं0-01, हाथरस निर्भय नारायन राॅय, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-6, शैलेन्द्र सिंह के न्यायालय से 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-4, ईश्वर सिंह उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-1 हाथरस, महेन्द्र रावत, के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 03 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 900/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-2 हाथरस, प्रशान्त कुमार, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण कर 500/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, सूरज मिश्रा, के न्यायालय से 3446 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 178850/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (वप्र), हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह, के न्यायालय से 14 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, आकांक्षा गर्ग, के न्यायालय से 1030 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 15000/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर सिविल जज(व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 767 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 12400/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(व.प्र.)/त्वरित न्यायालय, ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 376 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 3950/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (कप्र), हाथरस, सारांश शर्मा, के न्यायालय से 08 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, खुशबू चन्द्रा, के न्यायालय से 200 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 9500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-द्वितीय, हाथरस, अरिजीत सिंह, के न्यायालय से 314 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3600/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-प्रथम, हाथरस, रोबिन कुमार, के न्यायालय से 02 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, आकांक्षा तिवारी, के न्यायालय से 351 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 5690/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (कप्र)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ, दीपा सैनी, के न्यायालय से 04 सिविल वादों एवं 704 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 7130/रु0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, नेपाल सिंह के न्यायालय से 06 सिविल वादों एवं 164 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 8910/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर सिविल जज (कप्र), सादाबाद, शिव कुमार यादव, के न्यायालय से 32 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 1500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। उपजिलाधिकारी, हाथरस के न्यायालय से 2014 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सादाबाद के न्यायालय से 591 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सिकन्द्राराऊ के न्यायालय से 1207 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सासनी के न्यायालय से 1227 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, हाथरस के न्यायालय से 6004 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सासनी के न्यायालय से 5512 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सादाबाद के न्यायालय से 4856 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सि0राऊ, के न्यायालय से 5803 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। ए.आई.जी. स्टाम्प, हाथरस के न्यायालय से 18 वादों का निस्तारण किया गया । जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1401 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1628 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के यहाॅ से 1987 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर निकाय हाथरस के यहाॅ से 568 मामलों का निस्तारण किया गया। उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस के यहाॅ से 2103 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण सम्बन्धी 497 मामलों का निस्तारण कर 45265000/रूपये का समझौता किया गया एवं 20790 अन्य बैंक मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत विभागों के प्रिलिटीगेशन स्तर के 7355 मामलों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष मामले/कहानियाॅ। प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर न्यायालयों को पुराने लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिसके परिणाम स्वरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा के न्यायालय से अ0 सं0 39/14, मु0अ0 सं0 666/15 राज्य बनाम हेतागुरू उर्फ नन्दकिशोर आदि धारा 323, 504 भारतीय दण्ड संहिता थाना कोतवाली हाथरस जो लगभग दस वर्ष से अधिक समय से न्यायालय में लम्बित चल रहा था, में दोनों पक्षकार वादी रामगोपाल तथा विपक्षी हेता गुरू उर्फ नन्दकिशोर, पिल्लू उर्फ रामकिशन व चिन्टू उर्फ चेतन को समझाबुझाकर दोनों के मध्य समझौता कराया गया। अब दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं है। इसी क्रम में सिविल जज (व0प्र0) हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह के न्यायालय में लगभग दस वर्ष से लम्बित इजराय वाद सं0 12/15 हरीमोहन बनाम बलवीर सिंह के मध्य चल रहे विवाद में दोनों पक्षों को समझाया गया और राजीनामा कराया गया। जिसमें डिग्रीदार के हक में विपक्षी द्वारा राजीनामा से बैनामा कर दिया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई लेन-देन शेष नहीं रहा है। इसमें दोनों पक्षों की विजय रही। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपर सिविल जज (व0प्र0) हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से लगभग बीस वर्ष से अधिक पुराने अपराध सं0 12/04 व मु0अ0 सं0 619/04 राज्य बनाम संजीव आदि अन्तर्गत धारा 323, 325, 504, 506 आई0पी0सी0 थाना चन्दपा में न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्ष हॅसी-खुशी अपने घर गये। परिवार न्यायालय, हाथरस से साथ-साथ रहने गये जोडे:- इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम जी के अथक प्रयास से दस जोड़े करिश्मा पत्नी वीरेन्द्र, शीलेन्द्र पत्नी सोनिया के दो वाद, ज्योति पत्नी शिवकुमार, सपना पत्नी सुरजीत, राहुल पति पूजा, राधा देवी पत्नी बौबी, अनीता पत्नी योगेश दो वाद, विपिन पति ममता को समझा-बुझाकर समझौता कराया गया जो पूर्ण सन्तुष्टि के साथ हॅसी-खुशी से साथ-साथ अपने घर गये। अब दोनों के मध्य कोई विवाद शेष नहीं है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की प्रभारी सचिव, जयहिन्द कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।4
- सभी जनपदवासियों को अवगत कराना है कि पिछले दो माह में जनपद में फायरिंग की कई घटनाएं घटित हुई जिनमें अलीगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रत्येक घटना का खुलासा किया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई । अभी तक विभिन्न मुकदमों में 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है । उक्त फायरिंग की घटनाओं में अवैध शस्त्रों का प्रयोग हुआ था जिसमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग शामिल थे । अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें । घर पर अवैध शस्त्र न रखें, न उनका इस्तेमाल करें ।यदि आपको लगता है कि किसी बच्चे के पास अवैध शस्त्र है तो एसएसपी अलीगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं इसमें उनकी पूरी सहायता की जायेगी । अवैध शस्त्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने में अलीगढ़ पुलिस का सहयोग करें । इस सम्बन्ध में #SSP_Aligarh द्वारा दी गई बाइट ।1
- Post by MITHUN KUMAR2
- अलीगढ कस्बा गोंडा के थाना परिसर में थाना दिवस में जन सुनवाई करते हुए गोंडा इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह1
- हाथरस के सरस्वती महाविद्यालय में अचानक सांप निकलने से छात्रों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश बाबू ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। उनकी इस बहादुरी और संवेदनशीलता की सभी ने सराहना की।4
- अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में डीजे को लेकर हुआ विवाद खूनी मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि 6 अज्ञात लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों के बारे में पता चला है कि वे कल गोंडा में एक पुजारी की दावत में शामिल हुए थे।1