मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी डॉ. निर्मल घोष से की मुलाकात, कुशलक्षेम जाना* *डॉ.घोष ने पुरानी यादों को किया साझा* *कोरिया, 16 फरवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर निवासी लगभग 92 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी डॉ. निर्मल घोष के निवास पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने डॉ घोष का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर आत्मीय चर्चा की। डॉ घोष की सुपत्री श्रीमती सुवर्णा पॉल- पति श्री तापस पाल ने भी पिताजी के संघर्षों को बताया। इस अवसर पर डॉ. घोष ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आपातकाल के समय उन्हें लगभग 19 माह तक विभिन्न जेलों में निरुद्ध रखा गया था। डॉ. घोष ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मिशन स्कूल, माधव राव सप्रे स्कूल तथा नागपुर में अध्ययन किया। वर्ष 1955 में वे आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रवेश लिए और सागर विश्वविद्यालय से बीएमएस की डिग्री प्राप्त की। सरकारी सेवा में न जाकर उन्होंने वर्ष 1960 में बैकुंठपुर में निजी चिकित्सालय प्रारंभ किया और लंबे समय तक जनसेवा करते रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. घोष का अनुभव, राष्ट्रप्रेम और जीवटता आज भी प्रेरणादायी है। इस आयु में भी उनकी स्मरण शक्ति और ज्ञान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे विराट व्यक्तित्व से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी त्याग और तपस्या का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में सरकार है। डॉ घोष ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए और बैकुंठपुर के विकास के लिए चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री भइया लाल राजवाड़े सहित कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी उपस्थित रही।

- यूजीसी के समर्थन मे सरगुजा के मूलनिवासी समाज का आंदोलन एवं ज्ञापन1
- दी रजिस्टर्ड बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाहू लाल बौद्ध एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बौद्ध प्रभाकर बौद्ध इत्यादि लोग चांदनी बिहार पुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया और लाल जी बौद्ध एवं क्षेत्र के उन लोगों से संपर्क किया5
- न्यूज़ स्क्रिप्ट नगर अंबिकापुर के प्रतापपुर चौक स्थित सहेेली गली शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री शिव शंकर कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सहेेली गली शिव मंदिर से बारात निकालने की परंपरा 80 के दशक से अनवरत जारी है। पिछले 46 वर्षों से यह आयोजन निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से निकली बारात गुदरी चौक, जोड़ा पीपल, देवीगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि लगभग 10 बजे गौरी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की आरती उतारी और बारातियों का फल एवं मिठाइयों से भव्य स्वागत किया। गौरी मंदिर पहुंचने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।khas report by himanshu raj md news vice buero ambikapur c.g.7805838076.4
- top news2
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर गांव का है।जानकारी के अनुसार, बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।1
- 30 दिवसीय पवित्र रमजान का महीना 19/2/26 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है मुसलमानों का पवित्र रमजान का 30 दिवसीय महीना 19 फरवरी से आरम्भ हो रहा है कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा ! (1) 19/2/26 को 6:1 मीनट पर अफतारी का प्रोग्राम होगा। (2) 18/2/26 से मस्जिदों में रात 8:00 बजे से तराबी का प्रोग्राम होगा, जामा मस्जिद में हाफिज़ व कारी असीमुद्दीन साहब के द्वारा तरावी सुनाया जाएगा (3) 30 दिवसीय रमजान का महीना समाप्त होते ही । ईद’ का व्योहार मनाया जायेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी इस त्योहार हेतु व्यापक तैयार की जा रही है, जामा मस्जिद, ईदगाह, मजार, कब्रिस्तान में साफ सफाई, रौशनी की व्यवस्था की जा रही है। आप से गुजारिश है कि, सुरक्षा व्यवस्था पेयजल व्यवस्था लाइट व्यवस्था हेतू निर्देशित करने की व्यवस्था की जाये।1
- अंबिकापुर में डॉक्टरों और नर्सों ने दिन प्रति दिन लापरवाही करने के आड़ में लगे है। कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो रही और बता दे की उनको सिर्फ मतलब है उनके पैसों से जो सरकार द्वारा मिल रही हैं।।1
- बड़ी खबर: माड़ी जलाशय में दिखा मगरमच्छ! 🐊 सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत माड़ी जलाशय में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है। मगरमच्छ दिखने से आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।1