अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का किया गया निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली, अभिलेखों, अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन द्वारा जनपद में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के साथ थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया एवं उनके रखरखाव की गुणवत्ता की जांच कर उनमें पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियो से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुये अभिलेखो की जांच की व महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओ, बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु तथा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए*, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक एवं भोजनालय का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये। थाना प्रभारी को क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण व आगामी त्योहारों होली व रमजान के दृष्टिगत सतर्क व क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।* उन्होंने बताया कि शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान CO इकौना भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती लाल साहब सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का किया गया निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली, अभिलेखों, अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन द्वारा जनपद में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के साथ थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया एवं उनके रखरखाव की गुणवत्ता की जांच कर उनमें पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियो से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुये अभिलेखो की जांच की व महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओ, बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु तथा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए*, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक एवं भोजनालय का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये। थाना प्रभारी को क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण व आगामी त्योहारों होली व रमजान के दृष्टिगत सतर्क व क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।* उन्होंने बताया कि शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान CO इकौना भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती लाल साहब सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला नामजद/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार श्रावस्ती!पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस व 11/12 पाक्सों एक्ट थाना सोनवा में वांछित/नामजद अभियुक्त इन्द्रपाल उर्फ इन्द्रजीत पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम अकारा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को उसके निवास स्थान ग्राम अकारा से गिरफ्तार न्यायालय भिनगा रवाना किया ।1
- अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन का जनपद श्रावस्ती में भ्रमण कार्यक्रम👇 पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती की उपस्थिति मे समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश- आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया तथा सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया व सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अभियोजन की गुणवत्ता एवं त्वरित कार्यवाही व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सक्रियता सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान जनपद में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। गो तस्करी/गोवध, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व आगामी त्यौहारों होली, रमजान एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च, पीस कमेटी बैठकों के आयोजन तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों की सतत निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा गो-तस्करी से संबंधित मामलों में साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत रोस्टर के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने, लंबित पार्ट-I विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों एवं अपहरण के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय पुलिसिंग, अंतर्जनपदीय एवं अंतरधार्मिक प्रकरणों की गंभीरता से जांच, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महत्वपूर्ण अपराधों में विगत दो वर्षों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अपराध प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया गया तथा सुधारात्मक रणनीतियों पर चर्चा की गई। कॉपरेट टू अरेस्ट अभियान के अंतर्गत अन्तर्जनपदीय वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं समन्वित कार्रवाई करने तथा खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग, जनसंवाद, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा खुफिया तंत्र को मजबूत रखें, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्ष मुकेश चन्द्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।1
- अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय गोरखपुर जोन का जनपद श्रावस्ती में भ्रमण पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती की उपस्थिति मे समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-* आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को *अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन महोदय* के जनपद में आगमन पर *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर महोदय का स्वागत किया गया तथा सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया व सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ *अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।* गोष्ठी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अभियोजन की गुणवत्ता एवं त्वरित कार्यवाही व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सक्रियता सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान *जनपद में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। गो तस्करी/गोवध, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व आगामी त्यौहारों होली, रमजान एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च, पीस कमेटी बैठकों के आयोजन तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों की सतत निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा गो-तस्करी से संबंधित मामलों में साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। *ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत रोस्टर के अनुसार कार्यवाही* सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने, लंबित पार्ट-I विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों एवं अपहरण के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय पुलिसिंग, अंतर्जनपदीय एवं अंतरधार्मिक प्रकरणों की गंभीरता से जांच, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महत्वपूर्ण अपराधों में विगत दो वर्षों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अपराध प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया गया तथा सुधारात्मक रणनीतियों पर चर्चा की गई। *“कॉपरेट टू अरेस्ट” अभियान के अंतर्गत अन्तर्जनपदीय वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी* में तेजी लाने, नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं समन्वित कार्रवाई करने तथा खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग, जनसंवाद, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा खुफिया तंत्र को मजबूत रखें, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।4
- UGC विवाद के बीच यूपी में बड़ा सामाजिक उलटफेर! ब्राह्मण-ठाकुर समर्थन के बीच बदले समीकरण! Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 UGC विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ब्राह्मण-ठाकुर समर्थन की चर्चा के बीच वाल्मीकि समाज के रुख ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। क्या यह आने वाले समय की नई राजनीति का संकेत है? पूरी रिपोर्ट देखें विराट न्यूज़ 24 लाइव पर। #UGCProtest #SocialJustice #ValmikiSamaj #UPNews #BiratNews24Live #IndianPolitics #GroundReport #SocialAwareness #BreakingNews #UPProtest #LeadershipDebate #ViralNews1
- बलरामपुर जिले में स्थित धनघटा ग्राम पंचायत में 3 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार पर बवाल, 70 बार जिला व प्रदेश स्तर तक हुई शिकायत,1
- Post by Israk khan1
- BSEB 10th Exam: Patna के दानापुर में एक परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची छात्रा, एंट्री नहीं मिली तो फिर सेंटर के बैठकर रोने लगी. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो... #bseb #boardexams #class10thexam #students #examupdate #biharboard #patna #RPT0104 भारत के इतिहास के सबसे स्वर्णिम पन्नों में लिपटा है बिहार (Bihar)। रामायण काल में इसी धरती पर जन्मी थीं देवी सीता। महाभारत युग में यहीं राजा जरासंध ने राज किया था। इसी धरती ने दुनिया को पहला सम्राट दिया। लिच्छवी राजाओं ने दुनिया को पहला लोकतांत्रिक गणराज्य दिया। ये भूमि है महावीर की, भगवान बुद्ध की, चाणक्य की, आर्यभट्ट की,1
- जिलाधिकारी ने जनता इण्टर कालेज पहुंचकर चल रही बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर लिया जायजा परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकगण-डीएम श्रावस्ती! माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र जनता इण्टर कालेज पटना खरगौरा में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्ष में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संचालन का भी निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वहीं अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकलविहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णयतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने वहीं पर उपस्थित प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें की प्रश्न पत्र हरहाल में सुरक्षित रहें। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में स्वयं की उपस्थिति में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकलवाएं तथा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करायें। इस कार्य में यदि किसी भी केन्द्र व्यवस्थापक या सह केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर सम्बन्धित सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण उपस्थित रहे।1