महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण सम्पन्न, पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच हुआ जलाभिषेक हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद हापुड़ में आस्था का सैलाब उमड़ा तो सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही मजबूत नजर आई। सबली महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हजारों भक्तों की भीड़ के बीच हापुड़ पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही और पूरे परिसर में सतत निगरानी बनाए रखी। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों का पृथक्करण और संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त बल लगाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित हो सके। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया, जिन्होंने भीड़ के बीच रहकर सतर्क निगरानी की। ग्रामीण क्षेत्र छिपकोली में भी हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, जहां पुलिस बल ने मार्ग व्यवस्था और सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी। इसी प्रकार देहपा शिव मंदिर और गढ़मुक्तेश्वर शिव मंदिर सहित जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए। लगातार गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया दल की सक्रियता और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के चलते महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग का परिचय दिया।

- हरदोई के संडीला में अतिक्रमण हटते ही बवाल! राजस्व टीम के जाते ही दबंगों का हमला, गांव में तनाव। हरदोई के संडीला इलाके से बड़ी खबर… जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते ही विवाद भड़क गया। आरोप है कि राजस्व टीम और पुलिस के लौटते ही दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट, धमकी और दहशत—पूरा गांव सहमा हुआ है।1
- हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद हापुड़ में आस्था का सैलाब उमड़ा तो सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही मजबूत नजर आई। सबली महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हजारों भक्तों की भीड़ के बीच हापुड़ पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही और पूरे परिसर में सतत निगरानी बनाए रखी। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों का पृथक्करण और संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त बल लगाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित हो सके। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया, जिन्होंने भीड़ के बीच रहकर सतर्क निगरानी की। ग्रामीण क्षेत्र छिपकोली में भी हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, जहां पुलिस बल ने मार्ग व्यवस्था और सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी। इसी प्रकार देहपा शिव मंदिर और गढ़मुक्तेश्वर शिव मंदिर सहित जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए। लगातार गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया दल की सक्रियता और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के चलते महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग का परिचय दिया।1
- हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, बीच सड़क पर जमकर मारपीट हापुड़, 14 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में वैलेंटाइन डे के दिन एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। यह घटना शहर के मेरठ रोड फ्लाईओवर पर हुई, जहां पति ने दोनों को रोककर जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पति प्रेमी की कॉलर पकड़कर उसे घसीटते और थप्पड़ मारते नजर आ रहा है, जबकि पत्नी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, पत्नी घर से निकलकर अपने प्रेमी के साथ ओयो होटल जा रही थी, तभी पति को इसकी भनक लग गई। वह मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करता हुआ फ्लाईओवर पर पहुंचा और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति ने पहले प्रेमी को कॉलर से पकड़ा, फिर गला दबाने की कोशिश की और थप्पड़ मारे। प्रेमी ने भी जवाबी हमला किया, जबकि पत्नी दोनों को अलग करने की कोशिश करती रही।2
- गाजियाबाद : मोदीनगर थाना निवाडी पुलिस द्वारा, थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पीस कमेटी के सदस्यों व धर्म गुरुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। बाईट : भाष्कर वर्मा, ACP मोदीनगर2
- निषाद पार्टी का जलवा तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली1
- भगवान परशुराम जन कल्याण सेवा समिति द्वारा सरकार को यूजीसी को काला कानून बताकर वापस न लेने की विरोध में सरकार को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी। यूजीसी कानून को वापस न लेने के विरोध में 22 फरवरी को स्वर्ण समाज द्वारा पैदल मार्च का आवाहन किया गया ।1
- *बुलन्दशहर : बीती रात शातिर गौकश बदमाश फरमान के साथ खुर्जा पुलिस की मुठभेड़, बदमाश घायल* *चैनल को सब्सक्राइब करें* *साथ ही बेल आइकन🔔को अवश्य दबाये* *Plzlike, comment and share* *विज्ञापन और अपने क्षेत्र की खबरों के लिए संपर्क करें* *& टीवी इंडिया के सीओ एडिटर इरफान तोमर मो 9837560516* *& टीवी इंडिया के मुख्य संवाददाता शमशाद खान मो. 9152526261*1
- संडीला में शिवरात्रि पर आस्था की लहर, शिवालय–शीतला मंदिर में उमड़ी भीड़, जगह-जगह भंडारे का आयोजन। संडीला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख महादेव शिवलय मंदिर और शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा नगर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।1