logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट आगजनी मामला: 22 महीने बाद फिर कार्रवाई, दो नेता गिरफ्तार बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुए कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। करीब 22 महीने बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आया है, जिसमें अमित बघेल (केंद्रीय अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) और डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना) को गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को एक नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लगातार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी कर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी जमानत प्रभावित हो सके। गौरतलब है कि इस मामले में 19 मार्च को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले 17 मार्च को की गई यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है। इस घटनाक्रम को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।

6 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट आगजनी मामला: 22 महीने बाद फिर कार्रवाई, दो नेता गिरफ्तार बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुए कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। करीब 22 महीने बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आया है, जिसमें अमित बघेल (केंद्रीय अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) और डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना) को गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को एक नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लगातार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी कर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी जमानत प्रभावित हो सके। गौरतलब है कि इस मामले में 19 मार्च को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले 17 मार्च को की गई यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है। इस घटनाक्रम को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।

More news from Mungeli and nearby areas
  • मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पथरिया क्षेत्र में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए जनपद CEO की सराहना की गई, वहीं जल जीवन मिशन में धीमी प्रगति पर PHE के EE की सैलरी रोकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीएम सूर्यघर योजना, बच्चों के आधार पंजीयन और अन्य योजनाओं में मार्च अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
    1
    मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पथरिया क्षेत्र में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए जनपद CEO की सराहना की गई, वहीं जल जीवन मिशन में धीमी प्रगति पर PHE के EE की सैलरी रोकने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पीएम सूर्यघर योजना, बच्चों के आधार पंजीयन और अन्य योजनाओं में मार्च अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    17 hrs ago
  • मीडिया, पुलिस के अलावा अब वकालत भी करने जा रहे है!मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी का
    1
    मीडिया, पुलिस के अलावा अब वकालत भी करने जा रहे है!मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी का
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Nandghat, Bemetara•
    3 hrs ago
  • ग्राम खजुरी मे दो बाइक की टक्कर मे 55 वर्षीय शख्स की मौत के मामले मे हिर्री थाना मे मेमो पर से अपराध दर्ज मंगलवार की रात 9 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूचनाकर्ता का नाम- सचिन मेश्राम पिता शिव दास मेश्राम उम्र 35 साल साकिन श्रीराम केयर अस्पताल की ओर से मंगलवार की साम 7.30 बजे थाना आ कर मेमो पेश किया जिसमे थाना हिर्री के मर्ग क्रमाक 09/2026 धारा 194 बी एन एस एस के मृतक संतोष नारायण सिंह पिता करमू सिंह उम्र 55 साल साकिन खजुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर के मर्ग जांच किया गया जांच दौरान शव पंचनामा कार्यवाही प्राप्त PM रिपोर्ट निरीक्षण घटना स्थल गवाहो के कथन के आधार पर मृतक संतोष नारायण सिंह की मृत्यु दिनांक 08/02/2026 को शाम करीबन 05.30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BZ 0269 मे अपने पत्नी के साथ बिलासपुर से अपने घर ग्राम खजुरी जा रहा था ग्राम खजुरी दैहान पास पहुंचा था कि उसी समय ग्राम खजुरी से बिलासपुर की ओर जाती हुई मोटरसायकल क्रमांक CG 10 BZ 5736 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक संतोष नारायण सिंह के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से संतोष नारायण सिंह एवं उसकी पत्नी राजिम देवी मोटरसायकल सहित रोड मे गिर गये गिरने से चोट लगने से जिसे ईलाज हेतु श्रीराम केयर अस्पताल बिलासपुर लेकर गये जहां भर्ती किये थे जो दिनांक 08/02/2026 को ईलाज दौरान रात्रि 09.30 बजे संतोष नारायण सिंह का मृत्यु हो गया और उसकी पत्नी भी राजिम देवी दिनांक 12.02.2026 तक भर्ती होकर ईलाज करायी है सम्पूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BZ 5736 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 125(a),106 बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है
    1
    ग्राम खजुरी मे दो बाइक की टक्कर मे 55 वर्षीय शख्स की मौत के मामले मे हिर्री थाना मे मेमो पर से अपराध दर्ज
मंगलवार की रात 9 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार                                          
सूचनाकर्ता का नाम-  सचिन मेश्राम पिता शिव दास मेश्राम उम्र 35  साल साकिन श्रीराम केयर अस्पताल की ओर से मंगलवार की साम 7.30 बजे थाना आ कर मेमो पेश किया जिसमे थाना हिर्री के मर्ग क्रमाक 09/2026 धारा 194 बी एन एस एस के मृतक संतोष नारायण सिंह पिता करमू सिंह उम्र 55 साल साकिन खजुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर के मर्ग जांच किया गया जांच दौरान शव पंचनामा कार्यवाही प्राप्त PM रिपोर्ट निरीक्षण घटना स्थल गवाहो के कथन के आधार पर मृतक संतोष नारायण सिंह की मृत्यु दिनांक 08/02/2026 को शाम करीबन 05.30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BZ 0269 मे अपने पत्नी के साथ बिलासपुर से अपने घर ग्राम खजुरी जा रहा था ग्राम खजुरी दैहान पास पहुंचा था कि उसी समय ग्राम खजुरी से बिलासपुर की ओर जाती हुई मोटरसायकल क्रमांक CG 10 BZ 5736 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक संतोष नारायण सिंह के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से संतोष नारायण सिंह एवं उसकी पत्नी राजिम देवी मोटरसायकल सहित रोड मे गिर गये गिरने से चोट लगने से जिसे ईलाज हेतु श्रीराम केयर अस्पताल बिलासपुर लेकर गये जहां भर्ती किये थे जो दिनांक 08/02/2026 को ईलाज दौरान रात्रि 09.30 बजे संतोष नारायण सिंह का मृत्यु हो गया और उसकी पत्नी भी राजिम देवी दिनांक 12.02.2026 तक भर्ती होकर ईलाज करायी है सम्पूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी मोटर सायकल क्रमांक  CG 10 BZ 5736 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 125(a),106 बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • ग्राम सेवार मे प्लाट का दीवार छेद कर 17 नग बकरी चुरा ले गये चोर ग्राम सेंवार , बिल्हा, बिलासपुर , #bilaspurnews #bilhanews #ChhattisgarhCrime
    1
    ग्राम सेवार मे प्लाट का दीवार छेद कर 17 नग  बकरी चुरा ले गये चोर 
ग्राम सेंवार , बिल्हा, बिलासपुर , #bilaspurnews #bilhanews #ChhattisgarhCrime
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • manash centring sarvice bilha
    2
    manash centring sarvice bilha
    user_Manash Yadav ji बिल्हा बिलासपुर
    Manash Yadav ji बिल्हा बिलासपुर
    Chef Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिगों के एक गिरोह ने लग्जरी लाइफ और महंगी थार गाड़ी के शौक में 25 लाख से ज्यादा का सोना चोरी कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्चों ने अपने ही घरों को निशाना बनाया। पुलिस जांच में 8 से अधिक आरोपी सामने आए, जिनमें 7 गिरफ्तार हो चुके हैं। ब्लैकमेलिंग का एंगल भी सामने आया है। चोरी का सोना खरीदने वालों को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिगों के एक गिरोह ने लग्जरी लाइफ और महंगी थार गाड़ी के शौक में 25 लाख से ज्यादा का सोना चोरी कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्चों ने अपने ही घरों को निशाना बनाया। पुलिस जांच में 8 से अधिक आरोपी सामने आए, जिनमें 7 गिरफ्तार हो चुके हैं। ब्लैकमेलिंग का एंगल भी सामने आया है। चोरी का सोना खरीदने वालों को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • चकरभाटा पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को किया जप्त आज मंगलवार के सुबह 11:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की रात 8 से 12 बजे तक चकरभाठा पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहन संदिग्ध एवं आधा नंबर दिख रहे वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 से भी अधिक दो पहिया वाहनों को जप्त कर चलानी कार्रवाई ही है थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि जिले में बढ़ रही लगातार चोरी नकब्जनी लूट व अपराधी घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होने पर चकरभाठा थाना के सामने मेन रोड पर चलने वाले बिना नंबर प्लेट के बाहर एवं संदिग्ध वाहनों की विशेष चेकिंग कर कार्रवाई की गई है जिसके तहत लगभग एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहनों को जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई है जो या तो संदिग्ध थे या फिर जिन वाहनों में नंबर प्लेट नही थे या जिन वाहनों के नंबर मिट गए थे सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है जिनके चालान कोर्ट में पेस किए जायेंगे उसके बाद चालान पटाने के बाद ही वाहन छोड़े जायेंगे
    1
    चकरभाटा पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को किया जप्त 
आज मंगलवार के सुबह 11:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की रात 8 से 12 बजे तक चकरभाठा पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहन संदिग्ध एवं आधा नंबर दिख रहे वाहनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 से भी अधिक दो पहिया वाहनों को जप्त कर चलानी कार्रवाई ही है थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि जिले में बढ़ रही लगातार चोरी नकब्जनी लूट व अपराधी घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होने पर चकरभाठा थाना के सामने मेन रोड पर चलने वाले बिना नंबर प्लेट के बाहर एवं संदिग्ध वाहनों  की विशेष चेकिंग कर कार्रवाई की गई है जिसके तहत लगभग एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहनों को जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई है जो या तो संदिग्ध थे या फिर जिन वाहनों में नंबर प्लेट नही थे या जिन वाहनों के नंबर मिट गए थे सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है जिनके चालान कोर्ट में पेस किए जायेंगे उसके बाद चालान पटाने के बाद ही वाहन छोड़े जायेंगे
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • जल है तो कल है:बिल्हा के पासीद ग्राम में पानी बचाने का 'शंखनाद'!" बिल्हा के ग्राम पासीद मे गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण कैसे करे इस पर महाअभियान बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पासीद में गर्मी को देखते हुए, जनपद पंचायत बिल्हा के PO भारद्वाज सर की नेतृत्व में और साथ ही एमपी से आये हुऎ नीराज वांखेडे, जिसे वॉटर हिरो की उपाधि दिया गया है ।उनके तत्वधान में ग्राम पासीद में जल संरक्षण कैसे किया जाए जल को कैसे बचाया जाए इस पर विशेष कार्यक्रम चलाया गया #bilhanews #breakingnews #chhattisgarhnews #savewater
    1
    जल है तो कल है:बिल्हा के  पासीद ग्राम में पानी बचाने का 'शंखनाद'!"
बिल्हा के ग्राम पासीद मे गर्मी को देखते हुए जल संरक्षण कैसे करे इस पर महाअभियान
बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पासीद में गर्मी को देखते हुए, जनपद पंचायत बिल्हा के PO भारद्वाज सर की नेतृत्व में और साथ ही एमपी से आये हुऎ नीराज वांखेडे, जिसे वॉटर हिरो की उपाधि दिया गया है ।उनके तत्वधान में ग्राम पासीद में जल संरक्षण कैसे किया जाए जल को कैसे बचाया जाए  इस पर विशेष कार्यक्रम चलाया गया
#bilhanews #breakingnews #chhattisgarhnews #savewater
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत - धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।
    1
    ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत
- धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं।
मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी  तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली।
इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.