logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत - धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।

6 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत - धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत - धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।
    1
    ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत
- धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं।
मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी  तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली।
इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • घुवारा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, नई ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
    1
    घुवारा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, नई ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Pravakar srivastav
    1
    Post by Pravakar srivastav
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • खैरागढ़ में एनकॉर्ड बैठक, नशे के खिलाफ सख्त रणनीति, 17 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए खैरागढ़ में आयोजित एनकॉर्ड जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में अहम निर्णय लिए गए। नशा उन्मूलन हेतु स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, मेडिकल स्टोर्स की संयुक्त जांच और अवैध अफीम गांजा खेती पर सख्ती के निर्देश दिए गए। डिजिटल माध्यम से हो रहे अवैध कारोबार पर निगरानी बढ़ाने और सभी विभागों के समन्वय से खैरागढ़ जिले को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया गया।
    1
    खैरागढ़ में एनकॉर्ड बैठक, नशे के खिलाफ सख्त रणनीति,
17 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए खैरागढ़ में आयोजित एनकॉर्ड जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में अहम निर्णय लिए गए। नशा उन्मूलन हेतु स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, मेडिकल स्टोर्स की संयुक्त जांच और अवैध अफीम गांजा खेती पर सख्ती के निर्देश दिए गए।
डिजिटल माध्यम से हो रहे अवैध कारोबार पर निगरानी बढ़ाने और सभी विभागों के समन्वय से खैरागढ़ जिले को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया गया।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • sandeep banjare 785122
    1
    sandeep banjare 785122
    user_Sandeep banjare
    Sandeep banjare
    धरसींवा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • 📍 कोनी (बिलासपुर) | 15 मार्च 2026 कनौजिया जयसवाल समाज संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोनी में भव्य वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी, अतिथि एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। 🎤 कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा एवं विकास पर विशेष जोर दिया गया। 🎓 साथ ही 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹501 प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। 🏢 समाज भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख सहयोग राशि की घोषणा भी की गई। 🙏 कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार के साथ हुआ। 👉 ऐसे ही समाजिक और ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 🔔 Bell Icon दबाना ना भूलें
    2
    📍 कोनी (बिलासपुर) | 15 मार्च 2026
कनौजिया जयसवाल समाज
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोनी में भव्य वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी, अतिथि एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
🎤 कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा एवं विकास पर विशेष जोर दिया गया।
🎓 साथ ही 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹501 प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
🏢 समाज भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख सहयोग राशि की घोषणा भी की गई।
🙏 कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार के साथ हुआ।
👉 ऐसे ही समाजिक और ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें
🔔 Bell Icon दबाना ना भूलें
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुए कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। करीब 22 महीने बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आया है, जिसमें अमित बघेल (केंद्रीय अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) और डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना) को गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को एक नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लगातार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी कर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी जमानत प्रभावित हो सके। गौरतलब है कि इस मामले में 19 मार्च को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले 17 मार्च को की गई यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है। इस घटनाक्रम को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।
    1
    बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुए कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। करीब 22 महीने बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आया है, जिसमें अमित बघेल (केंद्रीय अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) और डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना) को गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को एक नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लगातार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी कर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी जमानत प्रभावित हो सके।
गौरतलब है कि इस मामले में 19 मार्च को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले 17 मार्च को की गई यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है।
इस घटनाक्रम को लेकर समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मामला अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ने की संभावना है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • विधानसभा घेराव रायपुर में केसीजी जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे शामिल, महंगाई और मनरेगा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, 17 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया। शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में आयोजित सभा के बाद प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता रैली के रूप में विधानसभा की ओर कूच किए। इस प्रदर्शन में केसीजी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही और आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2 हजार 29 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, जिसके बाद मनरेगा की राशि डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है और आज किसान, मजदूर, युवा वंचित वर्ग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि मनरेगा जैसी योजना कांग्रेस की देन है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें बदलाव कर इसे कमजोर किया है, जिससे देशभर में असंतोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रशासन अलर्ट रहा।
    1
    विधानसभा घेराव रायपुर में केसीजी जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे शामिल, महंगाई और मनरेगा को लेकर जोरदार प्रदर्शन,
17 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया। शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में आयोजित सभा के बाद प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता रैली के रूप में विधानसभा की ओर कूच किए। इस प्रदर्शन में केसीजी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही और आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2 हजार 29 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, जिसके बाद मनरेगा की राशि डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है और आज किसान, मजदूर, युवा वंचित वर्ग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि मनरेगा जैसी योजना कांग्रेस की देन है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें बदलाव कर इसे कमजोर किया है, जिससे देशभर में असंतोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रशासन अलर्ट रहा।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.