Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंग का आज 25 वां दिन: ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है : हालात बिगड़ने के साथ ही, ईरानी सेना ने इज़राइली ठिकानों पर ज़ोरदार हमले किए। इन हमलों में 75 से ज़्यादा इज़राइली सैनिक मारे गए और 150 से ज़्यादा घायल हुए हैं: बताया जा रहा है कि सड़कों पर सैनिकों के शव बिखरे पड़े हैं...
Ahmed Siraj Farooqi
जंग का आज 25 वां दिन: ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है : हालात बिगड़ने के साथ ही, ईरानी सेना ने इज़राइली ठिकानों पर ज़ोरदार हमले किए। इन हमलों में 75 से ज़्यादा इज़राइली सैनिक मारे गए और 150 से ज़्यादा घायल हुए हैं: बताया जा रहा है कि सड़कों पर सैनिकों के शव बिखरे पड़े हैं...
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार शंकर सुमन ढाबा, नया खेड़ा के पास 4 से 5 बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल विष्णु, ब्रजमोहन और निर्मल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीच-बचाव करने आए लोरीक गुर्जर पर भी हमला किया गया, जिससे उसके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट आई।2
- जंग का आज 25 वां दिन: अमेरिका के टेक्सास में पोर्ट आर्थर स्थित एक बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट की खबर सामने आई है: कारणों का अभी तक पता नहीं चला है: जांच जारी है...1
- कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।1
- कोटा में ब्याज के पैसों के लेन-देन को लेकर घर में अकेला पाकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात के बाद नकदी और आभूषण लेकर फरार होते हुए इसे लूट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by अप्सरा अंसारी जिलाप्रभारी कोटा उत्तर महिला कांग्रेस सेवादल Ansari2
- केशवरायपाटन,नोताडा क्षेत्र में अवैध खनन पर कोटा माइनिंग विभाग की टीम ने की कार्रवाई, दो वाहनों पर लगाया 2लाख 37 हजार का जुर्माना1
- दिल्ली में सीपीआईएम और उससे जुड़े तमाम संगठनों की तरफ से 24 मार्च को चार लेबर कोड, मनरेगा, स्मार्ट मीटर सहित कई मामलों को लेकर महारैली का आयोजन किया गया है, कल कोटा जिले से सैकड़ों लोग इसमें शामिल होने के लिए रवाना हुए: कोटा जिले के इटावा में रवाना होने से पहले महारैली के बारे में जानकारी देते सीपीआईएम के पीपल्दा तहसील सचिव कॉमरेड मुकुट बिहारी जंगम साहब...1