कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया। कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा स्टेशन के समीप सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रविवार को एक ट्रक दरा घाटी में खराब होने के बाद जाम के हालात बने। इसके चलते सोमवार को भी लोगो को जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतारों के चलते दरा स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही जिससे दोनों तरफ से रेंग रेंग कर वाहन चल रहे हैं। ऐसे में एक वाहन को दरा घाटी पार करने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कनवास थाना SI से मिली जानकारी के अनुसार NH -52 पर जाम नहीं है। रविवार से ही इस रोड पर वाहनों का दबाव है। सुबह से ही कोटा से झालावाड़ व झालावाड़ से कोटा आने वाली दोनों लाइन फुल चल रही है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। सांगोद डीएसपी भी मौके पर RAC के जवान, मोड़क थाना, कनवास थाना का जाप्ता भी मौजूद हैं। यातायात सुधार करने में लगे है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क संकरी है, दरा की नाल से एक एक करके वाहनों को निकाला जा रहा है। दरअसल दरा की नाल में संकरा सिंगल-लेन पुल है। यह स्थिति बॉटलनेक बनाती है, जहां आमने-सामने से आने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात ठप हो जाता है। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए 9.5 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।

- Post by VKH NEWS1
- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 95वीं शहादत वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी -माकपा, सीटू, किसान सभा और नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि -विचार गोष्ठी का किया आयोजन इटावा/ कोटा। कोटा जिले के इटावा में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95 वें शहादत दिवस (23 मार्च) पर जोरदार प्रभात फेरी निकाली गई। मजदूर बस्तियों से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती यह फेरी शहीद भगत सिंह स्मारक पर समाप्त हुई, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का नेतृत्व नौजवान सभा के भूतपूर्व सचिव कमल बागड़ी ने किया। यह फेरी मजदूर किसान भवन (नेता रोड, वार्ड नंबर 6) से शुरू होकर अशोकनगर (वार्ड नंबर 5), कोटा रोड, पुराना बाजार, सरोवर नगर, चंद्रा मार्केट, पुलिस थाना इटावा के सामने से होती हुई अंबेडकर सर्किल होते हुए सरकारी स्कूल प्रांगण (पीपल्दा रोड) स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंची।इसमें माकपा तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम, सीटू निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्ष गोपाल लाल, किसान सभा के संयुक्त सचिव कमल बागड़ी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई, जिसमें वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं ने 1857 की क्रांति से भगत सिंह के दौर तक के क्रांतिकारी आंदोलनों का विस्तार से जिक्र किया। मुकुट बिहारी जंगम, गोपाल लाल महावर, कमल बागड़ी, मुरारी लाल बैरवा (सीटू महामंत्री) और प्रेम पेंटर ने संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह और साथियों का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि वर्गविहीन, जातिविहीन और भेदभाव मुक्त समाज की स्थापना था। रूसी क्रांति और विश्व युद्धों के संदर्भ में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अंतरराष्ट्रीय चेतना पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान चुनौतियों पर जताई चिंता सीटू महामंत्री मुरारी लाल बैरवा ने वर्तमान चुनौतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि द्विध्रुवीय व्यवस्था खत्म होने के बाद अमेरिकी साम्राज्यवाद फिर से उभर रहा है। विकासशील देशों के संसाधनों पर कब्जे की होड़, युद्धों और पर्यावरण विनाश से मानवता व प्रकृति खतरे में है। वैश्विक तापमान वृद्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा है। कार्यक्रम में छीतर लाल बैरवा, चेतन प्रकाश मीणा, बद्रीलाल ऐरवाल, बालमुकुंद बैरवा, सूरजमल बेरवा, अमोलकचंद महावर सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने "शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे", "साम्राज्यवाद मुर्दाबाद", "साम्यवाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। भगतसिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कमल बागड़ी ने कार्यक्रम समाप्त करते हुए कहा कि शहीदों के 95 वें शहादत दिवस पर शपथ ली जाती है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 24 मार्च 2026 को माकपा की जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए इटावा-पीपल्दा क्षेत्र सहित कोटा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता, मजदूर, किसान, महिलाएं, छात्र और नौजवान दिल्ली रवाना होंगे। इसकी अगुवाई कोटा जिला सचिव हबीब खान और सीटू महामंत्री मुरारी लाल बैरवा करेंगे।4
- Post by Mahendar.merotha1
- केशवरायपाटन,नोताडा क्षेत्र में अवैध खनन पर कोटा माइनिंग विभाग की टीम ने की कार्रवाई, दो वाहनों पर लगाया 2लाख 37 हजार का जुर्माना1
- भैंसरोड़गढ़ में त्रिदिवसीय गणगौर महोत्सव 21, 22 व 23 मार्च तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणगौर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 22 मार्च को ऊपरलागढ़ स्थित बड़ा मंदिर से ईसर जी व गणगौर की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भैंसरोड़गढ़ स्थित बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंची, जहां पुष्पवर्षा के बीच पारंपरिक हल्दी रस्म अदा की गई। इसके बाद शोभायात्रा केशव बाजार होते हुए निचला चौगान पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में गणगौर महोत्सव समिति के सदस्य, समस्त भैंसरोड़गढ़ वासी एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय रूप से शामिल रहा।1
- कस्बे में सीसवाली रोड स्थित ख़ेमजी महाराज गार्डन पर आज अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने शहीद दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों वीर सपूतों को को श्रद्धांजलि देने के पश्चात अपने-अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कमल नारायण मेघवाल ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला | इसी दौरान पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि हमें अपने देश के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए l बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने और अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का निर्णय लिया गया l बैठक में एडवोकेट अनूप कुमार मेघवाल, एडवोकेट देशराज, एडवोकेट प्रेम शंकर शांत,राकेश गोडाला, जितेंद्र गोडाला, राजेंद्र, सोनू रेगर,नरेंद्र मेघवाल, निलेश, अरविन्द, शिवराज, धर्मराज,सहित अन्य मौजूद रहे।1
- बकाया भुगतान की मांग को लेकर 394 वें दिन भी जारी रह धरना कोटा। जे.के. सिंथेटिक्स फैक्ट्री कोटा के पूर्व मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को 394 वें दिन भी जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। 18 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस लंबे संघर्ष में सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और उनके परिजन शामिल हैं। मजदूर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार 18% ब्याज सहित 28 वर्षों का बकाया वेतन (मूल रूप से 260 करोड़ से अधिक, अब ब्याज सहित 500 करोड़ रुपये से ज्यादा) का भुगतान करवाने की मांग पर डटे हुए हैं। सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण कर ली है, लेकिन मजदूरों को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। राजनीतिक समर्थन और विरोध की आवाजें बुधवार को धरने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को खुलकर समर्थन दिया और कहा कि मैं जे.के. मजदूरों के साथ हूं। आप कोटा के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुंजल ने कांग्रेस नेताओं से इस न्यायपूर्ण संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दामों और सरकार की नाकामी पर भी प्रदर्शन किया। पक्ष-विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी रामगंजमंडी से इंटक के उपाध्यक्ष और मजदूर नेता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने धरने को संबोधित करते हुए कोटा के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को मजदूर-विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से जे.के. मजदूर न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जो मजदूर आंदोलन का इतिहास रच रहा है। इंटक के सभी साथी इस संघर्ष में मजदूरों के साथ हैं। सिस्टम पर गंभीर आरोप, जीत का भरोसा सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि प्रहलाद गुंजल लगातार धरने पर आकर समर्थन दे रहे हैं, लेकिन कोटा के चुने हुए विधायक और सांसद मजदूरों के हित में दो शब्द भी नहीं बोल पाए। उन्होंने दुख जताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए भी इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया सब मिलकर मजदूरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। रिश्वत-दलाली के चक्र में मजदूरों का कुठाराघात हो रहा है, लेकिन सिस्टम बिकाऊ है और एक दिन जीत जरूर होगी। दलालों के चेहरे उजागर होंगे। भुगतान होने तक नहीं उठेगा धरना धरने को कामरेड उमाशंकर, हबीब खान, नरेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा और राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण हो चुकी है, अब जल्द से जल्द 4200 मजदूरों का बकाया वेतन (18% ब्याज सहित 500 करोड़ से अधिक) सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार भुगतान किया जाए। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि पूरा भुगतान नहीं होने तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। मानव श्रृंखला और जोरदार नारेबाजी सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि प्रदर्शन में कामरेड कालीचरण सोनी, अशोक सिंह, केदार जोशी, गिरजाशंकर पांडे, महावीर प्रसाद, गुलाबशंकर, शिशुपाल, मोहम्मद मंसूरी, सतीश चंद त्रिवेदी, सीताराम, लक्ष्मीकांत वाजपेई, हनुमान सिंह, मलखान सिंह यादव, छीतर लाल बैरवा सहित महिला मजदूर नेता निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानोबी और सैकड़ों मजदूरों व परिजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार नारेबाजी की।1
- इंद्रगढ़ बीजासन माता मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं ने माता के किए दर्शन,ड्रोन से की पुष्पवर्षा1
- शहीद दिवस पर 13वां रक्तदान शिविर, अंता में उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates1