सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती,
नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की
बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना
रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।
- सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में बदहाल सड़कें, नेवास से इटार तक जगह-जगह उखड़ी सड़कें घघसरा/गोरखपुर। सरकार की ओर से सड़कों के विकास और बेहतर आवागमन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गोरखपुर जनपद की सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। क्षेत्र के नेवास, डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई बार सड़क निर्माण और मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच सहजनवा विधानसभा के पाली क्षेत्र की इन सड़कों की सुध आखिर कब ली जाएगी? नेवास से लेकर डुमरी, लखनापार, हासपाती, नचनी, पनिका और इटार तक सड़क निर्माण और मरम्मत की जरूरत है। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- हार के बाद संजयन त्रिपाठी का बड़ा बयान! बोले- अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार और समर्पण व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें उनकी कल्पना से कहीं अधिक सम्मान और स्नेह दिया है। अब उनका लक्ष्य 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना है। सुनिए उनका पूरा बयान। #SanjayanTripathi #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #UPElection2027 #GorakhpurNews #TeacherMLC #UttarPradesh #DainikAdhyay1
- करवा चौथ की पूजा कर रही महिला की नाक में लगी गोली, मचा हड़कंप छत पर कथा सुनते समय हुआ हादसा, पुलिस को मिली गोली; एयरगन से फायरिंग की आशंका गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले में करवा चौथ की पूजा के दौरान 45 वर्षीय विजया चौहान की नाक में गोली लग गई। पति की लंबी उम्र की कामना कर रहीं विजया लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना से छत पर मौजूद महिलाओं में अफरातफरी मच गई। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजया घर की तीसरी मंजिल की छत पर परिवार की महिलाओं और किराएदारों के साथ पूजा व कथा सुन रही थीं। इसी दौरान पूरब दिशा से आई गोली उनकी नाक में लग गई। परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे बाद वे घायल महिला को लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंचे। वहां से पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। रात करीब 10:30 बजे हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने छत पर मिली एक गोली पुलिस को सौंप दी। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एयरगन से गोली लगने की आशंका है। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। गोली कहां से चली और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- यूपी की 10 बड़ी खबरें: प्रयागराज में नोटों से भरे 3 ड्रम मिलने से हड़कंप, सरकारी नौकरी की नई नीति लागू, आजम खान को राहत, BRD मेडिकल कॉलेज में 18 छात्र सस्पेंड, अखिलेश-ओवैसी के बीच सियासी घमासान समेत प्रदेश की 10 बड़ी खबरें! #UPNews #UPKi10BadiKhabar #UttarPradeshNews #ABC_Hindustan #BreakingNews #PrayagrajNews #GorakhpurNews #BRDMedicalCollege #AzamKhan #AkhileshYadav #AsaduddinOwaisi #OmPrakashRajbhar #LucknowNews #UPPolitics #UPLatestNews #HindiNews #Top10News #UPBreakingNews1
- MLC चुनाव में वोट चोरी का आरोप! राजीव यादव बोले- 307 वोटों से हराया, चुनाव रद्द कर दोबारा कराओ1
- बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान की आशंका घघसरा/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने और बेमौसम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। कहीं फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी है तो कहीं अभी धान की बालियां कच्ची हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि अगले 24 घंटे तक इसी तरह बारिश होती रही तो खेतों में पानी भर जाएगा, जिससे तैयार धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। कई स्थानों पर धान की फसल पहले से ही गिर चुकी है। बारिश के कारण गिरी हुई फसल की कटाई में भी परेशानी होगी और अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, बारिश का असर रबी की फसलों की तैयारी पर भी पड़ सकता है। सरसों, मटर और आलू की बुवाई में देरी होने की संभावना है। जिन किसानों ने सरसों की बुवाई कर दी है, उन्हें भी खेतों में पानी भरने से नुकसान का डर सता रहा है। किसान जमुना प्रसाद, शंकर, धनई, कन्हैया लाल और राजेंद्र ने बताया कि इस समय खेतों में धान की फसल अलग-अलग अवस्थाओं में है। कुछ फसल पूरी तरह पक चुकी है, जबकि कुछ अभी कच्ची है। ऐसे समय में अचानक हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान के साथ-साथ आगामी रबी फसलों की खेती भी प्रभावित हो सकती है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिरने की आशंका पैदा कर दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम साफ होने पर टिकी हैं।4