logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी मोहर्रम पर्व और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। इसी क्रम में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुरुवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस बल ने जय स्तंभ से प्रारंभ होकर शौकत मैदान, रोशन चौक, पाला बाजार, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, रस्सी वाला तिराहा, अंडा बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए पुनः जय स्तंभ पर समाप्त किया, जिससे आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए रखेगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड करने अथवा लाइक करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना रहा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, शिकारपुरा, गणपतिनाका सहित सभी थाना प्रभारियों, पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) ने हिस्सा लिया। बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

21 hrs ago
user_Raju Singh Rathod
Raju Singh Rathod
बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

आगामी मोहर्रम पर्व और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। इसी क्रम में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुरुवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस बल ने जय स्तंभ से प्रारंभ होकर शौकत मैदान, रोशन चौक, पाला बाजार, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, रस्सी वाला तिराहा, अंडा बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए पुनः जय स्तंभ पर समाप्त किया, जिससे आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए रखेगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड करने अथवा लाइक करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना रहा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, शिकारपुरा, गणपतिनाका सहित सभी थाना प्रभारियों, पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) ने हिस्सा लिया। बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बुर्हानपुर में दसवें मुहर्रम आशुरे के दिन, 26 जून 2026 को, शिया मुस्लिम समाज ने इमाम हुसैन की शहादत के महत्व को बतलाते हुए मातम मनाया। इस अवसर पर हज़रत अब्बास इब्ने अली अस. की शहादत के सिलसिले में एक मातम जुलूस निकाला गया, जो शहीदे कर्बला की याद में शहर में भ्रमण किया। यह जुलूस इमाम बारगाह सिंधीपुरा से शुरू हुआ और अशूर खाना मरहूम सय्यद मोहम्मद अली अबेदी (भाई साहब), अशूर खाना मसर्रत भाई, और दीवान खाना नवाब साहब से होते हुए अशूर खाना (भाई साहब) पर समाप्त हुआ। जुलूस की सदारत जनाब इफ़्तेख़ार अली (जनि पहलवान), जिया खान, फहीम भाई, मुन्नवर भाई (Munnu) और एक तंज़ीम के नेतृत्व में की गई। इस जुलूस को नौजवान हज़रात इमरान भाई, वसीम भाई, युसूफ भाई, यूनुस भाई, शेरू भाई, फरहान भाई, काज़मैन भाई, नक़ी, अदनान, ताजदार सहित कई अन्य लोगों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
    1
    बुर्हानपुर में दसवें मुहर्रम आशुरे के दिन, 26 जून 2026 को, शिया मुस्लिम समाज ने इमाम हुसैन की शहादत के महत्व को बतलाते हुए मातम मनाया। इस अवसर पर हज़रत अब्बास इब्ने अली अस. की शहादत के सिलसिले में एक मातम जुलूस निकाला गया, जो शहीदे कर्बला की याद में शहर में भ्रमण किया।

यह जुलूस इमाम बारगाह सिंधीपुरा से शुरू हुआ और अशूर खाना मरहूम सय्यद मोहम्मद अली अबेदी (भाई साहब), अशूर खाना मसर्रत भाई, और दीवान खाना नवाब साहब से होते हुए अशूर खाना (भाई साहब) पर समाप्त हुआ। जुलूस की सदारत जनाब इफ़्तेख़ार अली (जनि पहलवान), जिया खान, फहीम भाई, मुन्नवर भाई (Munnu) और एक तंज़ीम के नेतृत्व में की गई। इस जुलूस को नौजवान हज़रात इमरान भाई, वसीम भाई, युसूफ भाई, यूनुस भाई, शेरू भाई, फरहान भाई, काज़मैन भाई, नक़ी, अदनान, ताजदार सहित कई अन्य लोगों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खंडवा पुलिस ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों में एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया है। इस पहल के तहत, पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं। खंडवा पुलिस की यह मुहिम साइबर अपराधों से बचाव की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। पुलिस ने इस महत्वपूर्ण प्रयास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर और सब्सक्राइब करने की अपील की है।
    1
    खंडवा पुलिस ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत जिले भर के स्कूलों में एक व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया है। इस पहल के तहत, पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं। खंडवा पुलिस की यह मुहिम साइबर अपराधों से बचाव की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। पुलिस ने इस महत्वपूर्ण प्रयास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर और सब्सक्राइब करने की अपील की है।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सनावद के वार्ड क्रमांक-16 स्थित इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर इरीगेशन कॉलोनी के पास लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे खुले और असुरक्षित विद्युत तारों की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक गौ माता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे नगर में भारी आक्रोश फैल गया है। गौ माता की मौत से उपजे इस गुस्से के बीच, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकजुट हुए। उन्होंने मृत गौ माता को एक ठेले पर रखकर विद्युत विभाग कार्यालय तक ले गए और वहाँ विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और खुले विद्युत तारों की अनदेखी ही इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी, जिसने गौ माता की जान ले ली। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा उर्फ लाली ने भी विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। गौ माता की इस अकाल मृत्यु और बिजली विभाग की स्पष्ट लापरवाही को लेकर नगर में विद्युत सुरक्षा एवं विभागीय अनदेखी के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
    1
    सनावद के वार्ड क्रमांक-16 स्थित इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर इरीगेशन कॉलोनी के पास लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे खुले और असुरक्षित विद्युत तारों की लापरवाही के कारण करंट लगने से एक गौ माता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे नगर में भारी आक्रोश फैल गया है।

गौ माता की मौत से उपजे इस गुस्से के बीच, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकजुट हुए। उन्होंने मृत गौ माता को एक ठेले पर रखकर विद्युत विभाग कार्यालय तक ले गए और वहाँ विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और खुले विद्युत तारों की अनदेखी ही इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी, जिसने गौ माता की जान ले ली।

प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा उर्फ लाली ने भी विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। गौ माता की इस अकाल मृत्यु और बिजली विभाग की स्पष्ट लापरवाही को लेकर नगर में विद्युत सुरक्षा एवं विभागीय अनदेखी के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भगवान के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहाँ बालाघाट जिले की कटंगी तहसील निवासी आकाश कुमरे 800 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 17 मार्च को बालाघाट जिले से शुरू की थी। अपनी इस अनोखी श्रद्धा यात्रा के दौरान आकाश कुमरे प्रतिदिन अपनी क्षमता अनुसार 5 से 10 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। शुक्रवार को वे अपनी यात्रा के 102वें दिन मुंदी पहुँचे।
    1
    भगवान के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहाँ बालाघाट जिले की कटंगी तहसील निवासी आकाश कुमरे 800 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 17 मार्च को बालाघाट जिले से शुरू की थी। अपनी इस अनोखी श्रद्धा यात्रा के दौरान आकाश कुमरे प्रतिदिन अपनी क्षमता अनुसार 5 से 10 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। शुक्रवार को वे अपनी यात्रा के 102वें दिन मुंदी पहुँचे।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के हरसूद में मुहर्रम का त्योहार अमन और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में ताज़िये भी निकाले गए।
    1
    मध्य प्रदेश के हरसूद में मुहर्रम का त्योहार अमन और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में ताज़िये भी निकाले गए।
    user_Jay kanare
    Jay kanare
    Harsud, East Nimar•
    14 hrs ago
  • सेंधवा शहर में ईरानी समुदाय द्वारा एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान सड़कों पर हसन-हुसैन के नारे गूंज उठे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
    1
    सेंधवा शहर में ईरानी समुदाय द्वारा एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान सड़कों पर हसन-हुसैन के नारे गूंज उठे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
    user_सच की धार न्यूज
    सच की धार न्यूज
    सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी मोहर्रम पर्व और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। इसी क्रम में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुरुवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस बल ने जय स्तंभ से प्रारंभ होकर शौकत मैदान, रोशन चौक, पाला बाजार, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, रस्सी वाला तिराहा, अंडा बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए पुनः जय स्तंभ पर समाप्त किया, जिससे आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए रखेगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड करने अथवा लाइक करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना रहा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, शिकारपुरा, गणपतिनाका सहित सभी थाना प्रभारियों, पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) ने हिस्सा लिया। बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    आगामी मोहर्रम पर्व और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। इसी क्रम में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुरुवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस बल ने जय स्तंभ से प्रारंभ होकर शौकत मैदान, रोशन चौक, पाला बाजार, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, रस्सी वाला तिराहा, अंडा बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए पुनः जय स्तंभ पर समाप्त किया, जिससे आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए रखेगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड करने अथवा लाइक करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना रहा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, शिकारपुरा, गणपतिनाका सहित सभी थाना प्रभारियों, पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) ने हिस्सा लिया। बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खरगोन जिले के भीकनगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार होने पर बस स्टैंड पर जहर पी लिया। महाराष्ट्र पुलिस, जो पूना के खराड़ी से फरार हुए इस आरोपी का पीछा कर रही थी, वह भीकनगांव तक पहुंच गई थी। जहर पीने के बाद उसे भीकनगांव अस्पताल से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भीकनगांव के पोखराबाद का रहने वाला 36 वर्षीय दयाराम पिता तोताराम अपनी पत्नी किरण के साथ पूना के खराड़ी में मजदूरी करने गया था। वहां घरेलू विवाद के चलते दयाराम ने अपनी पत्नी किरण की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपी के साले दादू घोड़से की शिकायत पर पूना खराड़ी में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पूना से महाराष्ट्र पुलिस पीछा करते हुए भीकनगांव पहुंची थी। अब पूना की महाराष्ट्र पुलिस खरगोन जिला अस्पताल भी पहुंची है।
    4
    खरगोन जिले के भीकनगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार होने पर बस स्टैंड पर जहर पी लिया। महाराष्ट्र पुलिस, जो पूना के खराड़ी से फरार हुए इस आरोपी का पीछा कर रही थी, वह भीकनगांव तक पहुंच गई थी। जहर पीने के बाद उसे भीकनगांव अस्पताल से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भीकनगांव के पोखराबाद का रहने वाला 36 वर्षीय दयाराम पिता तोताराम अपनी पत्नी किरण के साथ पूना के खराड़ी में मजदूरी करने गया था। वहां घरेलू विवाद के चलते दयाराम ने अपनी पत्नी किरण की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपी के साले दादू घोड़से की शिकायत पर पूना खराड़ी में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पूना से महाराष्ट्र पुलिस पीछा करते हुए भीकनगांव पहुंची थी। अब पूना की महाराष्ट्र पुलिस खरगोन जिला अस्पताल भी पहुंची है।
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.