Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। मुंडका से भाजपा के विधायक गजेंद्र दराल ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को रात में अपने घर बुलाकर बंधक बनाया और पूरी रात उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। ऊपर से पीड़ित परिवार पिछले 2-3 दिनों से FIR दर्ज़ करवाने के लिए भी भटक रहा है। ये देश की राजधानी का हाल है, ऐसा तो देश के दूर-दराज के हिस्सों में भी नहीं होता होगा।
BHARAT TODAY NEWS
भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के चलते देश की राजधानी दिल्ली में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। मुंडका से भाजपा के विधायक गजेंद्र दराल ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को रात में अपने घर बुलाकर बंधक बनाया और पूरी रात उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। ऊपर से पीड़ित परिवार पिछले 2-3 दिनों से FIR दर्ज़ करवाने के लिए भी भटक रहा है। ये देश की राजधानी का हाल है, ऐसा तो देश के दूर-दराज के हिस्सों में भी नहीं होता होगा।
More news from दिल्ली and nearby areas
- 200 साल पुरानी श्री रामलीला फिर सजने को तैयार, रामलीला मैदान में हुआ भूमि पूजन1
- हमारी मांग है कि भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज़ करी जाए और सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो हमारा भाजपा से सवाल है कि ऐसे गुंडे विधायक पर उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई करी? हमारी मांग है कि भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज़ करी जाए और सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो। ऐसा नहीं हुआ तो इसका साफ मतलब होगा कि दलित विरोधी मानसिकता वाले इस विधायक को पूरी भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।1
- BRICS 2026 को लेकर दिल्ली तैयार, 20 हजार गमलों से सजेगा नई दिल्ली क्षेत्र भारत 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और दुनियाभर से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली को खास अंदाज में तैयार किया गया है। नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई, सजावट और बुनियादी सुविधाओं तक पर विशेष फोकस किया गया है। NDMC की ओर से ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ विदेशी मेहमानों के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं बाइट — कुलजीत सिंह चहल1
- 8 साल की वान्या शर्मा ने #Champion of Champions की ट्रॉफी जीतकर विदेश में लहराया भारत का #Tiranga रिपोर्ट – अजीत कुमार दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाली महज 8 साल की उम्र में वान्या शर्मा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया है. योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वान्या ने बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 8 साल की योगिनी वान्या शर्मा ने 6 से 8 वर्ष की उम्र वर्ग में पारंपरिक योगासन और कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. वान्या की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वान्या ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी भी अपने नाम की और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का डंका बजाया. वान्या की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है. परिवार का कहना है कि इस जीत से वान्या का उत्साह और बढ़ा है और अब उनका पूरा ध्यान आगामी विश्व कप की तैयारी पर है. वान्या की इस उपलब्धि के साथ उनके लिए सफलता का एक और बड़ा रास्ता खुल गया है. चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद वान्या ने दिसंबर में होने वाले विश्व कप के लिए भी प्रवेश हासिल कर लिया है. अब वान्या और उनका परिवार अगले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तैयारी में जुट गया है. छोटी सी उम्र में योग के जरिए देश का नाम रोशन करने वाली वान्या शर्मा की यह उपलब्धि आने वाले समय में कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती है.1
- BJKS political party Delhi Bharat bjks Join likhe WhatsApp Kare Jude देश और समाज को बचाएं अभियान संपूर्ण भारत का हिस्सा बनिए BJKS जयहिन्द जयभारत1
- लाल किले में रामलीला का आगाज़ नव श्री धार्मिक कमेटी ने किया भव्य भूमि पूजन1
- दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय अभिषेक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शाहबाद डेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। इससे इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। मृतक के पिता शोभाराम प्रजापति ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाहरी उत्तरी जिले के एडिशनल डीसीपी लोकेश्वरन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम खुल गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच जारी है।1
- स्वरूप नगर में रबर फैक्ट्री में भीषण आग, 2 लोगों के मारे जाने की आशंका स्वरूप नगर में रबर फैक्ट्री में भीषण आग, 2 लोगों के मारे जाने की आशंका1