Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसम ने बदली करवट, बादलों की ओट में छिपे भगवान भास्कर एक सप्ताह तक खिली चटख धूप के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा, जिससे भगवान भास्कर को बादलों की ओट में छिपने को मजबूर होना पड़ा। बता दें कि बीते सात दिनों से पड़ रही तेज धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी और दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि, बुधवार को मौसम में अचानक आए इस बदलाव और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादलों के कारण मौसम में नमी आई है। वहीं अचानक बदले इस मौसम ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सरसों और गेहूं की फसलों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बादलों के साथ बूंदाबांदी होती है, तो फसलों में कीट लगने का खतरा बढ़ सकता है।
सासनी समाचार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी में मौसम ने फिर एक बार ली करवट। जहां करीब एक हफ्ते से निकल रही कड़ाके की धूप में मौसम के तापमान को गर्म कर दिया था लोगों ने गर्म कपड़े रखकर गर्मी के कपड़े निकाल लिए थे वही आज बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बौछार भी देखने को मिली जिससे मौसम वह हवा सर्द हो गई लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।2
- हाथरस फौजी अखिलेश हत्याकांड में हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। एसओजी टीम और पुलिस की फरार हत्यारों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी — भोला और अंकित — को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ थाना सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास हुई। बीते 5 फरवरी को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे फौजी अखिलेश की गोली मारकर हत्या की गई थी। प्रेम विवाह को लेकर विवाद बताया जा रहा है। अब तक 10 नामजद आरोपियों में से 7 गिरफ्तार, जबकि 75 हजार के 3 इनामी अभी फरार हैं। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में जारी है।1
- आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...1
- ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।1
- Post by Himanshu Kumar1
- आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...1
- श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।1
- सासनी गुहाना पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जेई ओमपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है। यह अभियान कोमरी फीडर से जुड़े जलालपुर, बांधनू, अकबरपुर, गुहाना, नगला सिंह, ऊतरा, नन्नी नगला, निनामोई, पोपा नगरा और पतुआ नगला जैसे कई गांवों में चलाया जा रहा है। विभाग की टीम सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दे रही है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि यह ओटीएस योजना का तीसरा चरण है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मूलधन और ब्याज दोनों में विशेष छूट दी जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है जिनका लंबे समय से बिल बकाया है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपना भुगतान कर सकें। अभियान का नेतृत्व जेई ओमपाल सिंह कर रहे हैं। उनके साथ लाइनमैन राजीव, कालू, जोगेंद्र, बॉबी और खन्ना ठाकुर सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस योजना की अंतिम तिथि फरवरी माह तक निर्धारित है, जो उपभोक्ताओं के लिए बकाया राशि पर छूट पाने का सुनहरा अवसर है। टीम द्वारा न केवल मौके पर बिल जमा कराए जा रहे हैं, बल्कि ओटीएस के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी समझाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और वे आसानी से योजना का लाभ ले पा रहे हैं।3