अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांदबाबू अपने चचेरे भाई शादाब के साथ जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक खराब हो गई थी, जिसके कारण दोनों उसे पैदल लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि चंदुल आरा मशीन गली के पास कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में चांदबाबू के सिर में चोट आई तथा बाइक के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही जा रही है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के चंदुल आरा मशीन गली में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांदबाबू अपने चचेरे भाई शादाब के साथ जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक खराब हो गई थी, जिसके कारण दोनों उसे पैदल लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि चंदुल आरा मशीन गली के पास कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में चांदबाबू के सिर में चोट आई तथा बाइक के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही जा रही है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश अमेठी।आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां अमेठी। हिमांशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर इसे खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया। बच्चों की खुशी और मासूम मुस्कान ने उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया समेत अन्य लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बीच किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।1
- UGC को खत्म करना चाहिए: अयोध्या के महंत बृज मोहनदास बोले- मानव हित में मंदिर-मस्जिद तोड़ना सही, यह लोगों को कष्ट पहुंचाएगा सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कपिल देव दुबे की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम भंडरा परशुरामपुर के मझारी पश्चिम में आयोजित किया गया था। इसमें अयोध्या के महंत बृज मोहन दास शामिल हुए। महंत बृज मोहन दास ने यहां मीडिया से बात की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यूजीसी को खत्म कर देना चाहिए। उनका कहना था कि यह कहीं न कहीं लोगों को परेशानी देगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर जनता सरकार से मांग कर रही है और सरकार को इसे मानना चाहिए। यूपी में मस्जिद और मंदिर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई पर भी महंत ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि आपकी कुशलता और अच्छाई के लिए कई मंदिर टूटते हैं। अगर सड़क चौड़ी हो रही है, आने-जाने में आसानी हो रही है और दुर्घटनाएं कम हो रही हैं, तो मानव हित में किया गया यह काम सही है। बृज मोहन दास ने जीवन में माता-पिता और गुरु के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इन तीनों की कृपा इंसान पर हमेशा बनी रहती है। माता-पिता पहले गुरु होते हैं, जबकि धर्म गुरु दूसरे गुरु होते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पिता को ऊंचा स्थान देना चाहिए। भगवान राम ने अपने पिता को दिए वचन को निभाने के लिए 14 साल वनवास में बिताए, लेकिन पिता के मान-सम्मान को कम नहीं होने दिया। महंत ने अयोध्या के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या सदियों से पूरे विश्व को एक आईना दिखाती है और जीवन जीने का तरीका सिखाती है। अयोध्या के दर्शन से जीवन धन्य हो जाता है और मां सरयू में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप खत्म हो जाते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू, इंद्रसेन दुबे, सत्य नारायण दुबे, दिवाकर दुबे, देवेश शर्मा और कमल सेन दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।1
- कब्रिस्तान का रास्ता बना जंगल, झाड़ियों के बीच गुजर रहे ग्रामीण* मदनपुर पनियार में खड़ंजे पर उगीं झाड़ियां, बरसात में सांप-बिच्छुओं का खतरा; दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल* लंभुआ/सुलतानपुर। ग्राम पंचायत मदनपुर पनियार में कब्रिस्तान तक जाने वाला इंटरलॉकिंग खड़ंजा झाड़ियों और जंगली घास से घिरा पड़ा है। दोनों मार्गों की हालत लगभग एक जैसी है। झाड़ियां रास्ते तक फैल जाने से ग्रामीणों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। कब्रिस्तान आने-जाने वाले ग्रामीणों ने मार्ग की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। दो सफाईकर्मी तैनात, फिर भी सफाई नहीं ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद सार्वजनिक रास्ते की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से झाड़ियों की कटाई न होने से रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। पंचायत की निगरानी पर सवाल सार्वजनिक रास्तों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना पंचायत की जिम्मेदारी है। ऐसे में सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद कब्रिस्तान का रास्ता झाड़ियों से घिरा होना पंचायत स्तर पर निगरानी और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब दो सफाईकर्मी तैनात हैं तो सार्वजनिक मार्ग की नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या सफाईकर्मियों के कार्य की पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है?1
- रामदास महाराज ने खड़े हनुमान जी के पावन दर्शन कर लिया आशीर्वाद परम पूज्य समर्थ रामदास महाराज ने बाबा श्री खड़े हनुमान जी के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उज्जैन में 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिश, प्रतिमा एक इंच भी नहीं हिली! सड़क चौड़ीकरण के लिए खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने की कोशिश की गई। पिछले चार दिन में उज्जैन प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को टस से मस नहीं कर सके।1
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा पहुंचकर छात्रों से किया संवाद, सुनी समस्याएं रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा से संबंधित खबरों का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल को तत्काल विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा पहुंचकर विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छात्रों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या, अध्ययन व्यवस्था, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उन्हें हो रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए मोटीवेट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय में उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण करा दिया गया है। अब विद्यालय में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय प्रशासन को भी निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं आवासीय व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विद्यार्थियों की आवश्यक समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।3
- सुल्तानपुर में जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत: अस्पताल ले जाते समय बड़े भाई की गोद में तोड़ा दम, परिवार में मातम सुल्तानपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे 16 साल के किशोर विनायक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने अपने बड़े भाई की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में गहरा दुख छा गया है। बिरैता पाल्हीपुर निवासी मुंशी का 16 वर्षीय बेटा विनायक गुरुवार रात अपने बड़े भाई लालचन्द्र के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात में किसी जहरीले जंतु ने विनायक के पैर में काट लिया। कुछ देर बाद जब उसे बेचैनी महसूस हुई, तो उसने अपने बड़े भाई को जगाकर बताया कि उसके पैर में किसी जानवर ने काट लिया है। लालचन्द्र ने तुरंत पिता को जगाया। परिजन विनायक को इलाज के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने विनायक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस भाई के साथ विनायक रात में सोया था, उसी की गोद में उसने आखिरी सांस ली। रोते-बिलखते परिजन किशोर के शव को लेकर घर लौट आए। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पूर्व प्रधान बेचू वर्मा और ग्राम पंचायत प्रशासक शेषनाथ समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1
- थाना कुण्डा क्षेत्र के शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने प्रकरण के संबंध में -क्षेत्राधिकारी कुण्डा ने क्या कहा थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर 01 पुलिसकर्मी को घायल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार /अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट-1
- प्रतापगढ़ में गुंडों के हौसले बुलंद, गुंडों को पुलिस का कोई खौफ नहीं प्रतापगढ़ जिले में गुंडो के हौसले बुलंद पुलिस का कोई खौफ नहीं। प्रतापगढ़ जिले में गुंडो के आतंक से सरेआम टेंपो ड्राइवर को मारपीट लहूलुहान कर दिया गया।अमेठी रोड बिहारगंज बाजार से सटे सेतापुर गांव के पास की घटना। टेंपो में सवारी बैठाने के बावजूद गुंडो ने टेंपो चालक को बुरी तरह मारा पीटा। टेंपो चालक बाबूगंज का रहने वाला है। टेंपो चालक को बुरी तरह घायल होने के कारण 108 नंबर बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। 112 पुलिस आई थी पूछताछ किया गया। पूरा मामला बिहारगंज बाजार अंतू क्षेत्र का है1