धनबाद झारखंड तेतुलमारी में देर रात भीषण आग: साइकिल दुकान से उठी लपटें, राशन दुकान जलकर खाक, दमकल देर से पहुंची धनबाद के तेतुलमारी स्थित सुभाष चौक के पास देर रात करीब 2 बजे अचानक आग लगने से दो दुकानों में भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग सबसे पहले एक साइकिल दुकान में लगी, जिसके बाद तेजी से फैलते हुए बगल की राशन दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और राशन दुकान लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी मौके पर पहुंचे और दमकल को जल्द बुलाने का प्रयास किया। वहीं जिला परिषद सदस्य इजराफिल लाल, मोहिलीडीह पंचायत के मुखिया आजाद जी, नगरीकल दक्षिण के मुखिया अशोक ठाकुर, समाजसेवी मुन्ना सिंह, बिट्टू सिंह, छोटू निषाद, अमन सिंह समेत कई ग्रामीणों ने आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

- धनबाद,दौड़ती गाड़ी में भड़की आग, चंद मिनटों में राख हुआ बिचाली लदा वाहन।1
- Post by Niraj Kumar1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). स्थानीय रजा जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज मुकम्मल की गई. नमाज बाघमारा रजा जामा मस्जिद के इमाम मो. साजिद रजा अंसारी ने मुक्कमल कराया. इस मौके पर हटियाटांड, रथटांड़, अंसारी मुहल्ला, खान मुहल्ला, तेलोटांड़, डुमरा, हरिणा, माटीगढ़ के अलावा आस-पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी1
- *कतरास जामा मस्जिद पंचगाड़ी बाजार में अता की गई अलविदा जुम्मे की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ* *कतरास जामा मस्जिद पंचगाड़ी बाजार मस्जिद पट्टी में अलविदा जुम्मा की नमाज अकीदत के साथ अता की गई. मस्जिदों में उमड़ी भीड़ ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, वहीं ईद की तैयारियों से बाजारों में रौनक बढ़ गई. कतरास जमा मस्जिद में ईद की नमाज कल 9:00 बजे अदा की जाएगी*1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- आगामी श्री रामनवमी पर्व एवं ईद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर निरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।1
- Post by Niraj Kumar1