logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत

2 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago

सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत
    1
    सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग का दुरस्तीकरण, ग्रामीणों को मिली राहत
विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा पर सुथारिया खेड़ा-अमरपुरा मार्ग हुआ दुरुस्त, लंबे समय से खराब सड़क से ग्रामीणों को मिली राहत
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पुलिस थाना बड़ीसादड़ी की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद। दैनिक वीरधरा राजस्थान। बड़ीसादड़ी। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना सामने आया है, जिनमें विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल लूट, विद्युत लाइन के तार तथा पानी की मोटर का स्टार्टर चोरी करना शामिल है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को बड़ीसादड़ी थाने पर प्रार्थी शिवालाल पुष्करणा निवासी आमीरामा पुलिस थाना बडीसादडी ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 25 अगस्त 2026 को मै मेरी मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना को शाम करीब 7 बजे मेरे घर के बाहर लॉक लगा कर खडी की थी। मेरी मोटर साईकिल के साथ वहा पर पांच-सात मोटर साईकिल और खडी थी। मै मोटर साईकिल को खड़ी कर के मेरे घर के अन्दर मेरे परिवारजन के साथ सो गया था। सुबह चार-पाच बजे मैने घर के बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली। जिसकी मैने आस पास व गांव के अन्दर काफी तलास की। मगर कोई पता नहीं चला। मेरी मोटरसाईकिल को रात्री के समय कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर लेकर चला गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में सम्पति सम्बन्धी अपराधों को ट्रेस आउट करने एवं त्वरित कार्यावाही हेतु थानाधिकारी बडीसादडी भगवान लाल के नेतृत्व में एएसआई हरिराम मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आमीरामा, कस्बा बडीसादडी, छोटीसादडी रोड, करजु मोड, चितौडगढ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। आमीरामा से चोरी की गई मोटरसाईकिल की तलाश कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण शिवसिंह मीणा, गजेन्द्र कुमार मीणा, नरेश मीणा एवं सांवरिया सिंह मीणा द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटीना सहित चार बाइक को बरामद किया गया। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।
    1
    पुलिस थाना बड़ीसादड़ी की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बड़ीसादड़ी। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने  कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना सामने आया है, जिनमें विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल लूट, विद्युत लाइन के तार तथा पानी की मोटर का स्टार्टर चोरी करना शामिल है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को बड़ीसादड़ी थाने पर प्रार्थी शिवालाल पुष्करणा निवासी आमीरामा पुलिस थाना बडीसादडी ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि  25 अगस्त 2026 को मै मेरी मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना को शाम करीब 7 बजे मेरे घर के बाहर लॉक लगा कर खडी की थी। मेरी मोटर साईकिल के साथ वहा पर पांच-सात मोटर साईकिल और खडी थी। मै मोटर साईकिल को खड़ी कर के मेरे घर के अन्दर मेरे परिवारजन के साथ सो गया था। सुबह चार-पाच बजे मैने घर के बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली। जिसकी मैने आस पास व गांव के अन्दर काफी तलास की। मगर कोई पता नहीं चला। मेरी  मोटरसाईकिल को रात्री के समय कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर लेकर चला गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह  के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में सम्पति सम्बन्धी अपराधों को ट्रेस आउट करने एवं त्वरित कार्यावाही हेतु थानाधिकारी बडीसादडी  भगवान लाल के नेतृत्व में एएसआई हरिराम  मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आमीरामा, कस्बा बडीसादडी, छोटीसादडी रोड, करजु मोड, चितौडगढ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। आमीरामा से चोरी की गई मोटरसाईकिल की तलाश कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण शिवसिंह मीणा, गजेन्द्र कुमार मीणा, नरेश मीणा एवं सांवरिया सिंह मीणा द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटीना सहित चार बाइक को बरामद किया गया। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 📰 साड़ास लाइव न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर जताया भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया गया है। पोस्ट में मजबूत आर्थिक आंकड़ों को लेकर विश्वास जताया गया है। भारत की आर्थिक प्रगति और विकास को लेकर यह आंकड़ा चर्चा में बना हुआ है। 🇮🇳
    1
    📰 साड़ास लाइव न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर जताया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया गया है। पोस्ट में मजबूत आर्थिक आंकड़ों को लेकर विश्वास जताया गया है।
भारत की आर्थिक प्रगति और विकास को लेकर यह आंकड़ा चर्चा में बना हुआ है। 🇮🇳
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस टीम ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...देखे यह खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*
    1
    *चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस टीम ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...देखे यह खबर  समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर  चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    10 hrs ago
  • भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी विवाद सामने आया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्र में मनोज पालीवाल ने दावा किया है कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे और प्रदेश प्रभारी को भेजे गए नामों के आधार पर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर पैनल तैयार किया गया था। पालीवाल के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों के सिबंल पहुंचाए जाने थे। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए। पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके चलते 17 कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में चले गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होने की आशंका बनी। मनोज पालीवाल ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कराने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप
कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप
भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी विवाद सामने आया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पत्र में मनोज पालीवाल ने दावा किया है कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे और प्रदेश प्रभारी को भेजे गए नामों के आधार पर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर पैनल तैयार किया गया था।
पालीवाल के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशियों के सिबंल पहुंचाए जाने थे। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए।
पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि इसके चलते 17 कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में चले गए, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को फायदा होने की आशंका बनी।
मनोज पालीवाल ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कराने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा परिवाद पारसोली थाना क्षेत्र के एफआईआर 138/26 में निष्पक्ष अनुसंधान और गिरफ्तारी की मांग, मृतका के परिजनों ने चित्तौड़गढ़ एसपी को सौंपा परिवाद
    1
    दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा परिवाद
पारसोली थाना क्षेत्र के एफआईआर 138/26 में निष्पक्ष अनुसंधान और गिरफ्तारी की मांग, मृतका के परिजनों ने चित्तौड़गढ़ एसपी को सौंपा परिवाद
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उज्जैन अघोरी जल्दी चिता में से कुछ खाने का दावा किया है उसे पर समाजन ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई उसके बाद पुलिस गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया वह उसका वाहन भी जप्त किया गया
    1
    उज्जैन अघोरी जल्दी चिता में से कुछ खाने का दावा किया है उसे पर समाजन ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई उसके बाद पुलिस गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया वह उसका वाहन भी जप्त किया गया
    user_कमलेश कुमार मालवीय
    कमलेश कुमार मालवीय
    नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.