Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांवों में सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे 50 लाख परिवारों को उनकी जमीन की रजिस्ट्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रामराज्य के संकल्प को साकार करते हुए हर बहन को पक्का मकान और इज्जत घर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अब गांव के गरीब और आदिवासी भाई-बहनों को उनके मकान का मालिकाना हक देकर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की जाएगी। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हमारी सरकार धरतीपुत्रों के कल्याण और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Neeraj Singh Raghuvanshi
गांवों में सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे 50 लाख परिवारों को उनकी जमीन की रजिस्ट्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रामराज्य के संकल्प को साकार करते हुए हर बहन को पक्का मकान और इज्जत घर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अब गांव के गरीब और आदिवासी भाई-बहनों को उनके मकान का मालिकाना हक देकर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की जाएगी। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हमारी सरकार धरतीपुत्रों के कल्याण और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया के गुरुवाही में आयोजित "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम परिसर में लगी प्रदर्शनी के दौरान आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना अंतर्गत आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वाहन की चाबियां भेंट कीं।1
- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलारी जिला उमरिया में दो कमरों में चल रही है तीन कक्षाएं l मुकेश कुमार दुबे मास्टर ऑफ जर्नलिस्ट संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश l उमरिया जिला उमरिया मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोलारी है जहां शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है जिसमें कुल कक्षा 6 ,7 ,8 तीनों मिलकर कल 66 बच्चे हैं l पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलारी में वर्तमान में तीन कक्षाएं प्रारंभ है l तीन कक्षा संचालित करने के लिए शासन को कम से कम तीन कमरे ही स्कूल को देने चाहिए किंतु वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलारी के कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों की कक्षाएं 2 दो कमरे में ही लगाई जा रही हैl1
- मध्य प्रदेश के मुखिया 14 अक्टूबर को आ रहे हैं ग्राम पंचायत गुरुवाही/ मानपुर विधानसभा क्षेत्र में1
- CM मोहन यादव के उमरिया दौरे से पहले कांग्रेस सक्रिय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन! CM मोहन यादव के उमरिया दौरे से पहले कांग्रेस सक्रिय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!1
- मुख्यमंत्री के उमरिया आगमन से पहले सियासी हलचल, यूथ कांग्रेस के काले झंडे दिखाने के ऐलान से बढ़ी चर्चा उमरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया आगमन को लेकर जिले में तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किस्त की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए एक प्रेस नोट ने जिले की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। लाड़ली बहनों को मिलेगी किस्त, विकास कार्यों की मिलेगी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने उमरिया प्रवास के दौरान लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए किस्त की राशि भेजेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले की लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रेस नोट से गरमाई राजनीति मुख्यमंत्री के आगमन से पहले यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस नोट जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस प्रेस नोट में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की बात कही गई थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस विषय को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बीच इस तरह के ऐलान ने कांग्रेस संगठन के भीतर की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल का रुख सामने आने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। विजय कोल बोले—मुझे प्रेस नोट की जानकारी नहीं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने संबंधी प्रेस नोट जारी किए जाने के मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल का कहना है कि उन्हें इस प्रेस नोट की जानकारी ही नहीं है। उनके इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा किए बिना लिया है? फिलहाल, मुख्यमंत्री के उमरिया आगमन को लेकर विकास कार्यों और लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ-साथ काले झंडे दिखाने के ऐलान पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मुख्यमंत्री का दौरा किस तरह संपन्न होता है और इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस संगठन की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।2
- NH43 में एक बार फिर स्पीड का कहेर देखने को मिला जहां दो टूक आपस में जा भिड़े। सोमवार की रात NH43 करकेली स्थिति जैन पेट्रोल पम्प के सामने दो टूकों की आपसी भिडनत में किसी के हताहत होने की तो कोई खबर नहीं है।किनतु एक ट्रक का सामने का केबिन और इंजन पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं तो दूसरी तरफ से आने वाले ट्रक का शीशा टूट कर गिर गया है एक का ज्यादा तो दूसरे का नुक़सान कम हुआ है।1
- मुख्यमंत्री ने जिले के 187111 महिलाओं के खाते में राशि की अंतरित .... शहडोल 14 अक्टूबर 2026:- नवरात्रि के पावन अवसर पर आज उमरिया जिले से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,834 करोड़ से अधिक राशि एवं ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 23 लाख से अधिक पात्र बहनों को दो माह की ₹115.10 करोड़ की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शहडोल जिले के 187111 महिलाओं के लिए 273258300 रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जिला पंचायत शहडोल के सभागार में आयोजित किया गया।1
- गांवों में सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे 50 लाख परिवारों को उनकी जमीन की रजिस्ट्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रामराज्य के संकल्प को साकार करते हुए हर बहन को पक्का मकान और इज्जत घर उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अब गांव के गरीब और आदिवासी भाई-बहनों को उनके मकान का मालिकाना हक देकर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की जाएगी। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरित होकर हमारी सरकार धरतीपुत्रों के कल्याण और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।1