logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा श्रावस्ती पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान श्रावस्ती के पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा कि श्रावस्ती आज भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। न रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, न उद्योग, न अच्छे स्कूल और न ही बेहतर अस्पताल। जिले में न बस अड्डा है, न रेलवे की सुविधा। जर्जर सड़कें और बदहाल विद्युत व्यवस्था श्रावस्ती की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मानकों पर श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में 75वें स्थान पर है। इसके लिए भाजपा के विधायक और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद श्रावस्ती की तस्वीर नहीं बदली। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगी और बदलाव का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, परिवहन और उद्योग के क्षेत्र में ठोस काम किया जाएगा

18 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा श्रावस्ती पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान श्रावस्ती के पिछड़ेपन के लिए भाजपा विधायक और सरकार जिम्मेदार* : मसूद आलम ख़ान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने विधानसभा श्रावस्ती के भ्रमण के दौरान कहा कि श्रावस्ती आज भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। न रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, न उद्योग, न अच्छे स्कूल और न ही बेहतर अस्पताल। जिले में न बस अड्डा है, न रेलवे की सुविधा। जर्जर सड़कें और बदहाल विद्युत व्यवस्था श्रावस्ती की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विकास

34fddadc-c4ce-4009-8b58-af7af96b14b8

के मानकों पर श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में 75वें स्थान पर है। इसके लिए भाजपा के विधायक और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद श्रावस्ती की तस्वीर नहीं बदली। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगी और बदलाव का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, परिवहन और उद्योग के क्षेत्र में ठोस काम किया जाएगा

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर दो घटनाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल चोरी के आरोपों को लेकर बिहार में सियासी और धार्मिक गतिविधियां चर्चा में हैं। भगवा वस्त्र पहनने को लेकर पप्पू यादव के घर का कुछ लोगों द्वारा घेराव किए जाने के बाद अब संतों के एक समूह को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि सैकड़ों संत ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के लिए निकले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब एक मामले में प्रदर्शन और घेराव की स्थिति बनी, तो दूसरी ओर ज्ञापन देने जा रहे संतों को हिरासत में लेने की जरूरत क्यों पड़ी। इन घटनाओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विरोध के अधिकार और प्रशासन के रवैये को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, पूरे मामले में संबंधित पक्षों और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    1
    ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर दो घटनाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल
चोरी के आरोपों को लेकर बिहार में सियासी और धार्मिक गतिविधियां चर्चा में हैं। भगवा वस्त्र पहनने को लेकर पप्पू यादव के घर का कुछ लोगों द्वारा घेराव किए जाने के बाद अब संतों के एक समूह को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है।
बताया गया कि सैकड़ों संत ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के लिए निकले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब एक मामले में प्रदर्शन और घेराव की स्थिति बनी, तो दूसरी ओर ज्ञापन देने जा रहे संतों को हिरासत में लेने की जरूरत क्यों पड़ी।
इन घटनाओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विरोध के अधिकार और प्रशासन के रवैये को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, पूरे मामले में संबंधित पक्षों और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    36 min ago
  • बहराइच मटेरा पावर हाउस पर आखिर दोगला व्यवहार क्यों बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, 5 दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन जिला पंचायत प्रतिनिधि करनवीर सिंह ने कहा कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को बराबर बिजली मिलनी चाहिए बहराइच मटेरा पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति में कथित असमानता और आए दिन की कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मटेरा बाजार क्षेत्र में जहां करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहीं ग्राम सभा भौंखारा, धोबिन पुरवा मटेरा चौराहा चार्संडा माफी एकगरवा परडीतारा समेत कई गांवों में महज लगभग 2 घंटे बिजली मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह ने मटेरा पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों, एसडीओ, जेई नानपारा एक्सचेंज तथा बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के साथ बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती और गांवों में कम आपूर्ति की समस्या अधिकारियों के सामने रखी।करनवीर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।इस मौके पर मटेरा मंडल अध्यक्ष कुश शुक्ला, अमरीश मित्तल उर्फ डब्बू भैया, आयुष अग्रवाल, गुड्डू पांडे, महात्मा प्रधान, संजय प्रधान, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडे, मनीष तिवारी, सीताराम कोटेदार, राधेश्याम पांडे, राहुल पांडे, दुर्गेश पांडे, आशीष श्रीवास्तव, शोभा कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों को समान और नियमित बिजली आपूर्ति दी जाए, ताकि गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत मिल सके।
    4
    बहराइच मटेरा पावर हाउस पर आखिर दोगला व्यवहार क्यों बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, 5 दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन  जिला पंचायत प्रतिनिधि करनवीर सिंह ने कहा कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को बराबर बिजली मिलनी चाहिए
बहराइच मटेरा पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति में कथित असमानता और आए दिन की कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मटेरा बाजार क्षेत्र में जहां करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहीं ग्राम सभा 
भौंखारा, धोबिन पुरवा  मटेरा चौराहा चार्संडा माफी एकगरवा परडीतारा समेत कई गांवों में महज लगभग 2 घंटे बिजली मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह ने मटेरा पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों, एसडीओ, जेई नानपारा एक्सचेंज तथा बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के साथ बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती और गांवों में कम आपूर्ति की समस्या अधिकारियों के सामने रखी।करनवीर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।इस मौके पर मटेरा मंडल अध्यक्ष कुश शुक्ला, अमरीश मित्तल उर्फ डब्बू भैया, आयुष अग्रवाल, गुड्डू पांडे, महात्मा प्रधान, संजय प्रधान, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडे, मनीष तिवारी, सीताराम कोटेदार, राधेश्याम पांडे, राहुल पांडे, दुर्गेश पांडे, आशीष श्रीवास्तव, शोभा कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों को समान और नियमित बिजली आपूर्ति दी जाए, ताकि गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत मिल सके।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा स्वतंत्रता दिवस को लेकर 59वीं वाहिनी SSB नानपारा में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित SSB जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर डाला प्रकाश बोले—राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिरंगे के सम्मान और गौरव का दिया गया संदेश लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और आसपास सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम में भरा देशभक्ति का रंग ‘वन्दे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के जरिए युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का संदेश।
    1
    बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर 59वीं वाहिनी SSB नानपारा में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित
SSB जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर डाला प्रकाश
बोले—राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य
कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिरंगे के सम्मान और गौरव का दिया गया संदेश
लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और आसपास सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील
विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम में भरा देशभक्ति का रंग
‘वन्दे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के जरिए युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का संदेश।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नशा उन्मूलन पर मां राजेश्वरी देवी छतवान ट्रस्ट के संचालक एसपी सिंह ने दिया संदेश
    1
    नशा उन्मूलन पर मां राजेश्वरी देवी छतवान ट्रस्ट के संचालक एसपी सिंह ने दिया संदेश
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बैराजों से छोड़ा गया 166847.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166847.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    1
    बैराजों से छोड़ा गया 166847.00 क्यूसेक पानी
एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें
बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166847.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तमक में फटा बादल, मची भारी तबाही पुल और वाहन बहे, चारों तरफ मलबा ही मलबा तमक। क्षेत्र में बादल फटने से अचानक भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और सैलाब के चलते पुल और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर मलबा जमा होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    1
    तमक में फटा बादल, मची भारी तबाही
पुल और वाहन बहे, चारों तरफ मलबा ही मलबा
तमक। क्षेत्र में बादल फटने से अचानक भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और सैलाब के चलते पुल और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर मलबा जमा होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • सब्जियों पर चढ़ा महंगाई का रंग, बिगड़ा रसोई का बजट; बोले लोग- अब एक टाइम ही बन रही सब्जी!** सब्जियों पर चढ़ा महंगाई का रंग, बिगड़ा रसोई का बजट; बोले लोग- अब एक टाइम ही बन रही सब्जी!**
    1
    सब्जियों पर चढ़ा महंगाई का रंग, बिगड़ा रसोई का बजट; बोले लोग- अब एक टाइम ही बन रही सब्जी!**
सब्जियों पर चढ़ा महंगाई का रंग, बिगड़ा रसोई का बजट; बोले लोग- अब एक टाइम ही बन रही सब्जी!**
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • गोंडा की विशंभरपुर में मिट्टी खनन चल रहा है यह लोग रात में खोदते हैं सुबह 6:00 बजे तक होते हैं जेसीबी से कोई पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है विशंभरपुर में बंसी लाल पर यह लोग मिट्टी खनन माफिया है
    2
    गोंडा की विशंभरपुर में मिट्टी खनन चल रहा है यह लोग रात में खोदते हैं सुबह 6:00 बजे तक होते हैं जेसीबी से कोई पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है विशंभरपुर में बंसी लाल पर यह लोग मिट्टी खनन माफिया है
    user_Prs
    Prs
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.