मंडी जिला में 14648 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र अंतिम दिन सबसे अधिक 6606 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे मंडी, 11 मई। मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए तीन दिनों में कुल 14648 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन 11 मई को सबसे अधिक 6606 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले 7 मई को 3820 तथा 8 मई को 4222 नामांकन प्राप्त हुए थे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला परिषद के 36 वार्डों के लिए अंतिम दिन 114 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि तीन दिनों में कुल 210 नामांकन दाखिल किए गए। पहले दिन 54 तथा दूसरे दिन 42 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि 14 पंचायत समितियों के 267 सदस्य पदों के लिए अंतिम दिन 574 नामांकन दाखिल हुए। इस श्रेणी में कुल 1174 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। पहले दिन 235 तथा दूसरे दिन 365 नामांकन दाखिल किए गए थे। ग्राम पंचायत प्रधान पद के 577 पदों के लिए अंतिम दिन 1319 नामांकन प्राप्त हुए। पहले दिन 891 तथा दूसरे दिन 834 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। वहीं उपप्रधान पदों के लिए अंतिम दिन 1496 नामांकन प्राप्त हुए। पहले दिन 706 तथा दूसरे दिन 767 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के 3311 वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 7251 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें पहले दिन 1934, दूसरे दिन 2214 तथा अंतिम दिन 3103 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उपायुक्त ने बताया कि 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 और 15 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा तथा मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में मतगणना की जाएगी। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

- सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।2
- जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।2
- सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी1
- हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर हाईवे पर एक इनोवा कार 300 फीट गहरी खाई में गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। यह हादसा मनाली से डलहौजी जाते समय भारी बारिश के दौरान हुआ।2
- हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।1
- 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा ऊना।1
- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अपने घर का बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने से परेशान एक परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला का आरोप है कि जेठ और सास ने जबरन कनेक्शन काटे, जिससे बच्चे स्ट्रीट लाइट में पढ़ने को मजबूर हैं। कई बार डीसी कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद समाधान न मिलने पर परिवार ने प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।1
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1