logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाला शिक्षक निलंबित इटावा। सैफई ब्लॉक के बिरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाले शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

20 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

इटावा में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाला शिक्षक निलंबित इटावा। सैफई ब्लॉक के बिरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाले शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 12 से 14 नवंबर तक होगा 28वां मानस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक देश-प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से देंगे संस्कारों और मर्यादा का संदेश अजीतमल। बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में आयोजित होने वाले 28वें तीन दिवसीय मानस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फफूंद रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मानस सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश दीक्षित ने की, जबकि संचालन समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य राम अवतार गुप्ता ने किया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, मानस वक्ताओं को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। समिति की ओर से बताया गया कि 28वां तीन दिवसीय मानस सम्मेलन आगामी 12, 13 और 14 नवंबर को बाबरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश और प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। रामचरितमानस के प्रसंगों के जरिए लोगों को नैतिकता, सदाचार, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन के लिए आमंत्रित किए जाने वाले मानस वक्ताओं के नामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें रमेश जी रामायणी, राजेंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्र, सीताशरण जी महाराज, पुष्पांजलि शुक्ला और रुचि रामायणी सहित अन्य मानस वक्ताओं के नाम शामिल रहे। वक्ताओं के कार्यक्रम और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के महामंत्री डॉ. राम दर्शन कठेरिया, राम बहादुर तिवारी, लक्ष्मण तिवारी और संजीव पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। वहीं, कोषाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने गत वर्ष आयोजित सम्मेलन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान राम बिहारी दुबे, पूर्व सैनिक नादान वर्मा, हनुमान सिंह चौहान, पंडित शिवराम शुक्ला, लालजी पोरवाल, बृजेश कठेरिया, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिनव पोरवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मानस सम्मेलन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामकथा के माध्यम से लोगों को सद्मार्ग पर चलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। समिति ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
    1
    12 से 14 नवंबर तक होगा 28वां मानस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
देश-प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से देंगे संस्कारों और मर्यादा का संदेश
अजीतमल। बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में आयोजित होने वाले 28वें तीन दिवसीय मानस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फफूंद रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मानस सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश दीक्षित ने की, जबकि संचालन समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य राम अवतार गुप्ता ने किया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, मानस वक्ताओं को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई।
समिति की ओर से बताया गया कि 28वां तीन दिवसीय मानस सम्मेलन आगामी 12, 13 और 14 नवंबर को बाबरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश और प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। रामचरितमानस के प्रसंगों के जरिए लोगों को नैतिकता, सदाचार, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में सम्मेलन के लिए आमंत्रित किए जाने वाले मानस वक्ताओं के नामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें रमेश जी रामायणी, राजेंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्र, सीताशरण जी महाराज, पुष्पांजलि शुक्ला और रुचि रामायणी सहित अन्य मानस वक्ताओं के नाम शामिल रहे। वक्ताओं के कार्यक्रम और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में समिति के महामंत्री डॉ. राम दर्शन कठेरिया, राम बहादुर तिवारी, लक्ष्मण तिवारी और संजीव पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। वहीं, कोषाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने गत वर्ष आयोजित सम्मेलन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान राम बिहारी दुबे, पूर्व सैनिक नादान वर्मा, हनुमान सिंह चौहान, पंडित शिवराम शुक्ला, लालजी पोरवाल, बृजेश कठेरिया, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिनव पोरवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मानस सम्मेलन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामकथा के माध्यम से लोगों को सद्मार्ग पर चलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। समिति ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • औरैया में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार होमगंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। एक झांकी में भगवान श्रीराम दरबार और रावण के बीच संवाद का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिबियापुर रोड पर संदीप उर्फ बंटी अग्रवाल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहीं, नगर पालिका परिषद के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई। महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा सदर बाजार होमगंज से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, शहीद पार्क, सुभाष चौराहा और संजय गेट होते हुए सूर्य टॉकीज स्थित अग्रसेन स्कूल पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। पूरे मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी देखने को मिली। इस मौके पर अग्रवाल समाज से संदीप उर्फ बंटी अग्रवाल, डॉ. गिरिराज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, लालू अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
    3
    औरैया में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार होमगंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। एक झांकी में भगवान श्रीराम दरबार और रावण के बीच संवाद का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया।
शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिबियापुर रोड पर संदीप उर्फ बंटी अग्रवाल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहीं, नगर पालिका परिषद के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई।
महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा सदर बाजार होमगंज से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, शहीद पार्क, सुभाष चौराहा और संजय गेट होते हुए सूर्य टॉकीज स्थित अग्रसेन स्कूल पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। पूरे मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी देखने को मिली।
इस मौके पर अग्रवाल समाज से संदीप उर्फ बंटी अग्रवाल, डॉ. गिरिराज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, लालू अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *इटावा उत्तर प्रदेश* पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ बंदी, आरोपी बुलेट खान उर्फ नदीम रोड़वेज बस की खिड़की से कूदकर हुआ फरार, औरैया से इटावा जेल लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी.....
    1
    *इटावा उत्तर प्रदेश*

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ बंदी, आरोपी बुलेट खान उर्फ नदीम रोड़वेज बस की खिड़की से कूदकर हुआ फरार, औरैया से इटावा जेल लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी.....
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत औरैया में दिनांक 9 अक्टूबर को अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर शहर में एक भव्य और विशाल शोभायात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है। इस दौरान पूरा मार्ग महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख होमगंज सदर बाजार से विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद हुआ। इस यात्रा में महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों को दर्शाती कई आकर्षक और सुंदर डिजिटल व पारंपरिक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण, राधा जी और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
    4
    धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
औरैया में दिनांक 9 अक्टूबर को  अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर शहर में एक भव्य और विशाल शोभायात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है। इस दौरान पूरा मार्ग महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख होमगंज सदर बाजार से विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद हुआ। इस यात्रा में महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों को दर्शाती कई आकर्षक और सुंदर डिजिटल व पारंपरिक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण, राधा जी और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया में रामलीला महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ, राम जन्म लीला का हुआ चित्रण औरैया। शहर के तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में शरदकालीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रजि. के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की महाआरती की और महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत वेदमंत्रोच्चार के बीच हुई, जहां रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ने व्यास मंच पर बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्यों द्वारा गणपति बाप्पा का आह्वान करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस दौरान समिति के पप्पन चतुर्वेदी, वेद प्रकाश अवस्थी, छुन्ना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, अमित गहोई, अवधेश मिश्रा, लालजी तिवारी, सतीश यादव, सुनील दुबे एवं रविन्द्र भदौरिया सहित सभी प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    औरैया में रामलीला महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ, राम जन्म लीला का हुआ चित्रण 
औरैया। शहर के तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में शरदकालीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ की गई। 
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रजि. के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की महाआरती की और महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत वेदमंत्रोच्चार के बीच हुई, जहां रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ने व्यास मंच पर बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्यों द्वारा गणपति बाप्पा का आह्वान करने के बाद मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारी गई।  
इस दौरान समिति के पप्पन चतुर्वेदी, वेद प्रकाश अवस्थी, छुन्ना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, अमित गहोई, अवधेश मिश्रा, लालजी तिवारी, सतीश यादव, सुनील दुबे एवं रविन्द्र भदौरिया सहित सभी प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भाकियू भानु की फरुखाबाद गंगाघाट नारायण आश्रम में किसान महापंचायत का हुआ आयोजन फरुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नें मीडिया को जानकारी देते हुये बताया हैकि किसानों सहित आम जनता सूबे की सरकार से त्रस्त है, फरुखाबाद गंगाघाट नारायण आश्रम में किसान महापंचायत में ठाकुर भानु प्रताप सिंह नें किसान क्रान्ति दल से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी , यह किसान महापंचायत ठाकुर मुनुआ सिंह चौहान मुख्य महामंत्री भारतीय किसान यूनियन भानु की देखरेख में आयोजित किया गया, जबकि इस कार्यक्रम जगपाल जिलाध्यक्ष, दीपक चौहान प्रदेश प्रभारी, कार्यक्रम आयोजक क्षेत्रपाल सिंह तहसील अध्यक्ष, मुन्ना राठौर, ब्यापार मंडल अध्यक्ष, राजबीर सिंह गौर ब्लाक अध्यक्ष, मुदित मिश्रा संगठन प्रभारी, कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनुआ सिंह चौहान के द्वारा किया गया, जहाँ पर राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री, दीपक सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, सतेन्द्र सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच, कुलदीप सिंह राजावत कार्यावाहक राष्ट्रीय महासचिव मीडिया अधिकार मंच, साकिर अली जी, सर्वेद्र सिंह राठौर, बंदना सिंह प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा, उदयबीर सिंह यादव, उपस्थित रही है,
    4
    भाकियू भानु की फरुखाबाद गंगाघाट नारायण आश्रम में किसान महापंचायत का हुआ आयोजन
फरुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नें मीडिया को जानकारी देते हुये बताया हैकि किसानों सहित आम जनता सूबे की सरकार से त्रस्त है, फरुखाबाद  गंगाघाट नारायण आश्रम में किसान महापंचायत में ठाकुर भानु प्रताप सिंह नें किसान क्रान्ति दल से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी , यह किसान महापंचायत ठाकुर मुनुआ सिंह चौहान मुख्य महामंत्री भारतीय किसान यूनियन भानु की देखरेख में आयोजित किया गया, जबकि इस कार्यक्रम जगपाल जिलाध्यक्ष, दीपक चौहान प्रदेश प्रभारी, कार्यक्रम आयोजक क्षेत्रपाल सिंह तहसील अध्यक्ष, मुन्ना राठौर, ब्यापार मंडल अध्यक्ष, राजबीर सिंह गौर ब्लाक अध्यक्ष, मुदित मिश्रा संगठन प्रभारी, कार्यक्रम का कुशल संचालन  मुनुआ सिंह चौहान के द्वारा किया गया, जहाँ पर राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री, दीपक सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, सतेन्द्र सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच, कुलदीप सिंह राजावत कार्यावाहक राष्ट्रीय महासचिव मीडिया अधिकार मंच, साकिर अली जी,  सर्वेद्र सिंह राठौर, बंदना सिंह प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा, उदयबीर सिंह यादव, उपस्थित रही है,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया में गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, पहले दिन हुआ राम जन्म और नारद मोह का मंचन औरैया में गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, पहले दिन हुआ राम जन्म और नारद मोह का मंचन ब्यूरो रिपोर्ट, औरैया। जनपद में शरदकालीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हो गया है। पुराना नुमाइश मैदान स्थित रामलीला पंडाल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की महाआरती की और महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत वेदमंत्रोच्चार के बीच हुई, जहां रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ने व्यास मंच पर बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्यों द्वारा गणपति बाप्पा का आह्वान करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारी गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मंचन को भव्य रूप दिया गया है, जिसमें आकर्षक लाइट और साउंड सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन कलाकारों द्वारा 'नारद मोह' और 'राम जन्म' के पावन प्रसंगों का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों को देखकर पूरा पंडाल प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। दर्शकों की सुविधा के लिए कमेटी द्वारा बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्री राम की लीलाओं का आनंद लें। इस दौरान समिति के पप्पन चतुर्वेदी, वेद प्रकाश अवस्थी, छुन्ना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, अमित गहोई, अवधेश मिश्रा, लालजी तिवारी, सतीश यादव, सुनील दुबे एवं रविन्द्र भदौरिया सहित सभी प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    औरैया में गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, पहले दिन हुआ राम जन्म और नारद मोह का मंचन
औरैया में गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, पहले दिन हुआ राम जन्म और नारद मोह का मंचन
ब्यूरो रिपोर्ट, औरैया।
जनपद में शरदकालीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हो गया है। पुराना नुमाइश मैदान स्थित रामलीला पंडाल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ की गई। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की महाआरती की और महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत वेदमंत्रोच्चार के बीच हुई, जहां रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ने व्यास मंच पर बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्यों द्वारा गणपति बाप्पा का आह्वान करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के स्वरूपों की आरती उतारी गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मंचन को भव्य रूप दिया गया है, जिसमें आकर्षक लाइट और साउंड सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
महोत्सव के पहले दिन कलाकारों द्वारा 'नारद मोह' और 'राम जन्म' के पावन प्रसंगों का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों को देखकर पूरा पंडाल प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दर्शकों की सुविधा के लिए कमेटी द्वारा बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्री राम की लीलाओं का आनंद लें।
इस दौरान समिति के पप्पन चतुर्वेदी, वेद प्रकाश अवस्थी, छुन्ना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, अमित गहोई, अवधेश मिश्रा, लालजी तिवारी, सतीश यादव, सुनील दुबे एवं रविन्द्र भदौरिया सहित सभी प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इटावा में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाला शिक्षक निलंबित इटावा। सैफई ब्लॉक के बिरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाले शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    इटावा में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाला शिक्षक निलंबित
इटावा। सैफई ब्लॉक के बिरौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाले शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.