रसोई गैस की महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन।.... सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रसोई गैस की महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन।.... सुल्तानपुर-रसोई गैस के बढ़ते दाम, सिलेंडरों की कमी और कथित कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गैस की कीमतों में कमी और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने
की मांग उठाई। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों की घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियां कृत्रिम कमी दिखाकर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन
में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस
सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। इस दौरान पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- क्या चीन का नया कानून देश में एकता लाएगा या अल्पसंख्यकों की पहचान पर असर डालेगा? चीन की संसद द्वारा पारित किए गए “जातीय एकता कानून” को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है। चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने गुरुवार को “एथनिक यूनिटी लॉ” यानी जातीय एकता कानून को मंजूरी दे दी है। चीनी सरकार का कहना है कि यह कानून देश में जातीय एकता और आधुनिक विकास को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है। हालांकि मानवाधिकार संगठनों ने इस कानून को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। मानवाधिकार समूहों का आरोप है कि इस कानून के जरिए चीन सरकार जातीय अल्पसंख्यकों की पहचान और संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर सकती है। इस मुद्दे को लेकर चीन के अंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून से चीन में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकार और अवसर प्रभावित हो सकते हैं। चीन में कुल 55 जातीय अल्पसंख्यक समुदायों को आधिकारिक मान्यता प्राप्त है, जिनकी अपनी भाषाएं और सांस्कृतिक परंपराएं हैं। मंगोलियन ह्यूमन राइट्स इंफॉर्मेशन सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि मंदारिन भाषा को अनिवार्य बनाया जाता है तो मंगोलियन भाषा बोलने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर कम हो सकते हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से पिछड़ सकते हैं। इसी तरह अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी अवसरों में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। नए कानून के तहत जातीय एकता को केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी बताया गया है। इसमें प्रशासनिक संस्थानों, अभिभावकों और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। चीन में अल्पसंख्यकों की स्थिति पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय रही है। उइगर मुस्लिमों के साथ कथित अत्याचार, तिब्बत में धार्मिक संस्थानों पर कड़ा नियंत्रण और मंगोलियाई भाषा की पढ़ाई पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों को लेकर समय-समय पर विरोध सामने आता रहा है। ऐसे में चीन के इस नए कानून के बाद अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान को लेकर वैश्विक स्तर पर बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।1
- Sultanpur Sarkari School ki Badhaali 2. Na Boundary Wall, Na Peene ke Pani ki Vyavastha खबरें उत्तर प्रदेश की khabrein Uttar Pradesh ki1
- सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अवसानपुर गांव के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान समर बहादुर पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद मुसहर के रूप में हुई है। शव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवास में मालती देवी पत्नी दीपक शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि दहेज को लेकर पति पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका है शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पुनः पुनर्वित्त करते हुए उसे मार पीटा विवाहिता का आरोप है इसी बात को लेकर मुझे जान से मारने की कोशिश की किसी भी समय मेरी हत्या कर सकता है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- *इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन की बाइट ।*1
- Israel-Iran-America Tension पर Dr. Jignesh Jani का Peace Message: ‘War नहीं, Peace ही Solution’”1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- पट्टी कस्बा निवासिनी गुलशन पत्नी मोहम्मद करीम शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की मोबाइल नंबर के जरिए बात करके एक युवक ने बताया की पट्टी क्षेत्र के रायपुर गांव में मेरी रिश्तेदारी है मैं सऊदी अरब भेज कर नौकरी दिलाता हूं गुलशन के लड़के अजीम खान से फोन पर बातचीत हुई आरोपी युवक अपने रिश्तेदारी रायपुर गांव आया इनको झांसा देकर इसे 46000 ले लिया और कहां की जल्द ही तुमको सऊदी अरब का वीजा दिलाएंगे जहां जाकर नौकरी करोगे काफी समय बिता गया नौकरी नहीं मिली जब गुलशन ने आरोपी युवक से बात की नौकरी नहीं दिला पा रहे तो मेरा पैसा वापस कर दो उसने पैसा वापस करने से मना कर दिया और उनके लड़के के मोबाइल पर फोन करके इनको धमकी भी दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1