राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक 5 अगस्त को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्वनी के संयुक्त तत्वावधान में 5 अगस्त 2026 को जिला योजना बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक हरि शगुन मैरिज लॉन, संत निरंकारी भवन के सामने, बेहजम बस अड्डे के निकट प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, हिंदू समाज के हितों से जुड़े विषयों तथा विभिन्न इकाइयों के सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन से जुड़ने के इच्छुक नए कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित हिंदू समाज के लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है। संपर्क: देव जुनेजा, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल (अवध प्रांत) मोबाइल: 6307911121
राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक 5 अगस्त को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्वनी के संयुक्त तत्वावधान में 5 अगस्त 2026 को जिला योजना बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक हरि शगुन मैरिज लॉन, संत निरंकारी भवन के सामने, बेहजम बस
अड्डे के निकट प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, हिंदू समाज के हितों से जुड़े विषयों तथा विभिन्न इकाइयों के सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन से जुड़ने के इच्छुक नए कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित हिंदू समाज के लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की
कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है। संपर्क: देव जुनेजा, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल (अवध प्रांत) मोबाइल: 6307911121
- लखीमपुर में सावन के पहले सोमवार पर लगी भीड़ श्रद्धालु बारी-बारी से करते रहे पूजा का इंतजार लखीमपुर सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर के सेवक गोपाल शुक्ला ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सोमवार का दिन विशेष रूप से भोलेनाथ को समर्पित है, और इस दौरान की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उनकी मनोकामना पूर्ण की थी, जिससे यह माह शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक बन गया। 'सोम' शब्द का संबंध चंद्रमा से है। भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए सोमवार का दिन महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।1
- लखीमपुर लिलौटिनाथ सावन के पहले सोमवार को फूलबेहड़ के लिलौलीनाथ में शिव भक्तों की भारी भीड़ भक्तों भी भारी भीड़ को सम्भाल पाने में पुलिस व्यवस्था के हाँथ पांव फूले नए नियमों से श्रद्धालुओं को हो रही भारी दिक्कत कहाँ है लाइन किसमें है जाना समझ ही नहीं पा रहे श्रद्धालु,हो रही दिक्कत पहले सोमवार को कम पहुँचे कांवरिये,तो ऐसी स्थिति,आगे कैसे सम्भलेगी व्यवस्था वहीं हाइवे भी पर रोके जा रहे वाहन, न कोई स्टैंड न कोई इंतजाम लिलौटिनाथ में व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल1
- *गोला गोकर्ण नाथ में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का सैलाब, "बम-बम भोले" से गूंजा छोटी काशी* *लखीमपुर खीरी, 3 अगस्त 2026* सावन के पहले सोमवार पर आज छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्ण नाथ मंदिर में आस्था का महासंगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर और पूरे नगर में शिव भक्तों और कांवड़ियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूरज निकलने से पहले ही श्रद्धालु कतारों में लग गए। हाथों में जल कलश, गले में रुद्राक्ष और तन पर भगवा धारण किए कांवड़िये "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर शिवमय हो गया। *प्रशासन अलर्ट पर* भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप और पेयजल की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन के सोमवार पर गोला में लाखों श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि यहाँ का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ है और लंका जाने से पहले रावण ने यहीं पूजा की थी। इसी वजह से इसे "उत्तर भारत की काशी" भी कहा जाता है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। शाम को विशेष आरती और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।2
- सफाई कर्मचारी की जगह प्राइवेट व्यक्ति करता है सफाई गांव में गंदगी का अंबार सफाई कर्मचारी की जगह प्राइवेट व्यक्ति करता है सफाई गांव में गंदगी का अंबार @news @Bharatstarnews241
- मामूली बारिश में डूब जाते हैं कई मोहल्ले जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों में रोष पलिया नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण मामूली बारिश भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। नगर के मोहल्ला पठान प्रथम, पठान द्वितीय, रंगरेजान प्रथम, रंगरेजान द्वितीय, मोहल्ला किसान,मोहल्ला टेहरा शहरी एवं मोहल्ला सुभाषनगर सहित कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सोमवार को हुई बारिश के बाद इन मोहल्लों की गलियां तालाब में तब्दील नजर आईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी चुनौती बन गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। बारिश होते ही नालियां उफनाने लगती हैं और पानी गलियों में भर जाता है। नगरवासी संजय गुप्ता, निखिल, विकास तिवारी, आशाराम, दाताराम, आलोक, आसुतोष, इसरार, नसरत, हनीफ एवं मुस्तकीम ने बताया कि जलभराव के कारण घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू फैलने के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के पूरे मौसम में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने व जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका ईओ विजय बहादुर का कहना है जल्द ही नगर की नालियों की सफाई कराकर और टूटी हुई गलियों का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।1
- शारदा नहर में मिला युवक का शव पैर फिसलने से नहर मे गिरा युवक शारदा नहर में युवक का शव मिला परिजनों ने शिनाख्त की उचौलिया खीरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पास से निकली शारदा नहर में रविवार को एक शव देखा गया जिसकी सूचना उचौलिया पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची उचौलिया पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने में जुट गई शव की पहचान बिलसंडा जिला पीलीभीत के विकलांग संजीव कुमार पुत्र धनीराम उम्र 40 वर्ष एक पैर से विकलांग था अपनी जीविका चलाने के लिए नया ई रिक्शा लाया था दिन भर चलाने के बाद जब शाम को घर वापस जा रहा था रास्ते में नहर पड़ी तो उतर कर सिक्का चढ़ाने लगा तभी पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया जिसको कई दिनों से परिवार वाले तलाश रहे थे परंतु नहीं मिला रविवार को नहर में शव मिलने की सूचना घर वालों को मिलने पर परिजनो ने उचौलिया थाना पहुंचकर पहचान की जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा था।1