logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*तपती गर्मी पर प्रशासन सख्त: डीएम नवदीप शुक्ला का आदेश, दोपहर बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं* बांका: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और तेज लू चलने की संभावना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह एहतियाती कदम उठाया गया है।डीएम नवदीप शुक्ला ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और स्कूलों के समय में आवश्यक संशोधन करें। साथ ही बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की भी अपील की गई है।यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक पूरे बांका जिले में प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी है, ताकि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जा सके। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

2 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago
7fd98c92-a7ab-471a-b585-24e3d4faa3a5

*तपती गर्मी पर प्रशासन सख्त: डीएम नवदीप शुक्ला का आदेश, दोपहर बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं* बांका: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और तेज लू चलने की संभावना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह एहतियाती कदम उठाया गया है।डीएम नवदीप शुक्ला ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और स्कूलों के समय में आवश्यक संशोधन करें। साथ ही बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की भी अपील की गई है।यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक पूरे बांका जिले में प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी है, ताकि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जा सके। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- जिले के मन्निहाट चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाइक सवार युवकों की तलाशी लेने पर 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और गांजे की खेप जब्त की है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    1
    बिहार बांका- जिले के मन्निहाट चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाइक सवार युवकों की तलाशी लेने पर 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया।
पुलिस ने एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और गांजे की खेप जब्त की है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    12 min ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • shikayat Karen
    1
    shikayat Karen
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Voice of people बाराहाट, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • अपने आदरणीय मित्र एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे पूरे भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए लीगल नोटिस तैयार करने एवं भेजने का अधिकार प्रदान किया है। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा और न्याय के हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। एक बार पुनः एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का धन्यवाद।
    1
    अपने आदरणीय मित्र एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे पूरे भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए लीगल नोटिस तैयार करने एवं भेजने का अधिकार प्रदान किया है।
यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा और न्याय के हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा।
एक बार पुनः एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का धन्यवाद।
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Amarpur, Banka•
    3 hrs ago
  • #yogi
    1
    #yogi
    user_Gulam Kadir
    Gulam Kadir
    Local Politician Jagdishpur, Bhagalpur•
    55 min ago
  • आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”
    1
    आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई।
मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • NANDLAL PANDIT BIJIKHORBA BELHAR BAKA BIHARA 813202 9265187838
    1
    NANDLAL PANDIT BIJIKHORBA  BELHAR BAKA BIHARA 813202
9265187838
    user_Nandlal pandit
    Nandlal pandit
    बेलहर, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार बांका- जिला सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए विद्युत विभाग बांका एवं जिला प्रशासन बांका की संयुक्त पहल पर विशेष ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले में लोगों को सोलर पैनल लगाने, बैंक ऋण लेने और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। अब आम लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बना सकेंगे और हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकेंगे। योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
    1
    बिहार बांका- जिला सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए विद्युत विभाग बांका एवं जिला प्रशासन बांका की संयुक्त पहल पर विशेष ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले में लोगों को सोलर पैनल लगाने, बैंक ऋण लेने और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने की जानकारी दी गई।
अब आम लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बना सकेंगे और हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकेंगे। योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.