logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर आज बुधवार को पांचवें दिन भी मतगणना दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी जालौर आज बुधवार को कलेक्टर के बाहर आलासन पंचायती राज चुनाव में दंडली का आरोप लगाने वाले करण सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल जारी रही करण सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांग स्वीकार नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

4 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
4 hrs ago
27c2aa52-4eb0-42b6-ac72-63fa637fa6b2
352394ac-f09c-4fe9-86b3-32922064ef34
f2a7ea25-6374-4b73-b92f-ffaa97113251

जालौर आज बुधवार को पांचवें दिन भी मतगणना दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी जालौर आज बुधवार को कलेक्टर के बाहर आलासन पंचायती राज चुनाव में दंडली का आरोप लगाने वाले करण सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल जारी रही करण सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांग स्वीकार नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर आज बुधवार को पांचवें दिन भी मतगणना दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी जालौर आज बुधवार को कलेक्टर के बाहर आलासन पंचायती राज चुनाव में दंडली का आरोप लगाने वाले करण सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल जारी रही करण सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांग स्वीकार नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
    4
    जालौर आज बुधवार को पांचवें दिन भी मतगणना दोबारा करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी 
जालौर आज बुधवार को कलेक्टर के बाहर आलासन पंचायती राज चुनाव में दंडली का आरोप लगाने वाले करण सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल जारी रही करण सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांग स्वीकार नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मतगणना स्थल पर सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों ने प्रशासन के विरुद्ध जताई भारी नाराजगी
    1
    मतगणना स्थल पर सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों ने प्रशासन के विरुद्ध जताई भारी नाराजगी
    user_नरेश कुमार सिरवी
    नरेश कुमार सिरवी
    Farmer रानी, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी महोदयजी,पाली (राजस्थान) सरपंच चुनाव के वोटो की पुनः गिनती करवाने बाबत दिया लिखित में ज्ञापन। जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी महोदयजी,पाली (राजस्थान) सरपंच चुनाव के वोटो की पुनः गिनती करवाने बाबत दिया लिखित में ज्ञापन। पाली 4/11/2026,पाली जिला,बिसलपुर सरपंच उम्मीदवार हमारे यहां वोटो की गिनती में हेरा फेरी की गयी हैं वोटो की गिनती के बाद हम लोगो ने इलेक्शन टीम से कहां कि वोटो की गिनती हमारे सामने रख कर किजीये परन्तु उक्त टिम ने हमारी बातो को नजर अंदाज किया । यह हैं कि उक्त टिम के लोगो ने कहां हमारे तरिके से हीं गणना करेगें उसे हीं आप लोगो को मानना पडेगा एवं वोटो की गिनती हमारे से बहुत दुरी पर की गयी। तथा अंतिम परिणाम एक कागज पर लिखकर सब सरपंच एवं वार्ड पंच प्रत्याक्षीयो को सुनाया गया था एव हम लोगो से जबरन एवं दबाव देकर हस्ताक्षर करवाये गये थे । यह हैं कि इसलिए हम सरपंच प्रत्याक्षी की आपसे न्याय दिलाने की गुहार करते हैं । उक्त जीतने वाले प्रत्याक्षी ने लोकतंत्र की भी हत्या की व रूपये, शराब बांटकर लोगो को गुमराह कियागया है जिसका विडियो हमारे परा मौजुद हैं इस हेतु मेरे द्वारा पुलिस को फोन किया गया था लेकिन पुलिस नहीं आई थी। जीतने वाले प्रत्याक्षी ने कहां कि 10 लाख रू में बुथ खरीदने की बात सामने आई हैं अतः में भी एक लाख इक्कीस हजार रू टीम को बख्शीश दिया गया हैं इसलिए हमारा पुरा गांव आकोशित हैं हमारी कार्यवाहीनहीं हुई तो पुरा गांव आंदोलन करेगें इसलिए उक्त वोटो की गिनती वापिस करवाई जावे । अतः आप श्रीमान्जी को प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन हैं कि उक्त वोटो की गिनती वापिस करवाये जाने के आदेश प्रदान करावे ताकि वास्तिविक स्थिति का पता चल सके । इति दिनांक 04.11.2026 घरमाराम ह० प्रार्थी धर्माराम पुत्र चैनारामजी देवासी नि.बिसलपुर तह. बाली जिला पाली । मो.नं. 8696700441
    4
    जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी महोदयजी,पाली (राजस्थान)
सरपंच चुनाव के वोटो की पुनः गिनती करवाने बाबत दिया लिखित में ज्ञापन।
जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी महोदयजी,पाली (राजस्थान)
सरपंच चुनाव के वोटो की पुनः गिनती करवाने बाबत दिया लिखित में ज्ञापन।
पाली 4/11/2026,पाली जिला,बिसलपुर सरपंच उम्मीदवार हमारे यहां वोटो की गिनती में हेरा फेरी की गयी हैं वोटो की गिनती के बाद हम लोगो ने इलेक्शन टीम से कहां कि वोटो की गिनती हमारे सामने रख कर किजीये परन्तु उक्त टिम ने हमारी बातो को नजर अंदाज किया ।
यह हैं कि उक्त टिम के लोगो ने कहां हमारे तरिके से हीं गणना करेगें उसे हीं आप लोगो को मानना पडेगा एवं वोटो की गिनती हमारे से बहुत दुरी पर की गयी। तथा अंतिम परिणाम एक कागज पर लिखकर सब सरपंच एवं वार्ड पंच प्रत्याक्षीयो को सुनाया गया था एव हम लोगो से जबरन एवं दबाव देकर हस्ताक्षर करवाये गये थे ।
यह हैं कि इसलिए हम सरपंच प्रत्याक्षी की आपसे न्याय दिलाने की गुहार करते हैं । उक्त जीतने वाले प्रत्याक्षी ने लोकतंत्र की भी हत्या की व रूपये, शराब बांटकर लोगो को गुमराह कियागया है जिसका विडियो हमारे परा मौजुद हैं इस हेतु मेरे द्वारा पुलिस को फोन किया गया था लेकिन पुलिस नहीं आई थी। जीतने वाले प्रत्याक्षी ने कहां कि 10 लाख रू में बुथ खरीदने की बात सामने आई हैं अतः में भी एक लाख इक्कीस हजार रू टीम को बख्शीश दिया गया हैं इसलिए हमारा पुरा गांव आकोशित हैं हमारी कार्यवाहीनहीं हुई तो पुरा गांव आंदोलन करेगें इसलिए उक्त वोटो की गिनती वापिस करवाई जावे ।
अतः आप श्रीमान्जी को प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन हैं कि उक्त वोटो की गिनती वापिस करवाये जाने के आदेश प्रदान करावे ताकि वास्तिविक स्थिति का पता चल सके ।
इति दिनांक 04.11.2026
घरमाराम ह० प्रार्थी
धर्माराम पुत्र चैनारामजी देवासी
नि.बिसलपुर तह. बाली जिला पाली ।
मो.नं. 8696700441
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ज्ञानेश कुमार ने टेके घुटने अपने दानो साथी के बिना ही .. मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने मन मर्जी से जो फोरम 6 के अंदर बदला था के आपके दादा दादी नाना नानी माँ बाप ने 2003,2002 के अंदर वोट डाला हो तो बतायें जबकी ज्ञानेश कुमार ने यह कहा था के सुप्रीम कोर्ट के बाद ये काम करा गया सुप्रीम का झूठा नाम लिया गया था फिर सुप्रीम कोर्ट ने साफ-सुथरा कहा, हमने कोई ऐसा नहीं कहा, आज के तारीख में मैंने घुटन टेक दिया इस्तेफा का डर फिर जेल जेन का खौफ दिखा ज्ञानेश कुमार को जो काम पहले करना था वह इज्जत खोने के बाद करा
    1
    ज्ञानेश कुमार ने टेके घुटने अपने दानो साथी के बिना ही ..
मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने मन मर्जी से जो फोरम 6 के अंदर बदला था के आपके दादा दादी नाना नानी माँ बाप ने 2003,2002 के अंदर वोट डाला हो तो बतायें जबकी ज्ञानेश कुमार ने यह कहा था के सुप्रीम कोर्ट के बाद ये काम करा गया सुप्रीम का झूठा नाम लिया गया था फिर सुप्रीम कोर्ट ने साफ-सुथरा कहा, हमने कोई ऐसा नहीं कहा, आज के तारीख में मैंने घुटन टेक दिया इस्तेफा का डर  फिर जेल जेन का खौफ दिखा ज्ञानेश कुमार को जो काम पहले करना था वह इज्जत खोने के बाद करा
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दांतराई में दर्दनाक हादसा: ननिहाल जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, 14 वर्षीय छात्र की मौत रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई ओमप्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक को पकड़कर थाने ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर पुलिस के अनुसार, भामरा निवासी भीमाराम कलबी ने थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई किशन वी. चौधरी अपने 14 वर्षीय बेटे मनीष कुमार को बाइक के पीछे बैठाकर दांतराई से हरणी अमरापुरा (ननिहाल) की ओर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप के चालक उदाराम ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सही दिशा में चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मनीष जोधपुर में रहकर कक्षा 9 में पढ़ाई करता था। वह महज तीन दिन पहले ही दीपावली की छुट्टियां मनाने खुशी-खुशी अपने घर आया था। मनीष का एक बड़ा भाई और एक बहन है। त्यौहार के माहौल में हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    दांतराई में दर्दनाक हादसा: ननिहाल जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, 14 वर्षीय छात्र की मौत
रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई ओमप्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक को पकड़कर थाने ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर
पुलिस के अनुसार, भामरा निवासी भीमाराम कलबी ने थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई किशन वी. चौधरी अपने 14 वर्षीय बेटे मनीष कुमार को बाइक के पीछे बैठाकर दांतराई से हरणी अमरापुरा (ननिहाल) की ओर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप के चालक उदाराम ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सही दिशा में चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मनीष जोधपुर में रहकर कक्षा 9 में पढ़ाई करता था। वह महज तीन दिन पहले ही दीपावली की छुट्टियां मनाने खुशी-खुशी अपने घर आया था। मनीष का एक बड़ा भाई और एक बहन है। त्यौहार के माहौल में हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीन परिवारों में पसरा मातम मगन प्रजापत की रिपोर्ट सिरोही ।आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मावल पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 10 बजे मावल पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। तीनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े रहे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय तक तीनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से तीनों युवकों को आबूरोड के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय जांच में उन्हें मृत घोषित किया गया। इसके बाद तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। तीनों मृतकों की हुई पहचान रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश जोगी (24) निवासी चामुंडा फली, सांतपुर, आबूरोड, प्रकाश पुत्र राणाराम जोगी (27) निवासी काछोली, पुलिस थाना स्वरूपगंज, जिला सिरोही तथा शंकर पुत्र भैरूलाल मीणा (24) निवासी गुरुकुल रोड, देलवाड़ा, माउंट आबू के रूप में हुई है। तीनों की असमय मौत से उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। हादसे के बाद फरार चालक को ट्रक सहित पकड़ा हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों को खोने का गम देखकर माहौल गमगीन हो गया। महज 24 और 27 वर्ष की उम्र में तीन युवकों की जिंदगी खत्म होने से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    4
    नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीन परिवारों में पसरा मातम

मगन प्रजापत की रिपोर्ट 
सिरोही ।आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मावल पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 10 बजे मावल पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। तीनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े रहे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय तक तीनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से तीनों युवकों को आबूरोड के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय जांच में उन्हें मृत घोषित किया गया। इसके बाद तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।
तीनों मृतकों की हुई पहचान
रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश जोगी (24) निवासी चामुंडा फली, सांतपुर, आबूरोड, प्रकाश पुत्र राणाराम जोगी (27) निवासी काछोली, पुलिस थाना स्वरूपगंज, जिला सिरोही तथा शंकर पुत्र भैरूलाल मीणा (24) निवासी गुरुकुल रोड, देलवाड़ा, माउंट आबू के रूप में हुई है। तीनों की असमय मौत से उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।
हादसे के बाद फरार चालक को ट्रक सहित पकड़ा
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस की ओर से घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों को खोने का गम देखकर माहौल गमगीन हो गया। महज 24 और 27 वर्ष की उम्र में तीन युवकों की जिंदगी खत्म होने से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है।
एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Magan Prajapat
    Magan Prajapat
    Assisted living residence आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.